रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री मान ने प्रचार किया तेज, चब्बेवाल में की दो जनसभाएं

उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री मान ने प्रचार किया तेज, चब्बेवाल में की दो जनसभाएं

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 नवम्बर 2024
A A
0
CM Punjab Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

होशियारपुर, 06 नवंबर (The News Air) पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने चब्बेवाल में दो जगहों पर, पंडोरी बीबी और बाहोवाल में जनसभाएं की और लोगों से आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल को वोट देने की अपील की।

भाषण के दौरान मान ने भाजपा-कांग्रेस अकाली दल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले वे ‘फ्रैंडली मैच’ खेलते थे। उन्होंने आपस में सांठगांठ कर लिया था और बारी-बारी से पांच-पांच साल सत्ता में आते रहते थे। उन्हें नहीं पता था कि तीसरी पार्टी आम आदमी पार्टी भी आ जाएगी जो उनके सभी काले कारनामों का हिसाब लेगी। मान ने कहा कि उन्होंने ने कभी भी पंजाब के लोगों की परवाह नहीं की, हमेशा अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को उपर रखा। इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार और रिश्तेदारों का फायदा किया। इसलिए 2022 में जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हरा दिया और अपने जैसे आम आदमी को चुना।

मान ने कहा अकाली कांग्रेस वाले पहले सिर्फ चुनाव के दौरान ही दिखाई देते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के आने के बाद उन्हें भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। अब उन्हें अपने आलीशान महलों से बाहर निकलना पड़ रहा है और मजबूर होकर लोगों के पैर पकड़ने पड़ रहे हैं। मान ने कहा कि सबको पता है कि कौन पंजाब से प्यार करता है और कौन अपने मकसद के लिए लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे लोग मुंह में सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें आम लोगों के दुख दर्द का नहीं पता। वे लोग सिर्फ अपनी राजनीति की दुकान चला रहे हैं।

हमारे लिए राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। मैंने लोगों की सेवा करने के लिए एक कॉमेडियन के रूप में अपना सफल करियर छोड़ दिया। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आयकर आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ऐसा हाल बना दिया कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन हम अभी भी सीवरेज से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ये लोग चाहते थे कि लोग नहीं पढ़े लिखे क्योंकि अगर पढ़ लिए तो सही-गलत का पता लग जाएगा, फिर सोच समझकर वोट डालेंगे। इसलिए हमें राजनीति में आना पड़ा। हम काम की राजनीति करती हैं। हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, व्यापार, मजदूरों और किसानों की बात करते हैं। हम जाति धर्म की राजनीति नहीं करते। 

मान ने विपक्षी दलों के चुनावी वादों को ‘लॉलीपॉप’ बताया और कहा कि हम खोखले और झूठे वादे नहीं करतें। हम जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। चुनाव से पहले हमने मुफ्त बिजली का वादा किया था, आज 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। पहले लोगों के हर महीने 5 से 7 हजार बिजली बिल आते थे। 45,000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। 850 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक बनाए और सरकार स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना रहे हैं। महिलाओं को हर महीने 1100 रूपए देने वाला वादा भी जल्द पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है क्योंकि सरकारी पर यकीन नहीं होता था। वहां न डॉक्टर था और न जांच मशीनें थी। हमने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी। वहीं पढ़ाई के लिए लोगों को अपने बच्चे प्राइवेट स्कूलों में भेजने पड़ते थे क्योंकि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ठीक से होती थी और न ही वहां बेंच डेस्क और किताबें थी। हम अब उसे स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं और शिक्षकों को विदेश से ट्रेनिंग करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया, पांच साल तक उनके वित्त मंत्री ‘खजाना खाली है’ बोलते रहें। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने न कोई सड़क बनाई, न कोई स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाएं, फिर खजाना कैसे खाली हुआ? दरअसल उनकी मंशा खाली थी। वे काम करना चाहते ही नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस- भाजपा की हालत ऐसी हो गई है कि वे गांवों में जाते ही नहीं है क्योंकि उनके पास बताने के लिए कोई काम ही नहीं है। इसलिए ऐसे बंदे को चुनें जो आपका काम करें। मान ने पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पांच साल तक उनके महल का दरवाजा अंदर बंद रहा फिर लोगों ने 2022 में बाहर से ताला लगा दिया और कहा कि अब अंदर ही रहो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारा ध्यान गांवों के विकास पर है। आने वाले वर्षों में पंजाब के गांवों को चमका देंगे। गांवों को हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगे। वहीं सर्वसम्मिति से सरपंच चुनने वाले हर गांव को 5 लाख रुपए देंगे ताकि वहां के काम और तेजी से हो सके।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल ने कहा कि पिछली सरकारें साढ़े चार साल कुछ नहीं करती थी, वोट लेने के लिए अंतिम के सिर्फ छह महीने में काम करती थी। आप सरकार ने आते ही काम शुरू किए और शुरुआती समय में ही अपने तमाम बड़े वादे पूरे किए। मान सरकार लोगों को मुफ्त बिजली दे रही है। नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है और जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक बन रहे हैं। चब्बेवाल में भी इंडस्ट्री लगी है। आने वाले वर्षों में और अधिक तेजी से काम होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि रोजगार के लिए हलके में एक अच्छी इंडस्ट्री लगाई जाए। एक पॉलिटेकनिक कॉलेज खोला जाए। राशन कार्डों की संख्या 10 हजार और बढ़ाया जाए और आवास योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। उन्होंने गुरु घर को जाने वाली सड़कों को चौड़ी कर 18 फीट करने की भी मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पिछले तीन महीने में चब्बेवाल हलके के लिए 70 करोड़ ग्रांट जारी करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि एक बार हमें मौका दें। अगर सांसद विधायक और सरकार तीनों एक ही पार्टी का हो तो विकास के काम बहुत तेजी से होंगे।

Previous Post

वित्त मंत्री द्वारा शिक्षा विभाग को अनएडेड स्टाफ फ्रंट की जायज मांगों को…

Next Post

अदायगी के तौर पर किसानों के खातों में 22000 करोड़ रुपये से अधिक जमा: कटारूचक्क

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Lal Chand

अदायगी के तौर पर किसानों के खातों में 22000 करोड़ रुपये से अधिक जमा: कटारूचक्क

तरनतारन में नाले से तीन शव मिले

तरनतारन में नाले से तीन शव मिले

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।