सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकती है आर्थराइटिस की बीमारी, क्या हैं तरीके, डॉक्टर से जानें

क्या बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकती है आर्थराइटिस की बीमारी, क्या हैं तरीके, डॉक्टर से जानें

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
A A
0
क्या बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकती है आर्थराइटिस की बीमारी, क्या हैं तरीके, डॉक्टर से जानें
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली,11 अक्टूबर (The News Air): बढ़ती उम्र के साथ साथ एक समस्या बुजुर्गों को काफी परेशान करती है और वो है आर्थराइटिस, जिसे आम बोलचाल की भाषा में गठिया भी कहते हैं. इसमें व्यक्ति के हाथ-पैरों के जोड़ों में काफी दर्द रहता है, बार-बार दर्द की टीस उठती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति से रोजर्मरा के काम करने तक मुश्किल हो जाती है. समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो हाथ से किसी चीज को मजबूती से पकड़ना तक मुश्किल हो जाता है.

गठिया के दो आम प्रकार है जिसमें ऑस्टियो आर्थराइटिस और दूसरा रूमेटाइड आर्थराइटिस है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गठिया की समस्या एक बार हो जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है. ऐसे कई गैर सर्जिकल तरीके हैं जिनकी मदद से इसे मैनेज किया जा सकता है. आमतौर पर सर्जरी की जरूरत तब पड़ती है जब ये सभी तरीके पूरी तरह से फेल हो जाते हैं और ये बीमारी आपकी रोजर्मरा की लाइफ को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही होती है.

आर्थराइटिस को कैसे ठीक करें

सी के बिरला अस्पताल के आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर अश्वनी माईचंद

यह भी पढे़ं 👇

america-plane-accident-laguardia-airport-crash

America Plane Accident: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भयानक हादसा, दोनों पायलटों की मौत

सोमवार, 23 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026 जारी: 85.19% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Daily Breaking News

ताज़ा ख़बरें, देश, दुनिया और विदेश: संसद में हंगामा, ईरान का होरमुज टोल और सोने में गिरावट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने में ₹7,000 और चांदी में ₹11,000 की भयंकर गिरावट

सोमवार, 23 मार्च 2026

बताते हैं कि आर्थराइटिस को ऐसे कई नॉन सर्जिकल तरीके हैं जिनसे मैनेज किया जा सकता है. ऐसे में ये बीमारी ज्यादा परेशान नहीं करती और मरीज को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन पैशेंट को इसके लिए नियमित तौर से इन उपायों का पालन करना होता है वर्ना ये बीमारी दोबारा बढ़कर परेशान करना शुरू कर देती है. इन नॉन सर्जिकल तरीकों की मदद से गठिया की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

नियमित तौर से करें दवाईयों का सेवन

गठिया को मैनेज करने का सबसे पहला असरकारक तरीका है नियमित तौर से दवाईयों का सेवन करना. इसके इलाज के लिए एसिटामिनोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर मिलने वाली पैनकिलर दवाएं और आईबुप्रोफेन जैसी नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं ली जाती हैं. ये दवाएं नियमित तौर से डॉक्टर द्वारा बताए तरीके से ली जाए तो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में काफी अधिक मदद मिलती है. अधिक गंभीर मामलों में, डॉक्टर दर्द को कम करने के लिए रूमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसी ज्यादा असरकारक दवाएं भी लिख सकता है.

फिजिकल थेरेपी भी असरकारक

गठिया के दर्द के इलाज में फिजिकल थेरेपी भी काफी असरकारक साबित होती हैं. फिजिकल थेरेपिस्ट आपके जोड़ोें के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने, उसमें फ्लैक्सिबिटी बढ़ाने और स्टिफनेस को कम करने के लिए थेरेपी दे सकता है. ये एक्सरसाइज और मूवमेंट्स आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं ताकि आप अपने रोजर्मरा के काम बिना परेशानी के कर सकें. इसमें वॉटर बेस्ड एक्सरसाइज, गठिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है.

जीवनशैली में बदलाव है जरूरी

डॉक्टर अश्वनी बताते हैं कि लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव कर भी इसके मैनेजमेंट में काफी मदद मिलती है. इसके लिए वजन को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. मोटापा ज्वाइंट्स पर ज्यादा प्रेशर डालता है जिससे दर्द से राहत नहीं मिलती. खासकर घुटनों और कूल्हों पर तनाव को कम करने के लिए वजन को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसके लिए नियमित तौर से एक्सरसाइज, संतुलित और हेल्दी आहार लेना और धूम्रपान छोड़ने से जोड़ों के दर्द में काफी सुधार देखने को मिलता है.

Previous Post

पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित हुआ सेना कमांडरों का सम्मेलन

Next Post

महादेव बेटिंग ऐप का मालिक डिटेन, इंटरपोल ने दुबई में पकड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

america-plane-accident-laguardia-airport-crash

America Plane Accident: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भयानक हादसा, दोनों पायलटों की मौत

सोमवार, 23 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026 जारी: 85.19% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Daily Breaking News

ताज़ा ख़बरें, देश, दुनिया और विदेश: संसद में हंगामा, ईरान का होरमुज टोल और सोने में गिरावट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने में ₹7,000 और चांदी में ₹11,000 की भयंकर गिरावट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Sikh Student

पाकिस्तान में Sikh Student पर हमला: प्रार्थना से इंकार पर उतारी पगड़ी, चौंकाने वाला मामला

सोमवार, 23 मार्च 2026
Chaitra Navratri Day 5

Chaitra Navratri Day 5: मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र और प्रिय भोग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
महादेव बेटिंग ऐप का मालिक डिटेन, इंटरपोल ने दुबई में पकड़ा

महादेव बेटिंग ऐप का मालिक डिटेन, इंटरपोल ने दुबई में पकड़ा

PM मोदी द्वारा भेंट किया गया मुकुट बांग्लादेश मंदिर से चोरी, CCTV फुटेज वायरल

PM मोदी द्वारा भेंट किया गया मुकुट बांग्लादेश मंदिर से चोरी, CCTV फुटेज वायरल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।