शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - झेलम नदी में नाव पलटी, 6 लोगों की मौत, 3 लापता

झेलम नदी में नाव पलटी, 6 लोगों की मौत, 3 लापता

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
A A
0
झेलम नदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Jammu And Kashmir: झेलम नदी में नाव पलटने की घटना पर डीसी श्रीनगर डॉ बिलाल मोही उद दीन भट ने बताया, सुबह करीब 7:30 बजे नाव पलटने की घटना हुई. नाव में कुल 15 लोग सवार थे. जिसमें 8 वयस्क और 7 नाबालिग सवार थे. 6 लोगों की मौत हो गई है, 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 3 अन्य लोग अपने घरों में हैं. शेष तीन लोग लापता हैं. उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं. श्रीनगर के एसएसपी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा, हमारी प्राथमिकता शेष तीन लोगों की तलाश और बचाव करना है.

बारिश के कारण झेलम के जलस्तर में वृद्धि

पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण झेलम नदी के साथ ही झीलों एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. कश्मीर के संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, श्रीनगर के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित नगर निकाय के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी गंदबल में चल रहे बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं.

#WATCH | On the incident of a boat capsizing in the Jhelum river in the Gandbal Nowgam area of ​​Srinagar, DC Srinagar, Dr Bilal Mohi Ud Din Bhat says "At around 7:30 am, a boat capsized here. 15 people including 7 minors and 8 adults were aboard. 6 people have lost their lives,… pic.twitter.com/hf68LPyTqx

— ANI (@ANI) April 16, 2024

यह भी पढे़ं 👇

Flight Tickets Price

Flight Tickets Price: Air India के बाद IndiGo ने भी लगाया Fuel Surcharge, जेब पर बड़ा बोझ

शनिवार, 14 मार्च 2026
Gas Cylinder Colour Code

Gas Cylinder Colour Code: लाल, नीला, काला और सफेद सिलेंडर का मतलब जानकर चौंक जाएंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद में Military Center पर तालिबान का ड्रोन अटैक, बड़ा दावा

शनिवार, 14 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

शनिवार, 14 मार्च 2026
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और कई अन्य नेताओं ने हादसे में मारे गये लोगों की मौत पर दुख जताया. मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, श्रीनगर में नाव पलट जाने से लोगों की मृत्यु पर मुझे गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस अपार क्षति को सहने की शक्ति दें. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सेना और अन्य एजेंसियों की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. उपराज्यपाल ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद रख रहे स्थिति पर नजर

मनोज सिन्हा ने कहा, ‘प्रशासन उन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है. जो लोग घायल हुए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है. मार्कोस टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है. मैं लगातार स्थिति पर नजर रख रहा हूं और जमीनी स्तर पर टीम का मार्गदर्शन कर रहा हूं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी इस घटना पर दुख जताया

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी इस घटना पर दुख जताया. पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, नेकां के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बटवाड़ा के गंदबल में नाव पलटने से तीन नाबालिगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. पार्टी ने प्रशासन से बचाव अभियान में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आग्रह किया है. इसमें कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

महबूबा मुफ्ती ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, इस हादसे में कई बच्चों के मरने की सूचना मिली है. उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं प्रशासन से उन्हें हरसंभव मदद करने का आग्रह करती हूं.

बीजेपी ने भी जताया शोक

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई और एसएमएचएस में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम.वाई. तारिगामी ने कहा कि उन्हें लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है.

Previous Post

America में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डों की ओर जाने वाले..

Next Post

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को विकास दिव्यकीर्ति ने कहा बदतमीज और फूहड़ फिल्म

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Flight Tickets Price

Flight Tickets Price: Air India के बाद IndiGo ने भी लगाया Fuel Surcharge, जेब पर बड़ा बोझ

शनिवार, 14 मार्च 2026
Gas Cylinder Colour Code

Gas Cylinder Colour Code: लाल, नीला, काला और सफेद सिलेंडर का मतलब जानकर चौंक जाएंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद में Military Center पर तालिबान का ड्रोन अटैक, बड़ा दावा

शनिवार, 14 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

शनिवार, 14 मार्च 2026
Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को विकास दिव्यकीर्ति ने कहा बदतमीज और फूहड़ फिल्म

Pixel 9

गूगल लॉन्च करेगा Pixel 9 का हमशक्ल फोल्डेबल फोन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।