शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

भाजपा ने संवैंधानिक मर्यादाएं लांघी: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 मार्च 2024
A A
0
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हमीरपुर, 6 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के बस अड्डे की आधारशिला रखने के उपरान्त पक्का भरो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर बस अड्डे का कार्य लगभग 15 वर्षों से लम्बित था। इस अड्डे से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया और 65 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिले के विधायकों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इन्हीं में से कुछ लोग अचानक सरकार के खिलाफ हो जाएंगे। इन लोगों ने सिर्फ सरकार या पार्टी से ही नहीं, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ भी धोखा किया है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता नहीं चाहते थे कि बजट पारित हो और इसके लिए वे कई अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 5 वर्ष के लिए सरकार चुनी है और उनकी सरकार पूरे 5 साल तक जनता की सेवा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार ने 14 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन हितैषी निर्णय लिए हैं, जिससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार आम जन की सरकार है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपना कर कार्य कर रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय बाधाओं के बावजूद प्रदेश सरकार ने 15 माह के भीतर अपनी पांच गारंटियां पूरी कर ली हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत आगामी वित्त वर्ष से सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के हित में लिए गए पुरानी पेंशन बहाली के कारण केंद्र की ओर से कई आर्थिक प्रतिबन्ध लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर किसानों और पशु पालकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश के हजारों आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राहत मैनुअल में बहुत बड़ा बदलाव करनेे का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए श्री नैना देवी मंदिर न्यास की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक और बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई न्यास की ओर से 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

यह भी पढे़ं 👇

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान के आगे झुका अमेरिका, पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

Petrol Diesel Excise Duty Cut: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जनता को बड़ी राहत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Bandi Sikh Prisoners

Bandi Sikh Prisoners की रिहाई रोक रहे बिट्टू और हरसिमरत: वड़िंग का बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Bikram Singh Majithia की गर्जना: AAP सरकार पर बरसे, दी बड़ी चुनौती

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने पक्का भरो के निकट लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस अड्डे के शिलान्यास के अलावा लगभग 2.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के आवासीय भवन, 1.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के लोक निर्माण विभाग के आवासीय भवन और 1.50 करोड़ रुपये की जटियाणा घिरथां उठाऊ जलापूर्ति योजना के शिलान्यास भी किए।

मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये से निर्मित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में 2.40 करोड़ रुपये से बने साइंस ब्लॉक, 2.48 करोड़ के विजिलेंस थाना भवन, 1.38 करोड़ के आईटीआई भवन और 48 लाख रुपये की लागत से रकड़ियाल में निर्मित वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक संजय रतन, सुरेश कुमार और मलेंद्र राजन, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और मनजीत डोगरा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त अमरजीत सिंह, विजिलेंस के डीआईजी राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक पदम चंद, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारम्भ किया

Next Post

पंजाब पुलिस ने गन हाऊस चोरी मामले में दो मुलजिमों को किया गिरफ़्तार; चोरी के 12 हथियार बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान के आगे झुका अमेरिका, पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

Petrol Diesel Excise Duty Cut: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जनता को बड़ी राहत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Bandi Sikh Prisoners

Bandi Sikh Prisoners की रिहाई रोक रहे बिट्टू और हरसिमरत: वड़िंग का बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Bikram Singh Majithia की गर्जना: AAP सरकार पर बरसे, दी बड़ी चुनौती

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Malvinder Kang

Dope Test Before Marriage: AAP MP Malvinder Kang की संसद में बड़ी मांग

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Four Labour Codes India

Four Labour Codes India: 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान, बड़ा विरोध

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Next Post
पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने गन हाऊस चोरी मामले में दो मुलजिमों को किया गिरफ़्तार; चोरी के 12 हथियार बरामद

विजीलैंस Vigilance Bureau

ख़ाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का डिप्टी डायरैक्टर आर. के. सिंगला एक अन्य केस में भगौड़ा करार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।