शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गुजरात में ‘‘आप’’ की बढ़ती ताकत देख मुझे डराने के लिए मेरे घर भेजी गई सीबीआई- दुर्गेश पाठक

गुजरात में ‘‘आप’’ की बढ़ती ताकत देख मुझे डराने के लिए मेरे घर भेजी गई सीबीआई- दुर्गेश पाठक

मुझे गुजरात का सह प्रभारी बनाने की वजह से सीबीआई की रेड कराई गई, ताकि ‘‘आप’’ के नेता व कार्यकर्ता डर जाएं- दुर्गेश पाठक

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अप्रैल 2025
A A
0
Durgesh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (The News Air) गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत को देख कर मुझे डराने के लिए मेरे घर सीबीआई की छापेमारी कराई गई है। ऐसा लगता है कि मुझे गुजरात का सह प्रभारी बनाने की वजह से सीबीआई की रेड कराई गई, ताकि ‘‘आप’’ के नेता और कार्यकर्ता डर जाएं। सीबीआई ने 3-4 घंटे तक मेरे घर का हर एक कोना खंगाला, लेकिन उनको कुछ भी नहीं मिला। यह छापा क्यों मारा, उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। गुरुवार को ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के साथ गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। इसके लिए वह विपक्ष के नेताओं को जेल में डालती है और विधायकों-कार्यकर्ताओं को तोड़ती है।

गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि मेरे घर पर सीबीआई की टीम आई थी, जिसमें पांच-छह लोग थे। सीबीआई ने मेरे दो कमरों के घर में तीन से चार घंटे खूब छानबीन की। बेड, अलामारी समेत घर का एक-एक कोना और हर चीज चेक किया। कोई किताब मिली तो उसका एक-एक पन्ना पलट कर देखा। इतनी छानबीन के बाद भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला। जब मैं विधायक था, तब बहुत से लोग अपना काम कराने के लिए मेरे घर पर आते थे और अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर जाते हैं। मेरे घर में 15-20 आधार कार्ड की कॉपी थी, सीबीआई के लोग वह कॉपी अपने साथ लेकर गए। इसके अलावा कुछ उन्हें नहीं मिला और ना ही कुछ लेकर गए।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि सीबीआई की टीम क्यों और किस केस में मेरे घर आई थी, मुझे इसका कोई आइडिया नहीं है और ना ही उन्होंने मुझे बताया। सीबीआई ने मुझे सिर्फ अपना एक डॉक्युमेंट दिखाया और कहा कि उनके पास सर्च वारंट है। मैंने उनका अपने घर पर स्वागत किया। मुझे नहीं पता कि वह लोग क्यों आए थे और क्या चाह रहे थे? पार्टी मुझे अभी गुजरात का सह प्रभारी बनाया है और हम लोगों ने गुजरात में अभी काम शुरू किया है। मुझे लगता है कि संभवतः इसी वजह से मुझे डरवाने के लिए सीबीआई को भेजा गया था, ताकि गुजरात में आम आदमी पार्टी का कैंपेन पूरी तरह से ठप हो जाए, कोई ‘‘आप’’ के साथ खड़ा न हो।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
Fazilka Heroin Seized

Fazilka Heroin Seized: सरहद पार से 6.5 किलो हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF ने चलाई गोलियां

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bikram Majithia

Gagandeep Randhawa Suicide Case: मजीठिया ने मांगी CBI जांच, मंत्री भुल्लर पर 302 की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
yogi

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में बड़ा बदलाव, नए चेहरे तैयार

शनिवार, 21 मार्च 2026

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 5 विधायक चुनकर आए और ‘‘आप’’ को 41 लाख से ज्यादा वोट मिला था। गुजरात में आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ा विकल्प बनकर उभर कर आई। उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह को गिरफ्तर किया गया। मुझे लगता है कि सीबीआई भेज कर मुझे डराने की कोशिश की गई है। इसके पीछे मुख्य मकसद आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता डर जाएं, अपने घर में बैठ जाएं और कोई काम न करें।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कहना चाहता हूं कि मैं सीबीआई समेत किसी भी एजेंसी की जांच में पूरी तरह से सहयोग करूंगा। जो भी एजेंसी पूछेगी और मेरी जानकारी में जितना होगा, वह सब जानकारी दूंगा। मुझसे जो भी डॉक्युमेंट मांगेंगे, वह दूंगा। मुझे एजेंसीज जो भी सहयोग की अपेक्षा करती हैं, वह सारा सहयोग करूंगा। लेकिन मैं डरूंगा नहीं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डालती है, उनके सारे स्रोतों को खत्म करती है, उनके कार्यकर्ताओं-विधायकों को तोड़ती है। यह भाजपा का काम करने का तरीका है। इसलिए इस रेड से कुछ भी अश्चर्य नहीं होना चाहिए। अगर भाजपा आम आदमी पार्टी या विपक्ष की दूसरी पार्टियों को खत्म करना चाहती है तो उनका यह तरीका है और यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक भी है।

Previous Post

Punjab Police का ड्रग माफिया पर वार! 407 Women तस्कर गिरफ्तार

Next Post

School Crisis बढ़ा! Ludhiana में Teachers Suspension से मचा हड़कंप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
Fazilka Heroin Seized

Fazilka Heroin Seized: सरहद पार से 6.5 किलो हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF ने चलाई गोलियां

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bikram Majithia

Gagandeep Randhawa Suicide Case: मजीठिया ने मांगी CBI जांच, मंत्री भुल्लर पर 302 की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
yogi

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में बड़ा बदलाव, नए चेहरे तैयार

शनिवार, 21 मार्च 2026
Drug Free Punjab

Drug Free Punjab: CM भगवंत मान का बड़ा दावा, 95,881 तस्कर गिरफ्तार

शनिवार, 21 मार्च 2026
Punjab Minister Laljit Bhullar

Punjab Minister Laljit Bhullar के डर से DM ने खाया जहर: चौंकाने वाली Inside Story

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
Punjab Ludhiana 5 Teachers Suspended News

School Crisis बढ़ा! Ludhiana में Teachers Suspension से मचा हड़कंप

Tarun Sond

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत लुधियाना जिले में नवीन पहल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।