शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - भाजपा की केंद्र सरकार ने भी माना, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम किया- आप

भाजपा की केंद्र सरकार ने भी माना, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम किया- आप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 15 फ़रवरी 2024
A A
0
भाजपा की केंद्र सरकार ने भी माना, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम किया- आप

भाजपा की केंद्र सरकार ने भी माना, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम किया- आप

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– केंद्र सरकार की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से दिल्ली की हवा में लगातार सुधार आया है- प्रियंका कक्कड़

– केजरीवाल सरकार ने ग्रीन कवर बढ़ाकर, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट कर और 24 घंटे बिजली देकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया- प्रियंका कक्कड़

– पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने से अब तक 47 हजार टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है- प्रियंका कक्कड़

– ईमानदार सरकार समस्याओं का समाधान करती है और बेइमान सरकार समस्याएं पैदा कर लोगों को उसमें उलझा देती हैं- प्रियंका कक्कड़

– सभी सरकारों से अपील, वो भी वायु प्रदूषण में सुधार लाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर काम करें- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 15 फरवरी 15 फरवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दूसरी सरकारों से भी केजरीवाल सरकार की तर्ज पर काम करने की अपील की है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि कंेद्र सरकार ने भी माना है कि केजरीवाल सरकार में दिल्ली की हवा में सुधार आया है। केंद्र की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से दिल्ली की हवा लगातार अच्छी हुई है। यह सब सीएम अरविंद केजरीवाल के अथक प्रयासों की वजह से संभव हो पाया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाकर, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट कर और 24 घंटे बिजली देकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया। हवा को सुधारने में इलेक्ट्रिक बसों का भी काफी योगदान है। दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने से 2022 से अब तक 47 हजार टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 2023 की शुरूआत में संसद पटल पर आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2022-23 रखी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 से दिल्ली की हवा में लगातार सुधार आया है। इससे यह बात साफ होती है कि अगर राजनीतिक इच्छा शक्ति और साफ नीयत हो तो हवा में भी सुधार किया जा सकता है। केंद्र सरकार को भी अपने आर्थिक सर्वे में मानना पड़ा कि दिल्ली की हवा लगातार साफ हुई है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के अथक प्रयासों की वजह से दिल्ली की हवा में लगातार सुधार आया है। इसे लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से कई पहलें की गई हैं। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद दिल्ली के ग्रीन कवर में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। दिल्ली में 1800 इंडस्ट्री हैं और सभी को पीएनजी ईंधन पर शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली में इंडस्ट्रीयल, कमर्शियल और रेजिडेंशियल इस्तेमाल के लिए 24 घंटे बिजली मिलती है। इस वजह से दिल्ली के अंदर प्रदूषण पैदा करने वाले डीजल पर आधारित जेनरेटर समाप्त हो गए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Tech War

Iran Tech War: ईरान ने Google, Amazon और Nvidia को बनाया सैन्य निशाना, बदल गई युद्ध की परिभाषा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ईलेक्ट्रिक में बदलकर वायु में जाने वाले कार्बन डाईऑक्साइड पर नियंत्रण करने को ठाना है। सीएम ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक 80 फीसद बसें इलेक्ट्रिक होंगी। अभी तक दिल्ली में कुल 7582 हैं। इससे पहले दिल्ली के बस बेड़े में इतनी संख्या में बसें कभी नहीं थी। इन 7582 बसों में से 22 फीसदी बसों को इलेक्ट्रिक हैं। बुधवार को 350 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के बस बेड़े में शामिल की गई थीं और अब दिल्ली में कुल 1650 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या के मामलों में दिल्ली दुनिया का तीसरा शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में हमने दिल्ली के अंदर इलेक्ट्रिक बसें लाना शुरू किया था। 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक बसों की वजह से 47 हजार टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम करने में मदद मिली है। दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने में इलेक्ट्रिक बसों का व्यापक असर हुआ है।

‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने इतने कम समय में प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में इतना सुधार कर दिया तो बाकी सरकारें असमर्थ क्यों हैं, क्या उन में राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं है या नीयत नहीं है। यह फर्क एक ईमानदार सरकार का है। एक ईमानदार सरकार समस्यों को चिंहित करती है और उसका समाधान निकालती है। वहीं, बेइमान सरकार समस्याएं पैदा करती है और लोगों को उसी में उलझाए रखती है। हम सभी सरकारों से अपील करते हैं कि वो भी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर काम करें।

Previous Post

TMC नेता महुआ मोइत्रा को ईडी ने भेजा समन, कैश फॉर क्वेरी केस में लोकसभा से हुआ था निष्कासन

Next Post

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ओवरलोड गाड़ियों और अन्य राज्यों से ग़ैर-कानूनी ढंग से आने वाले ट्रकों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Tech War

Iran Tech War: ईरान ने Google, Amazon और Nvidia को बनाया सैन्य निशाना, बदल गई युद्ध की परिभाषा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal

Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal: वो कहानी जिसने हिला दी थी अमेरिकी सत्ता की नींव

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
लालजीत सिंह भुल्लर

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ओवरलोड गाड़ियों और अन्य राज्यों से ग़ैर-कानूनी ढंग से आने वाले ट्रकों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश

IND vs ENG Test Match

रोहित और जडेजा ने शतक जड़कर भारत के नाम किया पहला दिन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।