शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारी बारिश से उत्पन्न हालात और यमुना में बढ़े जलस्तर पर सीएम केजरीवाल ने सभी विभागों के साथ की आपात बैठक

भारी बारिश से उत्पन्न हालात और यमुना में बढ़े जलस्तर पर सीएम केजरीवाल ने सभी विभागों के साथ की आपात बैठक

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • 40 साल बाद 8-9 जुलाई को 24 घंटे में दिल्ली में 153 एमएम बारिश हुई, इससे पहले 1982 में दिल्ली में 170 एमएम बारिश हुई थी- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली ने कई बार 100-125 एमएम बारिश संभाला है, लेकिन 153 एमएम बारिश संभालने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए लोगों को दिक्कतें हुई- अरविंद केजरीवाल
  • पीडब्ल्यूडी के 680 पम्प लगातार काम कर रहे, 326 अतिरिक्त पंम्प के साथ 100 मोबाइल पम्प भी लगाए गए- अरविंद केजरीवाल
  • बारिश से सड़कों में हुए गड्ढों को पत्थर से भरने के निर्देश, नालों के मुंह में फंसे कचरे की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात- अरविंद केजरीवाल
  • तीन जगह बारिश से धंसी सड़क की जांच के आदेश, सभी निर्माण कार्यों को तत्काल रोकने के निर्देश जारी- अरविंद केजरीवाल
  • ट्रैफिक पुलिस को सड़क पर जाम से बचने के लिए संवेदनशील प्वाइंट्स पर अधिक फोर्स लगाने को कहा गया- अरविंद केजरीवाल
  • 2019 में हथिनी कुंड से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी दिल्ली में बाढ़ नहीं आई, हम सेंट्रल वाटर कमीशन के संपर्क में हैं- अरविंद केजरीवाल
  • विशेषज्ञों का कहना है कि हथिनी कुंड से अभी जितना पानी छोड़ा गया है, उससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा नहीं है- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली में अभी यमुना का जल स्तर 203.58 मीटर पहुंचा है और मंगलवार की सुबह तक 205.5 मीटर तक पहुंचने की संभावना है- अरविंद केजरीवाल
  • अगर यमुना का जल स्तर 206 मीटर को पार करता है तो हम तट के पास रह रहे लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट करना शुरू कर देंगे- अरविंद केजरीवाल
  • ये मौक़ा एक-दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है, उत्तर भारत की सभी राज्य सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं- अरविंद केजरीवाल
  • मैं सभी मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों और अधिकारियों को शुक्रिया करता हूं, जो दिन-रात काम कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 10 जुलाई (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भारी बारिश के चलते पैदा हुए हालात और यमुना में बढ़े जलस्तर पर सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सभी विभागों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है। पिछले 40 साल में पहली बार दिल्ली में इतनी बारिश हुई है। दिल्ली का सिस्टम कई बार 100-125 एमएम बारिश संभाला चुका है, लेकिन 153 एमएम बारिश संभालने के लिए तैयार नहीं था। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई। सीएम ने कहा, बारिश के चलते हो रहे जलभराव और सड़कों में बने गड्ढों को ठीक करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के 680 पम्प लगातार काम कर रहे हैं। 326 अतिरिक्त पंम्प लगाए गए हैं और 100 मोबाइल पम्प भी काम कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। दिल्ली में अभी यमुना का जल स्तर 203.58 मीटर तक पहुंचा है और मंगलवार की सुबह तक जल स्तर 205.5 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। अगर यमुना का जल स्तर 206 मीटर को पार करता है तो हम तट के पास रह रहे लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट करना शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई आपात बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पर्यावरण मंत्री मंत्री गोपाल राय, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी, जल मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों और अधिकारियों से भारी बारिश से दिल्ली में पैदा हुए हालात का विस्तार पूर्वक जायजा लिया और लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपात बैठक के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर भारी बारिश के चलते हो रहे जलभराव और यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर अहम जानकारी साझा की।

