गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मानसा पेट्रोल पंप ग्रेनेड हमले के पीछे भी कनाडा स्थित अर्श डल्ला का हाथ; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मानसा पेट्रोल पंप ग्रेनेड हमले के पीछे भी कनाडा स्थित अर्श डल्ला का हाथ; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Crime News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मानसा, 12 नवंबर (The News Air): गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श डल्ला के नेटवर्क को एक और झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) बठिंडा की टीम ने मानसा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मानसा ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी शिमला सिंह, जिसने अर्श डल्ला के निर्देश पर पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड फेंका था, को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

यह सफलता गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोडी, जिसे आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर 9 अक्टूबर, 2024 को मार दिया गया था, के हत्या में शामिल दो शूटरों – बरनाला के अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल और खरड़ के नवजोत सिंह उर्फ नीतू – की गिरफ्तारी के 72 घंटों के कम समय के अंदर हासिल हुई है।

जानकारी के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर, 2024 की दरम्यानी रात को मानसा के सिरसा रोड स्थित जियो के पेट्रोल पंप स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमला किया गया था। धमाके के बाद पेट्रोल पंप के मालिक को एक विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी भरी कॉल भी आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी शिमला सिंह ने मानसा ग्रेनेड हमले में अपनी भूमिका कबूलते हुए खुलासा किया कि उसने आतंकी अर्श डल्ला के निर्देश पर गढ़शंकर इलाके से यह ग्रेनेड प्राप्त किया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शिमला सिंह ने गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्याकांड में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी।

डीजीपी ने कहा कि आरोपी शिमला सिंह पहले भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और अप्रैल 2023 में सीआई बठिंडा ने शिमला सिंह को तीन पिस्तौलों समेत गिरफ्तार कर उत्तराखंड के एक व्यक्ति को निशाना बनाने की उसकी योजना को नाकाम कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि साजिश के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और पूछताछ जारी है तथा इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मानसा भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि उक्त मामले की आगे की जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन मानसा मनमोहन सिंह औलख की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने सीआई बठिंडा के साथ तालमेल कर तुरंत कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच की।

एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर ने बताया कि सीआई बठिंडा और मानसा पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से आरोपी शिमला सिंह को मानसा के खोखर रोड से उस समय गिरफ्तार किया जब वह पैदल कहीं जा रहा था।

इस संबंध में पहले ही भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308(4) और 351, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 10 के तहत थाना सिटी-1 मानसा में एफआईआर नंबर 139, दिनांक 27.10.2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने आप सरकार की उपलब्धियां गिनाई, लोगों के मुद्दों की अनदेखी करने के लिए कांग्रेस-भाजपा की आलोचना की

Next Post

पंजाब को बचाने के लिए किसानों को फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally

Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally: वड़िंग पर भड़के सुखबीर, दूध पर MSP का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Vidhan Sabha Session

Punjab Vidhan Sabha Session 2026: 13 अप्रैल को बुलाया 12वां सत्र, स्पीकर का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

पंजाब को बचाने के लिए किसानों को फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण एक हाइलाइट्स

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण एक हाइलाइट्स

‘कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है’, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

'कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।