सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बेअदबी के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं – मुख्यमंत्री

बेअदबी के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं – मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 4 सितम्बर 2024
A A
0
Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 04 सितंबर,(The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस मामले पर ताज़ा रिपोर्ट जल्द ही दाखिल की जाएगी। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को बेअदबी की घटनाओं में बड़े सुराग मिले हैं और ताज़ा रिपोर्ट यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को उनके अपराधों की मिसाली सज़ा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह रिपोर्ट कानूनी जांच के लिए पहले ही भेजी जा चुकी है ताकि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोग कानून की पकड़ से बच न निकलें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इस घिनौने अपराध के दोषी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के उलट वे इस मामले में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

इस संवेदनशील मामले पर नरम रुख अपनाने के लिए पिछली सरकारों की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सरकारों की ढिलाई के कारण ना-माफीयोग्य अपराध कर सिखों के दिलों को ठेस पहुंचाने वाले जिम्मेदार लोग अभी भी आज़ाद घूम रहे हैं। राज्य में बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का यह कर्तव्य है कि घिनौने अपराध के दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपराध में शामिल है, उसे अपराधों की कड़ी सज़ा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बिना सोचे-समझे और लोगों की सलाह के बिना अपनी नीतियां लागू करती है जबकि इसके विपरीत राज्य सरकार लोगों की सलाह के साथ ही नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य की कृषि नीति का खाका सभी संबंधितों के साथ सलाह-मशविरा के बाद तैयार किया जा रहा है क्योंकि औद्योगिक नीति भी उद्योगपतियों से सलाह-मशविराह के बाद लागू की गई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट रैंक के चेयरमैन के साथ औद्योगिक सलाहकार आयोग गठित करने पर विचार कर रही है जिसमें बड़े उद्योगपति भी शामिल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे और ये उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिह्न के बिना चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में गुटबंदी दूर होगी और गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़े जनहित के लिए उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने से रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी गांव सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव करेगा, उस गांव को 5 लाख रुपये की ग्रांट के अलावा स्टेडियम या स्कूल या अस्पताल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वैट के लंबित मामलों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि इस ओटीएस के माध्यम से पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले सरकार ने 164 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी नई ओटीएस लाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसी एकमुश्त निपटान योजनाएं सिर्फ छलावा होती थीं क्योंकि इनका किसी को कोई लाभ नहीं मिलता था।

मुख्यमंत्री ने ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल’ पेश किया जिसे विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है जो राज्य में महिला सशक्तिकरण को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बिल समय की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं देश के सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Eid 2026 Date India

Eid 2026 Date India: भारत में 20 या 21 मार्च को मनेगी ईद, जानें कब दिखेगा चांद

सोमवार, 16 मार्च 2026
UAE Indian Arrest 

UAE में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी के आदेश, Fake Video पोस्ट करने पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Rajya Sabha Voting

Rajya Sabha Voting: ओडिशा में Congress को झटका, 3 विधायकों ने की Cross Voting

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chabahar Port

Chabahar Port के पास America ने बरसाए बम, भारत के $370 Million निवेश पर मंडराया खतरा

सोमवार, 16 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि फायर ब्रिगेड स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इन नियमों को बदलने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि उन्हें लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं थी। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि फायर ब्रिगेड स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार समय की आवश्यकता है क्योंकि स्काई स्क्रेपर्स और भीड़-भाड़ वाली सड़कों के मद्देनजर फायर ब्रिगेड को आधुनिक किस्म के वाहन मुहैया कराए जाने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी की भलाई के लिए अपने कार्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने विधायक संदीप जाखड़ को चुनौती दी कि वे अपने अंकल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को कोई बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने के लिए कहें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के पास यह मुद्दा उठाने के बाद राज्य में डीएपी खाद की सप्लाई शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा नेता बेबुनियाद, गैर-जिम्मेदाराना और तर्कहीन बयान दे रहे हैं, जो गैर-वाजिब और निरर्थक हैं।

Previous Post

स्पीकर संधवा ने पंजाब विधान सभा को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बनाया

Next Post

पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2024 के मौके पर सम्मानित किये जाने वाले 77 अध्यापकों को… 

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Eid 2026 Date India

Eid 2026 Date India: भारत में 20 या 21 मार्च को मनेगी ईद, जानें कब दिखेगा चांद

सोमवार, 16 मार्च 2026
UAE Indian Arrest 

UAE में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी के आदेश, Fake Video पोस्ट करने पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Rajya Sabha Voting

Rajya Sabha Voting: ओडिशा में Congress को झटका, 3 विधायकों ने की Cross Voting

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chabahar Port

Chabahar Port के पास America ने बरसाए बम, भारत के $370 Million निवेश पर मंडराया खतरा

सोमवार, 16 मार्च 2026
Kerala Election 2026

Kerala Election 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, LDF को 71 सीटें मिलने का अनुमान

सोमवार, 16 मार्च 2026
Netanyahu Death Rumour

Netanyahu Death Rumour: 6 उंगलियों वाले वीडियो से मचा हड़कंप, कॉफी पीकर दिया जवाब

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
Harjot Bains

पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2024 के मौके पर सम्मानित किये जाने वाले 77 अध्यापकों को... 

क्या केजरीवाल को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

क्या केजरीवाल को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।