सभी सरकारों और पार्टियों को मिलकर लोगों को बारिश से राहत पहुंचाने की जरूरत- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अप्रत्याशित बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले 40 साल में पहली बार इतनी ज्यादा बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत आसपास के एरिया से भारी बारिश की खबरें आ रही हैं। निश्चित तौर पर बारिश से लोग काफी परेशान हैं। यह एक ऐसा समय है, जब हम सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी है। यह वक्त एक-दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है। पूरे उत्तर भारत में प्रभावित इलाकों की सभी सरकारे अपने-अपने स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही हैं। सभी सरकारों, सभी पार्टियों और जनता को मिलकर लोगों को राहत पहुंचाने की जरूरत है।

हमारे सभी मंत्री, विधायक, मेयर और अधिकारी जमीन पर उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारे सभी अधिकारी, मंत्री और विधायक, मेयर और पार्षद जमीन पर उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं। कई अफसरों ने 24 घंटे काम किया है। यह जितनी बड़ी समस्या है, उसको देखते हुए जितने भी प्रयास किए जाएं, वो कम ही साबित होंगे। 8-9 जुलाई के 24 घंटों में दिल्ली में 153 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 40 साल के बाद दिल्ली में इतनी भारी बारिश हुई है। 1982 में दिल्ली मे ं170 मिलीमीटर बारिश हुई थी। दिल्ली का सिस्टम इतनी भारी बारिश को संभालने के लिए डिजाइन्ड नहीं है। इसलिए निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता को बहुत समस्याएं आईं। पिछले कुछ वर्षों में 3-4 बार ही ऐसा हुआ है, जब दिल्ली में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उस वक्त भी दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ और एक से डेढ़ घंटे में ठीक हो गया। हर साल बारिश के दौरान कुछ जगहों पर जलभराव होता है, लेकिन एक-डेढ घंटे में उसे ठीक कर लिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली ने 100 से 125 मिलीमीटर बारिश को संभाला है और एक-डेढ़ घंटे जलभराव खत्म हो गया था, लेकिन 153 मिलीमीटर बारिश अप्रत्याशित है, जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को ज्यादा तकलीफ हुई।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा हथिनी कुंड से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी पर निर्भर- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ की संभावना पर कहा कि दिल्ली में बाढ के खतरे को दो फैक्टर पर देखने की जरूरत है। पहला, दिल्ली में कितनी बारिश हुई। दिल्ली में हुई बारिश से दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा बहुत कम है। दूसरा, हिमाचल से हरियाणा में पानी आता है और हरियाणा से यमुना के जरिए दिल्ली में आता है। हथिनी कुंड से यमुना में जो पानी छोड़ा जाता है, उस पानी पर दिल्ली में बाढ़ का खतरा ज्यादा निर्भर है। उन्होंने बताया कि 1978 में दिल्ली में बाढ़ आई थी। उस समय हथिनी कुंड पर 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 207.49 मीटर हो गया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना पर बांध बनाने के साथ ही कई कदम उठाए। इसी तरह, 2013 में हथिनी कुंड बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पहुंच गया था, लेकिन दिल्ली में बाढ़ नहीं आई। 2019 में हथिनी कुंड से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और यमुना का जल स्तर 206.60 मीटर तक पहुंचा, लेकिन बाढ़़ नहीं आई।

अगर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए हम तैयार हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने हथिनी कुंड से रविवार को सुबह 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। इसके बाद रविवार की रात में 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और सोमवार को सुबह 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हम सेंट्रल वाटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) के लगातार संपर्क में हैं। सीडब्ल्यूसी के अनुसार, दिल्ली में अभी यमुना का जल स्तर 203.58 मीटर तक पहुंचा है और मंगलवार की सुबह तक जल स्तर 205.5 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, यमुना का जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने की अभी उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार अभी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की संभावना नहीं लग रही है। इसके बावजूद, अगर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनती है तो हम उसके लिए तैयार है। हमारी मौसम के पूर्वानुमान और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी पर भी नजर है।

