The News Air – CM चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे हनी की तबीयत ख़राब होने के बाद गुरुवार दोपहर उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (GNDH) में लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की है और उनके टेस्ट करवाए। जांच के बाद दोपहर हनी को वापस जालंधर जेल में भेज दिया गया।
गौरतलब है कि चुनावों से पहले हनी लाइम लाइट में आए था। ED की रेड में हनी के घर से 10 करोड़ रुपए, लाखों की घड़ी और प्रॉपर्टी के काग़ज़ मिले। लंबे समय तब वह पुलिस रिमांड में ही रहा और बीते महीने ही उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा चुका है।
जालंधर जेल में गुरुवार सुबह ही उसकी छाती में दर्द हुआ और जांच के बाद उसे GNDH में शिफ़्ट कर दिया गया है। GNDH में अभी उसे इमरजेंसी में लाया गया है, जहां उसकी प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई। कार्डियो स्पेशलिस्ट डॉ. परमिंदर सिंह ने हनी की जांच की। हनी तक़रीबन 2 घंटे अस्पताल में रहा। डॉक्टरों ने जांच के बाद हनी को दोबारा जालंधर भेज दिया गया।
हनी ने बताया छाती में है दर्द
हनी ने अभी कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। वह मीडिया से बात नहीं कर रहा, लेकिन उसका कहना है कि उसकी छाती में दर्द है। जब हनी से ED द्वारा की गई इंटेरोगेशन के बारे में पूछा गया तो उसने हामी भरी, लेकिन बोलने से मना कर दिया।
हनी की हुई ईको-कार्डियोग्राफी
हनी के बारे में अस्पताल प्रशासन अधिक जानकारी नहीं दे रहा। लेकिन सूचना है कि हनी की ईको-कार्डियोग्राफी की गई। जिसकी रिपोर्ट सही आई है। जिसके बाद हनी को दवाएं दे दी गई और वापस जालंधर भेज दिया गया।