चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 19 वर्षीय फ़ौजी जवान अमृतपाल सिंह की ड्यूटी निभाते हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतपाल सिंह मानसा ज़िले के गाँव कोटली कलां से सम्बन्धित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद ने अपनी ड्यूटी पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद का बलिदान हमेशा नौजवानों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीति के मुताबिक पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जायेगी।
ਸੇਵਾ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਿੰਦੜੀਏ ਬੜੀ ਔਖੀ…
ਗੱਲਾਂ ਕਰਨੀਆਂ ਢੇਰ ਸੁਖੱਲੀਆਂ ਨੇ..ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕੋਟਲੀ ਕਲਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ…ਮਹਿਜ਼ 19 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰੇ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਇਹ ਸ਼ਹਾਦਤ ਚਿਰਾਂ ਤੱਕ ਯਾਦ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ…
ਮੁਸ਼ਕਲ ਸਮੇਂ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ… pic.twitter.com/Fc4rahDPDu
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 13, 2023








