शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोक सभा चुनाव को लेकर संभाली कमान, श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए की मीटिंग

सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोक सभा चुनाव को लेकर संभाली कमान, श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए की मीटिंग

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
सीएम भगवंत मान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 4 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपनी अंतिम रणनीति तैयार करने से पहले कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पंजाब में चुनाव अभियान के प्रभारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को यकीन है कि पार्टी 13-0 से क्लीन स्वीप करेगी और राज्य में किसी अन्य राजनीतिक दल के पास कोई मौका नहीं है।

गुरुवार को सीएम मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र पर फीडबैक लेने के लिए बैठक की। बैठक में इस सीट से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और फतेहगढ़ साहिब निर्वाचन क्षेत्र के सभी आप विधायक शामिल हुए। बस्सी पठाना (एससी) के विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी, फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय, अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह, खन्ना के विधायक तरूणप्रीत सिंह सोंद, समराला के विधायक जगतार सिंह, साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां और रायकोट (एससी) के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार उपस्थित थे।

मान ने सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों के बारे में फीडबैक लिया और फिर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी नेताओं के साथ फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र को लेकर विचार मंथन किया। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी और लोकसभा चुनाव में भी वह काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Price

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹1 लाख तक गिर सकता है, एक्सपर्ट का दावा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Nepal PM Balen Shah

Nepal PM Balen Shah का बड़ा फैसला: नेताओं की संपत्तियों की होगी जांच

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM Mann का BJP पर हमला: ED के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Waaree Renewable

Waaree Renewable Technologies का शेयर 10% उछला, Q4 में 66% प्रॉफिट बढ़ा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

इस बैठक में सीएम मान ने फतेहगढ़ साहिब सीट के प्रत्याशी और विधायकों से भी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। मान ने विधायकों से कहा कि वे फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करें और हर गांव में भी बैठकें करें। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि वे पिछले दो वर्षों में उनकी सरकार द्वारा लिए गए सभी पंजाब-समर्थक और जन-समर्थक निर्णयों को सख्ती से प्रचारित करें और लोगों से उनके मुद्दों के बारे में भी बात करें जिन्हें वे संसद में संबोधित करना चाहते हैं।

बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि मान सरकार ने पिछले दो वर्षों में असाधारण काम किया है। लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए नहर का पानी मिला। युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। 90% से अधिक परिवारों को शून्य बिजली बिल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान से प्यार करते हैं क्योंकि उन्होंने जो वादा किया था उसे पूरा किया। आम आदमी पार्टी के जनहितैषी फैसलों के कारण अधिक से अधिक लोग उसके साथ आ रहे हैं।

जीपी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी एक बार फिर फतेहगढ़ साहिब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परचम लहराएगी और बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं कि बीजेपी और मोदी हमारे नेताओं के साथ क्या कर रहे हैं, कैसे उन्होंने बिना किसी सबूत के अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली की सभी 7 सीटें (इंडिया गठबंधन के साथ) और पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेगी। कांग्रेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं है। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी मुद्दे और लड़ाइयां बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एकजुट है और वे किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि आम लोगों को जिताने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एजेंडा लोगों के लिए काम करना है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चुनाव प्रचार रणनीति पर चर्चा की। सीएम मान फतेहगढ़ साहिब के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को 3-4 दिन देंगे जहां वह बैठकें, रोड शो और रैलियां करेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हार्दिक से नाराज हैं रोहित शर्मा, IPL 2024 के बाद हिटमैन उठा सकते हैं ये कदम- रिपोर्ट

Next Post

मुख्तार अंसारी को कहां आया हार्ट अटैक? सरकार और बांदा जेल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Price

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹1 लाख तक गिर सकता है, एक्सपर्ट का दावा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Nepal PM Balen Shah

Nepal PM Balen Shah का बड़ा फैसला: नेताओं की संपत्तियों की होगी जांच

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM Mann का BJP पर हमला: ED के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Waaree Renewable

Waaree Renewable Technologies का शेयर 10% उछला, Q4 में 66% प्रॉफिट बढ़ा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
UP Transfer Policy

UP New Transfer Policy 2026-27: तीन साल से एक जगह जमे कर्मचारी हटेंगे, दिव्यांगों को राहत

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bengal SIR

Bengal SIR केस: Supreme Court का आदेश, Tribunal से मंजूरी मिलने पर वोट दे सकेंगे

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
मुख्तार को कहां आया हार्ट अटैक? सरकार और जेल प्रशासन के अलग-अलग बयान

मुख्तार अंसारी को कहां आया हार्ट अटैक? सरकार और बांदा जेल

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशा रोकने की बड़ी तैयारी, पुलिस BSF और NCB ने बनाई ये रणनीति

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशा रोकने की बड़ी तैयारी,

बैंको को भाया RBI का फैसला, बैंकिंग शेयर्स में आया उछाल

बैंको को भाया RBI का फैसला, बैंकिंग शेयर्स में आया उछाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।