गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - झारखंड में 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर लड़ने का कांग्रेस का फैसला

झारखंड में 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर लड़ने का कांग्रेस का फैसला

घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर होगी जिच !

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रांची, 17 अगस्त (The News Air) कांग्रेस ने झारखंड की 14 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। शेष पांच सीटों पर वह इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रत्याशियों की जीत के लिए जोर लगाएगी।

यह फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में राज्य इकाई की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लिया गया।

कांग्रेस के फैसले पर फिलहाल झारखंड में इंडिया के घटक दलों की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर जिच होगी।

वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने यूपीए गठबंधन के तहत सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। गठबंधन में झामुमो के हिस्से चार सीटें आई थीं, दो सीटें बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम को दी गई थी। जबकि, राष्ट्रीय जनता दल को मात्र एक सीट मिली थी। हालांकि राजद आखिर तक अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

नतीजतन चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और राजद दोनों के प्रत्याशी एक साथ मैदान में थे। इस बार कांग्रेस ने सात के बजाय नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पिछली बार की सात सीटों के अलावा जिन दो सीटों पर उसका दावा है, उनमें गोड्डा और कोडरमा लोकसभा की सीटें हैं।

दोनों सीट को पिछली बार बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के लिए छोड़ा गया था। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि ये दोनों सीटें उसने अपने कोटे से जेवीएम के लिए छोड़ी थीं।

अब जेवीएम विघटित हो चुकी है। ऐसे में इन दोनों सीटों पर वह अपने उम्मीदवार देगी। कांग्रेस ने जिन नौ सीटों पर लड़ना तय किया है, उनमें चाईबासा, खूंटी, चतरा, धनबाद, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा और कोडरमा शामिल हैं।

फिलहाल, इनमें से मात्र एक सीट चाईबासा उसके कब्जे में है, जहां से गीता कोड़ा सांसद हैं। इस बार इंडिया गठबंधन में झारखंड की सीटों के बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा जिच चाईबासा, चतरा और हजारीबाग सीट को लेकर होगी।

चाईबासा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से दावा ठोक रहा है। पार्टी की जिला कमेटी ने इस सीट पर झामुमो का प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव पारित कर सेंट्रल कमेटी को भेजा है।

झामुमो का तर्क है कि चाईबासा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में मात्र एक सीट को छोड़ बाकी पर झामुमो का कब्जा है। यानी यहां झामुमो का जनाधार कांग्रेस की तुलना में ज्यादा बड़ा है।

यह भी पढे़ं 👇

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: 245 करोड़ जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Smriti Mandhana-Palash Muchhal

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: पैचअप की अटकलें तेज, परिवार की मुलाकात से बढ़ीं चर्चाएं

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
MP Board Result 2026

MP Board Result 2026: 14 अप्रैल तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, CM करेंगे घोषणा

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today: युद्ध विराम के बीच सोना-चांदी में गिरावट, जानें आज के दाम

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026

दूसरी तरफ यह कांग्रेस की सीटिंग सीट है, तो वह इसे किसी भी हाल में छोड़ने को तैयार नहीं होगी। हजारीबाग सीट पर वाम दलों की ओर से दावेदारी की जा रही है।

दरअसल, इस सीट पर वर्ष 2004 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जीत दर्ज कर चुके हैं।

इस बार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा खुद इस सीट से लड़ना चाहते हैं। पिछले चुनाव में यूपीए गठबंधन में वाम दल शामिल नहीं थे, लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन में उनकी भी साझेदारी है। लिहाजा उनकी ओर से भी दावेदारी होगी।

तीसरी सीट चतरा है, जिस पर जिच के आसार हैं।

दरअसल, इस सीट पर पूर्व में राजद के प्रत्याशी जीत चुके हैं और इस आधार पर राजद यहां दावेदारी करता रहा है। पिछली बार कांग्रेस और राजद दोनों इस सीट पर अड़े रहे और आखिरकार दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए थे।

हालांकि दोनों को ही निराशा हाथ लगी थी। राजद इस बार फिर चतरा में दावा करेगा, जबकि कांग्रेस इस आधार पर यहां अपना प्रत्याशी देना चाहती है कि पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्य अंतरिक्ष यान से अलग हुआ विक्रम लैंडर

Next Post

घायल कर्मचारियों को गोदामों में काम करने के लिए मजबूर कर रहा अमेज़न: रिपोर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: 245 करोड़ जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Smriti Mandhana-Palash Muchhal

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: पैचअप की अटकलें तेज, परिवार की मुलाकात से बढ़ीं चर्चाएं

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
MP Board Result 2026

MP Board Result 2026: 14 अप्रैल तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, CM करेंगे घोषणा

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today: युद्ध विराम के बीच सोना-चांदी में गिरावट, जानें आज के दाम

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Weather Alert

Weather Alert: 12 राज्यों में तूफान जैसा मौसम, 48 घंटे रहें सतर्क

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee Net Worth: 15 साल सत्ता में, पर सिर्फ 15 लाख की संपत्ति

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Next Post
Amazon

घायल कर्मचारियों को गोदामों में काम करने के लिए मजबूर कर रहा अमेज़न: रिपोर्ट

बच्चों की फ्री शिक्षा पर मास्टर साहब की लालच पड़ी भारी, जानें पूरा मामला

बच्चों की फ्री शिक्षा पर मास्टर साहब की लालच पड़ी भारी, जानें पूरा मामला

CJI

सभी निचली अदालतों में वर्चुअल सुनवाई की योजना: सीजेआई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।