रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - साफ सफाई और हाथों की धुलाई…हर साल ऐसे बच सकती है 7.5 लाख लोगों की जान,

साफ सफाई और हाथों की धुलाई…हर साल ऐसे बच सकती है 7.5 लाख लोगों की जान,

स्टडी में दावा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
in NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी, हेल्थ
A A
0
साफ सफाई
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उस वक्त तमाम नुस्खे सुझाए गए. दुनिया भर में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चले जिसमें सेलिब्रेटीज तक शामिल हुए. उन नुस्खों में से एक जिस पर ज्यादा जोर दिया गया था वो था अपने हाथों की नियमित रूप से सफाई करना. तो अगर कोरोना के वक्त लगी उन आदतों को आप भूल गए हों तो लैंसट जर्नल की एक रिसर्च को पढ़कर अपने रूटीन में इसे वापस शामिल कर लेना चाहिए. लैंसट का कहना है हाथ धोने की आदत से लाखों जिंदगी बचाई जा सकती हैं.

द लैंसेट में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक संक्रमण को रोकने वाले उपायों में सुधार करके निम्न और मध्यम आय वाले देशों में हर साल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से जुड़ी लगभग 7.5 लाख मौतों को रोका जा सकता है. शोधकर्ताओं ने कहा कि इन उपायों में हाथ की नियमित सफाई तो सबसे जरूरी है. इसके अलावा सुरक्षित पीने के पानी तक सबकी पहुंच बनाने और बच्चों के लिए नई वैक्सीन में इजाफा करने से भी कई मौतों को टाला जा सकता है.

एंटीमाइक्रोबिल रेजिस्टेंस क्या है?

प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर यानी इलाज से बेहतर है एहतियात. ये बचपन से हम सुनते आए हैं. पर एंटीबायोटिक्स जिसे हर मर्ज की दवा कहा जाता है, एक अजीब विडंबना दिखती है. बीमारी के बचाव पर इतना ध्यान दे दिया कि अब हालत यह है कि मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो गया है. चाहे सर्जरी हो या आम खांसी बुखार मरीजों पर अब ये दवाएं असर ही नहीं कर रही है. इसी कंडीशन को कहते हैं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस.

यह भी पढे़ं 👇

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026

लैंसेट के लेखकों का कहना है कि रिसर्चर्स का अनुमान है कि हर साल, वैश्विक स्तर पर हर आठ में से एक मौत बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होती है. कुल मिलाकर लगभग 77 लाख मौतें. जिनमें से 50 लाख बैक्टीरिया से जुड़ी होती हैं जो एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति बेहसर हो गए हैं. कोविड-19 महामारी के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं के अनुचित इस्तेमाल से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ रहा है. ये मॉडर्न मेडिसिन की रीढ़ पर सीधे वार कर रहा है.

असरदार एंटीबायोटिक तक पहुंच जरूरी

दुनिया भर में मरीजों के लिए असरदार एंटीबायोटिक दवाओं तक पहुंच जरूरी है. इन एंटीबायोटिक्स को लोगों तक पहुंचाने में नाकामी की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. अगर फौरी तौर पर इस ओर कुछ नहीं किया गया तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य के मद्देनजर जो संयुक्त राष्ट्र का टार्गेट है, उसे पूरा करने में बहुत पीछे हो जाएंगे.

एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रभावी एंटीबायोटिक्स से इंसान का जीवन लम्बा होता है, विकलांगता कम होती है, स्वास्थ्य देखभाल पर बढ़ता बोझ भी सीमित होता है और सर्जरी जैसा जटिल काम भी आसानी से हो जाता है.

लैंसट की स्टडी कहती है किअगर निम्न और मध्य आय देशों में इंफेक्शन को रोकने के तरीकों पर जोर देंगे, पानी और स्वच्छता और वैक्सीनेशने में सुधार पर फोकस करेंगें तो 2030 तक एएमआर से जुड़ी मौतों की संख्या को 10 प्रतिशत तक कम करना काफी हद तक संभव होगा.

हाथ धोने, साफ पानी से टाली जा सकती हैं मौतें

बेहतर हाथ की सफाई और हॉस्पिटल में इस्तेमाल होने वाले उपकर्णों का स्टेरलाइजेशन के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में संक्रमण की रोकथाम करके हर वर्ष 3.37 लाख मौतों को बचाया जा सकता है.

पीने का साफ पानी लोगों तक मुहैया कराने से और हर समुदाय में स्वच्छता का ध्यान रखने से सालाना लगभग 2.5 लाख मौतों को टाला जा सकता है.

इसके अलावा, शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ बच्चों से जुड़े वैक्सीन जैसे कि न्यूमोकोकल जो निमोनिया और मेनिनजाइटिस से बचाने में मदद करते हैं, के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए आरएसवी जैसे नए वैक्सीन की शुरूआत करके सालाना 1.82 लाख मौतों को रोका जा सकता है.

भारत पर AMR का कितना खतरा?

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अनुमान है कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2050 तक इसकी वजह से हर साल करीब 1 करोड़ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है. दवा प्रतिरोधक बीमारियों के कारण हर वर्ष कम से कम सात लाख लोगों की मौत होती है. भारत भी इसके खतरे की जद से बाहर नहीं है. अनुमान के मुताबिक, इससे होने वाली कुल मौतों में से 90 फीसदी एशिया और अफ्रीका में होंगी. इससे पता चलता है कि विकासशील देशों पर बहुत गहरा असर पड़ेगा, जिसमें भारत भी शामिल है.

अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा असर

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक इस बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ेंगे. लिहाजा लोगों को इलाज पर भी ज्यादा खर्च करने पड़ेगा. इससे 2030 तक 2.4 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में जा सकते हैं. साथ ही अनुमान है कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. UN की स्वास्थ्य एजेंसी ने AMR को उन 10 सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों की लिस्ट में शामिल किया है, जो मानवता के सामने चुनौती के रूप में खड़ी है. इससे वैश्विक स्वास्थ्य, विकास, युनाइटेड नेशन सतत विकास लक्ष्यों और अर्थव्यवस्था पर खासा असर पड़ने की आशंका है. लैंसट की स्टडी में भी रिसर्चर्स ने इस नुकसान की तरफ इशारा किया है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चुनावी आंकड़ों वाला फॉर्म 17C क्या है? CJI के सवाल, किस बात पर मचा है बवाल,

Next Post

मदन मोहन की रिजेक्ट की गई धुनों से तैयार किया गया ‘तेरे लिए’ का म्यूजिक : मनोज मुंतशिर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
किसानों

Asha Bhosle Death: ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
मदन मोहन की रिजेक्ट की गई धुनों से तैयार किया गया ‘तेरे लिए’ का म्यूजिक : मनोज मुंतशिर

मदन मोहन की रिजेक्ट की गई धुनों से तैयार किया गया 'तेरे लिए' का म्यूजिक : मनोज मुंतशिर

लैंडस्लाइड ने इस देश में मचाई तबाही…100 से अधिक लोगों की हुई मौत,

लैंडस्लाइड ने इस देश में मचाई तबाही…100 से अधिक लोगों की हुई मौत,

ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूटे MC Stan! पोस्ट शेयर कर बोले- अल्लाह बस मौत दे…

ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूटे MC Stan! पोस्ट शेयर कर बोले- अल्लाह बस मौत दे...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।