रविवार, 25 जनवरी 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home पंजाब

पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में शराब और सूट बांटते रंगे हाथों पकड़ी गई कांग्रेस: ‘आप’

वे जानते हैं कि चुनाव हार जाएंगे, घबराहट में अपने पुराने तरीकों का सहारा ले रहे हैं: बलतेज पन्नू

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 दिसम्बर 2025
A A
0
Baltej Pannu
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

बटाला/चंडीगढ़, 14 दिसंबर (राज) आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान बटाला में शराब, महिलाओं के सूट, हथियार, जिंदा कारतूस और कांग्रेस पार्टी के झंडों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

आप पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस की निराशा, घबराहट और लोकतंत्र विरोधी सोच को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नतीजों से पहले ही अपनी हार मान ली है।

पन्नू ने कहा कि शुरू में विपक्षी पार्टियों ने जनता को गुमराह करने की कोशिश की और झूठा आरोप लगाया कि ‘आप’ ने उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए हैं। लेकिन अब जब उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हो गई है और यह साफ हो गया है कि सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, तो कांग्रेस जैसी पारंपरिक पार्टियां अपने पुराने और शर्मनाक तरीकों यानी शराब, सूट और पैसे बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही हैं।

बटाला घटना का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि बटाला से ‘आप’ विधायक और ‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब और महिलाओं के सूट बांटने में कथित रूप से इस्तेमाल हो रही एक गाड़ी को रोका। उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस गाड़ी से हथियार, जिंदा कारतूस और कांग्रेस के झंडे भी बरामद हुए हैं। यह साफ तौर पर दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है।

यह भी पढे़ं 👇

Sangrur Murder Case

Sangrur Murder Case में बड़ा खुलासा, भाई निकला मां-बहन का कातिल

रविवार, 25 जनवरी 2026
Narco Terror Funding

पंजाब Narco Terror Funding केस में आर्मी भगोड़ा फौजी गिरफ्तार

रविवार, 25 जनवरी 2026
DGP Punjab

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में ‘हाई अलर्ट’: Bhagwant Singh Mann का कड़ा पहरा, 6000 अतिरिक्त जवान तैनात

शनिवार, 24 जनवरी 2026
CM Mann Nanded Visit 2026

नांदेड़ साहिब के लिए CM भगवंत मान का ‘बड़ा ऐलान’, महाराष्ट्र सरकार के सामने रखेंगे ये खास मांग!

शनिवार, 24 जनवरी 2026

इसे “खुली गुंडागर्दी” बताते हुए पन्नू ने कहा कि ऐसे कामों की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। कांग्रेस अभी भी मानती है कि वह शराब और कपड़े बांटकर पंजाब के लोगों का जनादेश खरीद सकती है। यह उनकी निराशा और निश्चित हार के डर को दर्शाता है।

बलतेज पन्नू ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर ऐसी गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की रुकावट को बर्दाश्त नहीं करेगी। पंजाब के लोग जागरूक हैं और शराब या सूट के लिए अपनी वोट नहीं बेचेंगे।

‘आप’ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास और काम के आधार पर वोट मांग रही है। 600 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को दिनभर निर्बाध बिजली आपूर्ति, मोहल्ला क्लीनिक, विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल और जनहित की नीतियां आप सरकार के कामों की मिसाल हैं। मान सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं और जनता काम के लिए वोट देगी, रिश्वत के लिए नहीं।

उन्होंने कहा कि बटाला की घटना साबित करती है कि पारंपरिक पार्टियां पंजाब की बदलती राजनीतिक सोच को समझने में नाकाम रही हैं। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस के बयान और कार्रवाइयां साफ दिखाती हैं कि उसने हार मान ली है। पंजाब तरक्की की ओर बढ़ रहा है, लेकिन ये पार्टियां अभी भी शराब और डर की राजनीति में उलझी हुई हैं।

Previous Post

Saudi Wala Love: प्रेमी संग Nepal के रास्ते भारत आई Bangladeshi Reena Begum

Next Post

वृंदावन में Dharmendra की याद में भावुक हुए फैंस, हेमा मालिनी के सामने अनिल शर्मा ने कही यह बड़ी बात

Related Posts

Sangrur Murder Case

Sangrur Murder Case में बड़ा खुलासा, भाई निकला मां-बहन का कातिल

रविवार, 25 जनवरी 2026
Narco Terror Funding

पंजाब Narco Terror Funding केस में आर्मी भगोड़ा फौजी गिरफ्तार

रविवार, 25 जनवरी 2026
DGP Punjab

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में ‘हाई अलर्ट’: Bhagwant Singh Mann का कड़ा पहरा, 6000 अतिरिक्त जवान तैनात

शनिवार, 24 जनवरी 2026
CM Mann Nanded Visit 2026

नांदेड़ साहिब के लिए CM भगवंत मान का ‘बड़ा ऐलान’, महाराष्ट्र सरकार के सामने रखेंगे ये खास मांग!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Republic Day Alert

Republic Day Alert : गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली-पंजाब में खतरनाक साजिश

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Crime News

विदेशी गैंगस्टरों की बड़ी साजिश नाकाम, 3 तस्कर गिरफ्तार!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Next Post
Dharmendra 90th Birthday

वृंदावन में Dharmendra की याद में भावुक हुए फैंस, हेमा मालिनी के सामने अनिल शर्मा ने कही यह बड़ी बात

Messi's Kolkata tour chaos

Messi के कोलकाता दौरे पर बवाल, भड़के Himanta बोले- 'ममता को गिरफ्तार करो'

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।