बाढ़ एरिया के 41 हजार लोग चिंहित किए गए हैं, जरूरत पड़ने पर इन्हें राहत केंद्रों में शिफ्ट किया जाएगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर यमुना का जल स्तर 206 मीटर को पार करेगा, तो हम यमुना के तट के आसपास झुग्गियों आदि में रह रहे लोगों से जगह खाली कराना शुरू कर देंगे। दिल्ली सरकार ने ऐसे करीब 41 हजार लोगों को चिंहित किया है। इनके रहने के लिए राहत केंद्र बनाए गए हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो इन लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बारिश से हो रहे जलभराव से निपटने की तैयारियों की जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने में पीडब्ल्यूडी के 680 पंप लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा 326 टेम्परेरी पंप भी लगाए गए हैं। साथ ही 100 मोबाइल पंप भी लगाए गए हैं। यह भी संभवना है कि तेज बारिश के चलते सड़कों में गड्ढे हो गए हों। अभी इन गड्ढों को रिपेयर नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अभी बारिश जारी है और वो टूट जाएंगे। इसलिए उन गड्ढों में पत्थर भरा जा रहा है, ताकि वहां कोई दुर्घटना न हो। पीडब्ल्यूडी और एमसीडी को आदेश दिया गया है कि वो अपनी सभी सड़कों में हुए गड्ढों में पत्थर भर ठीक करे, ताकि कोई दुर्घटना न हो।

जाम वाले प्वाइंट पर यू-टर्न लेने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बार ड्रेन का मुंह में प्लास्टिक की पन्नी या कूड़ा आने से बंद हो जाता है। इसके लिए विशेष तौर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वो उसे लगातार साफ करते रहें। ड्रेन के मुंह खुले रहेंगे तो पानी की आवाजाही जारी रहेगी। कई जगह निर्माण स्थल पर अस्थाई तौर पर नाली को बंद कर दिया जाता है। ऐसी सभी निर्माण साइट्स पर नाली को खोलने के आदेश दिए गए हैं और अभी निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है। कई जगह देखने को मिलता है कि बारिश से सड़क के किनारे पानी भर जाता है और फिर ट्रैफिक जाम हो जाता है। वहां धीरे-धीरे कई वाहन इकट्ठे हो जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग जाम देखकर यू-टर्न ले लेते हैं। यू-टर्न लेने की वजह से वहां भारी जाम लग जाता है। जो भी ट्रैफिक के संवेदनशील प्वाइंट्स हैं, वहां ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात करे, ताकि कोई यू-टर्न न ले सके और ट्रैफिक जाम को रोका जा सके।

एनडीएमसी को अपने इलाके में जलभराव के कारणों का अध्ययन कर प्लान बनाने के लिए कहा गया है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एनडीएमसी को वीवीआईपी इलाका माना जाता है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बारिश की वजह से एनडीएमसी के कई एरिया में जबरदस्त जलभराव हुआ है। एनडीएमसी को कहा गया है कि वो इसका स्टडी करके प्लान बनाया जाए, ताकि इस तरह की दोबारा शिकायतें न मिले। पूरी दिल्ली में तीन ऐसी लोकेशन थी, जहां सड़क बिल्कुल धंस गई और वहां गड्ढा बन गया है। उसकी जांच के आदेश दिए गए है। सड़के के धंसने के कई कारण हो सकते हैं। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी भी हो सकती है। अचानक उतना हिस्सा क्यों धंसा? ऐसा भी हो सकता है कि सड़के के नीचे कोई पाइप लाइन जा रही थी, जो फट गई हो और उस वजह से सारी मिट्टी धंस गई।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Travel Tips: मानसूनी मौसम में आप भी जाना चाह रहे है घूमने तो बना ले यहां का प्लान

Next Post

Mirzapur 3: रसिका दुग्गल ने शुरू की ‘मिर्जापुर 3’ की डबिंग, पोस्ट शेयर कर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Mirzapur 3 | रसिका दुग्गल ने शुरू की 'मिर्जापुर 3' की डबिंग, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Mirzapur 3: रसिका दुग्गल ने शुरू की 'मिर्जापुर 3' की डबिंग, पोस्ट शेयर कर...

OMG 2 Teaser: भगवान अपने बनाये हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता... अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर रिलीज

OMG 2 Teaser: भगवान अपने बनाये हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता... अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर रिलीज

CNBC Hospital Recruitment 2023: Recruitment has come out for the posts of Senior Resident, you can also apply

CNBC Hospital Recruitment 2023: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आप भी आवेदन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।