नीतीश राणा की पत्नी सांची मारवाह (Sanchi Marwah) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram story) में हाल ही में खुद के साथ घटी घटना के बारे में बताया। साथ में ये भी बताया कि जब उन्होंने दिल्ली पुलिस से उस घटना की शिकायत की तो उनकी ओर से क्या सुनने को मिला?
बता दें कि KKR टीम के कप्तान की पत्नी सांची मारवाह के साथ घटना तब घटी, जब वो अपने घर के रास्ते में थी। जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली के कीर्ति नगर की है, जहां दो अंजान लड़के उनकी कार का पीछा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी कार को टक्कर भी मारी। जिसके बाद वह पूरी तरह से डर गईं। सांची मारवाह ने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। अब इस मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।








