रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत खुड्डियां के लिए किया प्रचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत खुड्डियां के लिए किया प्रचार

कहा - यहां से मेरा काफी पुराना रिश्ता है

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बुढलाडा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि बुढलाडा से मेरा काफी पुराना रिश्ता है। यहां की मंडी में मैं नरमा की ट्राली लेकर आया करता था। अभी भी मैं यहां के कई वैसे लोगों को नाम सहित जानता हूं जिनसे उस समय मैं मिला करता था।

जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक्स सर्विस मैन संगठन के नेताओं ने सम्मानित किया और उनसे अपनी समस्याएं साझा की। मान ने उन्हें भरोसा दिया और कहा कि मैं खुद एक सरकारी मुलाजिम का बेटा हूं। इसलिए आपकी समस्याओं को मैं समझ सकता हूं। मैं आपके सभी मसलों का जल्द समाधान करूंगा।

ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने ओपीएस फंड के पंजाब के 20 हजार करोड़ रोक रखी है। जिस बैंक में वह फंड रखा था उससे लोन लेकर विजय माल्या विदेश भाग गया। उन्होंने कहा कि 4 जून को केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, फिर हम उस पैसे को लाकर पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के 43 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि सरदूलगढ़ के एक गांव करंडी में तो 40 नौजवानों को नौकरी मिली। अब गांव में लोग आपस के गांवों से नौकरियों की संख्या की तुलना करने लगे हैं और कहते हैं हमने दो साल में वो कर दिखाया जो 70 सालों में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां मिलने से पंजाब के कई नौजवानों ने विदेश जाने की अपनी योजना रद्द कर दी और कई वापस आ गए। उन्होंने बिजली विभाग में एसडीओ बनी एक लड़की की कहानी सुनाई कि वह लड़की कनाडा जाने वाली थी, इसके लिए उसके घरवालों ने पैसे का भी इंतजाम कर लिया था, लेकिन जाने से कुछ दिन पहले उसे ज्वाइनिंग लेटर मिला फिर उसने बाहर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया।

उन्होंने कहा कि नौकरी के मामले में मैं अपने विधायकों और मंत्रियों की भी सिफारिश नहीं सुनता हूं। एक बार मेरे एक विधायक ने मुझे अपने करीबी रिश्तेदार को नौकरी लगाने के लिए सिफारिश की थी, मैंने उसे तुरंत मना कर दिया और आगे से ऐसी सिफारिश न करने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करता। सरकार बनने के बाद हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की शिकायत के लिए एक नंबर जारी किया। उस नंबर पर मिले शिकायतों के आधार पर हमने करीब 850 से ज्यादा भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। एक बार हमने रजिस्ट्री ऑफिस के तीन कर्मचारियों को घूस लेते हुए पकड़ा, फिर हमने उस मामले की जांच कर आदेश जारी किया कि रजिस्ट्री के पेपर पर शब्दों को आसान पंजाबी भाषा में लिखा जाए ताकि कोई भी आम आदमी और किसान उसे पढ़ सके।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए मैंने बिजली मुफ्त किए और किसानों के लिए दिन में ही बिना कट लगाए पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की, ताकि उनका समय और ऊर्जा बर्बाद न हो। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदा। इससे बिजली का उत्पादन काफी बढ़ेगा और बिजली सस्ती भी होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026

भाषण के दौरान मान ने अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और बादल परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की चुन्नियों में भी पैसे खा गई। 200 रूपये वाली चुन्नी खुद ले गई और 50 रूपये वाली चुन्नी महिलाओं को थमा गई। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल को ठीक से पंजाबी बोलने भी नहीं आती।

सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ पूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, ‘दुनिया का पहला स्कूल, जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बादल परिवार परिवार पर हमला बोला और कहा कि उन लोगों ने कभी भी पंजाब के लोगों की चिंता नहीं की। इन्होंने सिर्फ अपने परिवार के लोगों को विधायक सांसद और मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कभी भी पंजाब की किसानी और पानी का मुद्दा नहीं उठाया, उल्टे उन्होंने मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों पर अपनी सहमति दी और हस्ताक्षर किए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, मई में ही पीक डिमांड 7 हजार के पार,

Next Post

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जंग-ऐ-आज़ादी यादगार करतारपुर के निर्माण संबंधी फंडों में घपलेबाजी के..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
punjab police

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जंग-ऐ-आज़ादी यादगार करतारपुर के निर्माण संबंधी फंडों में घपलेबाजी के..

bhagwant mann road show

बठिंडा मिशन पर मान- हलके के मुद्दों पर लोगों से की बात, गिनाए अपने दो साल के काम, बादलों पर बोला तीखा सियासी हमला

Punjab Police Transfers,

निर्वाचन आयोग द्वारा लुधियाना और जालंधर के नये पुलिस कमिश्नर नियुक्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।