सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - उपचुनाव में दलित वोटों के खिसकने से बढ़ी भाजपा की चिंता, सहेजने में जुटी पार्टी

उपचुनाव में दलित वोटों के खिसकने से बढ़ी भाजपा की चिंता, सहेजने में जुटी पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 सितम्बर 2023
A A
0
भाजपा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

 लखनऊ, 14 सितंबर (The News Air) लोकसभा चुनाव से पहले घोसी में हुए उपचुनाव में दलित वोट मनमुताबिक न मिलने से भाजपा की चिंता बढ़ने लगी है। इस वोट बैंक को दुरुस्त करने के लिए पार्टी बड़े बृहद स्तर पर तैयारी कर रही है।

उपचुनाव के ट्रेंड देखें तो यह वोट बैंक बसपा की गैर मौजूदगी में भाजपा के बजाय किसी अन्य दल में शिफ्ट हो गया है। इसे सहेजने के लिए भाजपा ने प्रयास भी करने शुरू कर दिए हैं।

राजनीतिक जानकर बताते हैं कि दलित वोट पाने के लिए लगभग हर दल अपने हिसाब से लगे हैं। लेकिन भाजपा ने जो 80 सीटे जीतने का लक्ष्य रखा हैं, इसमें बैगर दलित वोट मिले इनका कल्याण नहीं होंने वाला है। पार्टी को घोसी चुनाव से समझ में आ रहा है कि राशन और घर तो इन्हें मिला है। लेकिन इसको भुनाने में कहीं न कहीं कमी रह गई है। उसे पूरा करना होगा।

भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया कि हमारी सरकार ने भले ही दलितों के तमाम योजनाएं चलाई हो, लेकिन कहीं न कहीं यह लोग हमसे दूर हो रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। इसके लिए पार्टी को जागरूकता के तौर पर लेना होगा। बिना इनके लोकसभा चुनाव में मिले लक्ष्य को पाना मुश्किल है।

वरिष्ठ राजनीतिक जानकर प्रसून पांडेय कहते हैं कि अगर दलित वोट की बात करें तो सबसे ताजा उदाहरण घोसी का है। इस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिल सकी। बसपा के मैदान में न होने का फायदा भी सपा को मिला। भाजपा के लिए यह चिंता की लकीरें बढ़ा रहा है। अगर ट्रेंड को देखें तो चाहे मैनपुरी हो, खतौली हो या फिर घोसी — तीनों चुनावों में भाजपा को दलित वोट न के बराबर ही मिला है। इसके आंकड़े भी गवाह हैं।

यह भी पढे़ं 👇

bikram majhita

Dr Gagan Randhawa Death: मजीठिया बोले: यह आत्महत्या नहीं, सियासी कत्ल है

सोमवार, 23 मार्च 2026
Dr Gagandeep Singh Randhawa Case

Gagandeep Singh Randhawa Case: PGIMER में पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठी मांग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Harjot Singh Bains

Nangal Surplus Land: नंगल में 800 एकड़ जमीन पर लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, बड़ा फैसला

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheedi Diwas

Shaheedi Diwas: CM मान का BJP पर बड़ा हमला, भगत सिंह को भारत रत्न न देने पर उठाए सवाल

सोमवार, 23 मार्च 2026

सपा को यहां पर करीब 57 फीसद वोट मिले हैं जबकि भाजपा 37.5 प्रतिशत वोट हासिल कर सकी। यहां बसपा ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। जबकि 2022 के आंकड़े बताते हैं कि सपा को 42.21, भाजपा को 33.57 और बसपा को 21.12 प्रतिशत वोट मिले थे। खतौली और मैनपुरी में भी कमोबेश यही हालत दिखते हैं। भाजपा को एक बार दलित वोट पाने के लिए फिर कड़ी मेहनत करनी होगी। उनको विश्वास दिलाकर ही आगे सफलता हासिल की जा सकती है।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक योगेश मिश्रा कहते हैं कि दलित मतदाताओं में यह संदेश चला गया है कि उनकी नेता मायावती टिकट देती थी। उसके बदले में कुछ न कुछ लेती थी। अब उन्होंने भी तय किया है कि वह वोट उसी को देंगे जो उनकी तत्काल मदद करेगा। ऐसा जमीन पर देखने को मिल रहा है। वह तत्काल मदद पर यकीन कर रहे हैं। पहले चाहे राशन दिया हो या अन्य सुविधा दी हो। लेकिन किसी भी पार्टी को यह नहीं मानना चाहिए कि दलित उनका अपना मतदाता बनेगा, या उन्हे वोट देगा।

भाजपा के अनसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया का कहना है कि उपचुनाव से कोई भी आंकलन ठीक नहीं है क्योंकि यह स्थानीय स्तर का चुनाव है। दलित वर्ग पूरी तरह से मोदी और योगी के साथ है। घोसी उपचुनाव की बात करें तो वहां पर लोगों के बयानों और उम्मीदवार से नाराजगी थी। आजादी के बाद से भाजपा सरकार में ही पहली बार दलितों को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाई गई हैं जिससे इस वर्ग को काफी लाभ मिला है। एक बार फिर पार्टी की तरफ से दलित बस्तियों में भ्रमण की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजना के बारे अवगत कराया जायेगा। इसके अलावा भीम सम्मेलन भी आयोजित होंगे। दलित नौजवानों से संवाद का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अनसूचित वर्ग के विधायक, मंत्री और पाधिकारी भी भाग लेंगे।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का रियल टाइम डेटा राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड पर होगा प्रतिबिंबित : सीजेआई

Next Post

घमंडिया गठबंधन की नीति सनातन परंपरा को समाप्त करने की : पीएम मोदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bikram majhita

Dr Gagan Randhawa Death: मजीठिया बोले: यह आत्महत्या नहीं, सियासी कत्ल है

सोमवार, 23 मार्च 2026
Dr Gagandeep Singh Randhawa Case

Gagandeep Singh Randhawa Case: PGIMER में पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठी मांग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Harjot Singh Bains

Nangal Surplus Land: नंगल में 800 एकड़ जमीन पर लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, बड़ा फैसला

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheedi Diwas

Shaheedi Diwas: CM मान का BJP पर बड़ा हमला, भगत सिंह को भारत रत्न न देने पर उठाए सवाल

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna

Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna: CM मान ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा शहीदों का किया अपमान

सोमवार, 23 मार्च 2026
Gangstaran Te Vaar Day 62

Gangstaran Te Vaar Day 62: पंजाब पुलिस ने 447 ठिकानों पर मारे छापे, 186 गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
PM Modi's target opposition

घमंडिया गठबंधन की नीति सनातन परंपरा को समाप्त करने की : पीएम मोदी

मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग, सात गोलियां मारी गईं, हालत गंभीर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।