मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित कनव की सेहत में सुधार, सीएम केजरीवाल ने की मुलाकात

जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित कनव की सेहत में सुधार, सीएम केजरीवाल ने की मुलाकात

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जेनेटिक बीमारी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– डेढ़ साल के कनव को जन्म से ही एसएमए नामक गंभीर बीमारी है, देश में अभी तक ऐसे 9 मामले ही आए हैं- अरविंद केजरीवाल

– कनव को 17.5 करोड़ रुपए का एक इंजेक्शन लगना था, जो अमेरिका से आना था- अरविंद केजरीवाल

– बच्चे को नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा और संजय सिंह के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है- अरविंद केजरीवाल

– इंजेक्शन लगने के बाद कनव के हाथ काम करने लगे हैं और पैरों में भी अब सुधार आने लगा है- अरविंद केजरीवाल

– इस नेक काम में परिवार की मदद करने वाले सभी सेलिब्रिटीज, नेताओं और मीडिया संस्थानों का बहुत-बहुत शुक्रिया- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 12 सितंबर (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित डेढ़ साल के कनव से मंगलवार को मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कनव के माता-पिता के साथ लंबी बातचीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनको जन्म से ही एसएमए नामक गंभीर बीमारी है। इसके चलते उनके पैरों में बिल्कुल जान नहीं थी। अगर 24 महीने के अंदर बीमारी का इलाज नहीं होता तो जान को खतरा हो सकता था। इसके लिए कनव को 17.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगना था, जो अमेरिका से आना था। कनव को नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे के सांसद संजीव अरोड़ा और संजय सिंह के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है और अब कनव के हाथ काम करने लगे हैं और पैरों में भी सुधार है। इस नेक काम में परिवार की मदद करने वाले सभी सेलिब्रिटीज, नेताओं और मीडिया संस्थानों का बहुत-बहुत शुक्रिया यदा करता हूं। इस दौरान पंजाब से ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और स्थानीय विधायक गुलाब सिंह भी पहुंचे थे।

सीएम अरविंद केजरीवाल जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) से ग्रसित कनव से मिलने के लिए नजफगढ़ के नंगली सकरावती स्थित उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कनव डेढ़ साल का बच्चा है। कनव जब पैदा हुए थे तो उनको एक जेनेटिक बीमारी थी। इसकी वजह से कनव के पैरों में बिल्कुल जान नहीं थी। वो खड़े नहीं हो सकते थे। पैर काम नहीं कर रहे थे। यह बीमारी धीरे-धीरे पैरों से उपर शरीर में जाने लगी और कनव को बैठने में दिक्कत होने लगी। कनव के माता-पिता ने बहुत सारे टेस्ट करवाए। टेस्ट से पता चला कि कनव को आनुवंशिक बीमारी है। अगर 24 महीने के अंदर इस बीमारी का इलाज नहीं कराया गया तो ये बीमारी धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाएगी और फेफडे भी काम करना बंद कर देंगे। इससे जान का खतरा हो सकता है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कनव के माता-पिता ने इस बीमारी के इलाज के बारे में पता किया और पता चला कि इस बीमारी का एक ही इंजेक्शन है, जिसकी कीमत 17.5 करोड़ रुपए है। यह इंजेक्शन अमेरिका से आएगा। सीएम ने कहा कि भारत में इस बीमारी के अभी तक 9 मामले आए हैं और दिल्ली में यह पहला मामला है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कनव के माता-पिता मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। इनके लिए 17.5 करोड रुपए का इंतजाम करना आसान नहीं था। इस पैसे के इंतजाम के लिए कनव के माता- पिता ने पंजाब से हमारे राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से संपर्क किया। सांसद संजीव अरोड़ा कई सारे चैरिटेबल कार्य करते हैं। इनकी कई सारी एनजीओ भी हैं। एनजी के जरिए संजीव अरोड़ा लोगों की मदद करते हैं। संजीव अरोडा ने लोगों से अपील कर कहा कि कनव को बचाने के लिए डोनेशन दीजिए। संजीव अरोड़ा की अपील पर बहुत सारे लोगों ने डोनेशन दिया। इस देश में अच्छे दिल वालों, दानवीरों की कमी नहीं है। लिहाजा, कनव की मदद करने के लिए बहुत सारे लोग सामने आए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने संजीव अरोड़ा से ये प्रश्न भी किया कि एक बच्चे के लिए इतना पैसा कैसे खर्च कर सकते हैं? इस पर संजीव अरोड़ा ने जवाब दिया कि आपके लिए यह एक बच्चा हो सकता है, लेकिन कनव के माता-पिता के लिए वो एक बेशकीमती बच्चा है। कनव को बहुत सारे लोगों से मदद मिली। बहुत सारे सेलिब्रिटीज ने मदद की। कई पार्टियों के नेताओं ने भी मदद की। पंजाब केसरी अखबार ने बड़ी छूट पर पूरे पेज का विज्ञापन प्रकाशित किया, ताकि लोग मदद के लिए आगे आ सकें। कनव को मदद करने वाले सभी लोगों का हम शुक्रिया करना चाहते हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि विभिन्न लोगों से मिले डोनेशन से कनव के माता-पिता के पास 10.50 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए। इसके बाद इन्होंने इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी को फोन किया और 10.50 करोड रुपए में इंजेक्शन देने की अपील की। कंपनी वालों ने भी सहयोग किया और उन्होंने 10.50 करोड रुपए में वो इंजेक्शन दे दिया। हम कंपनी का भी शुक्रिया यदा करना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने इंजेक्शन पर से आयात शुल्क हटा दिया था। हम केंद्र सरकार का भी शुक्रिया यदा करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इंजेशन लगने के बाद कनव के स्वास्थ्य में सुधार है। पहले कनव के हाथ काम नहीं कर रहे थे लेकिन अब हाथ काम करने लगे हैं। पैरों में भी सुधार आने लगा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कनव को लंबी आयु दे और खुशहाल जिंदगी दे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के डेढ़ साल के कनव को जन्म से ही एसएमए नाम की गंभीर बीमारी है। देश में अब तक ऐसे कुल 9 मामले ही हैं। इस बच्चे को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लगना था, जो अमेरिका से आना था। इस छोटे बच्चे को एक नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा जी और संजय सिंह जी के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है और बच्चा अभी स्वस्थ है। धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जितने भी सेलेब्रिटीज़, नेताओं और मीडिया संस्थानों ने इस नेक काम में परिवार की मदद की है, उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। ईश्वर इस बच्चे को हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखें।’’

बता दें कि कनव (18 माह) को जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) बीमारी से ग्रसित था, जिसको जोलगेनेस्मा इंजेक्शन के लिए 17.50 करोड़ रुपए चाहिए थे। एसएमए की बीमारी शरीर में एसएमएन-1 जीन की कमी से होती है। इसके लिए आम आदमी पार्टी और पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने काफी सहयोग किया, जिसके बाद बच्चे को ये इंजेक्शन लग पाया और ये बच्चा आज काफी स्वास्थ्य है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद बच्चे का हाल जानने के लिए बीमार बच्चे के घर नजफगढ़ पहुंचकर मुलाकात की।

दिल्ली के डेढ़ साल के कनव को जन्म से ही SMA नाम की गंभीर बीमारी है। देश में अब तक ऐसे कुल 9 मामले ही हैं। इस बच्चे को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लगना था जो अमेरिका से आना था।

इस छोटे बच्चे को एक नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा जी और संजय सिंह जी के प्रयासों और जनता… pic.twitter.com/m8bkrffDt1

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2023

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेटा ने क्वेस्ट हेडसेट्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ‘वी57’ किया जारी

Next Post

डीजल इंजन वाहनों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं – नितिन गडकरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Nitin Gadkari started Maruti's vehicle scrapage plant

डीजल इंजन वाहनों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं - नितिन गडकरी

सत्येंद्र जैन

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत 25 सितंबर तक बढ़ाई

पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने पहले 18 महीनों में 36097 सरकारी नौकरियां देकर नया रिकार्ड कायम किया - मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।