शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - “भाजपा के लोग रोज दिल्ली में धमकी दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे”

“भाजपा के लोग रोज दिल्ली में धमकी दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे”

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मध्यप्रदेश में रोड शो कर बोले सीएम, ‘‘केजरीवाल के शरीर को गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे?’’

– ये हमें गिरफ्तार कर लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता- अरविंद केजरीवाल

– एक केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन लाखों-करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे?- अरविंद केजरीवाल

– देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है, 10 साल से भाजपा की केंद्र में सरकार है, केजरीवाल ने दिल्ली के सारे स्कूल ठीक कर दिए, तुम लोगों ने देश में कितने स्कूल बनाए?- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

– किस-किस का मुंह बंद करोगे? भाजपा वालों को जवाब तो देना पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

– ये लोग न खुद कुछ काम करना चाहते हैं और न दूसरों को कुछ करने देते हैं- अरविंद केजरीवाल

– आम आदमी पार्टी जहां-जहां चुनाव प्रचार करने जाती है, वहां-वहां जीतना शुरू कर देती है- अरविंद केजरीवाल

– जिस दिन नतीजे आएंगे, मुझे नहीं पता कि मैं बाहर रहूंगा या जेल में, लेकिन मुझे आवाज सुनाई देनी चाहिए कि सिंगरौली में केजरीवाल आया था, ऐतिहासिक जीत दर्ज की है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/मध्यप्रदेश, 03 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में विशाल रोड शो कर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। ये केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे, लाखों-करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेंगे? केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से इनकी केंद्र में सरकार है, लेकिन कुछ काम नहीं किया। आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि केजरीवाल ने तो आठ साल में दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक कर दिए, लेकिन तुम लोगों ने 10 सालों में देश में कितने स्कूल बनाए? भाजपा वाले किस-किस का मुंह बंद करेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, मुझे नहीं पता कि मैं बाहर रहूंगा या जेल में रहूंगा, लेकिन मुझे आवाज सुनाई देनी चाहिए कि सिंगरौली में केजरीवाल आया था और केजरीवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

दरसअल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश में सिंगरौली से पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में विशाल रोड शो किया। इस रोड में भारी संख्या में ‘‘आप’’ कार्यकर्ता और समर्थक बड़े ही जोश व उत्साह के साथ शामिल हुए। रोड शो को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले भी मैं यहां आया था और इसी चौक पर हमने रानी अग्रवाल को मेयर बनाने की अपील की थी। यहां की जनता ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमें आशीर्वाद दिया। इसके लिए मैं यहां की जनता का धन्यवाद करता हूं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली के लोगों ने देश की राजनीति बदल कर रख दी। अन्ना आंदोलन से निकल कर एक छोटी सी आम आदमी पार्टी बनी थी। जब हमने 2012 में पार्टी बनाई थी, तब सब लोग कहते थे कि इनकी जमानत जब्त होगी। केजरीवाल की जमानत शायद बच जाए। लेकिन वो ये नहीं कहते थे कि केजरीवाल जीत जाएगा। एक साल के बाद जब दिल्ली के अंदर चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थी। तीन सीट भाजपा को और कांग्रेस को जीरो सीट मिली थी। फिर कई लोगों ने एक बार हो गया। नई-नई पार्टी है, कई बार ऐसा हो जाता है। दोबारा आम आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने दिल्ली में बहुत शानदार काम किया। हमारी सरकार से पहले पूरे देश में दिल्ली कॉमनबेल्थ, टूजी घोटाला के नाम से जाना जाता था। दिल्ली घोटाले के नाम से जानी जाती थी। हमने पिछले आठ साल में इतने शानदार किए कि अब लोग कहते हैं कि केजरीवाल ने स्कूल-अस्पताल बड़े अच्छे कर दिए। मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, बिजली 24 घंटे और मुफ्त कर दी। हम दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाते हैं। दिल्ली में एक बार नहीं, तीन-तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। दिल्ली में शानदार स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं। गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। सभी का मुफ्त में इलाज कर रहे हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा कि पूरे देश में भाजपा की सरकार है, क्या इन्होंने इतने सालों में कुछ काम किया। मध्यप्रदेश में 15 साल से और गुजरात में 30 साल से इनकी सरकार है, लेकिन इन्होंने कुछ काम नहीं किया। ये लोग न खुद कुछ काम करना चाहते हैं और न दूसरों को कुछ करने देते हैं। मैं देख रहा हूं कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में खड़े होकर रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। ये केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लेंगे, केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे? इस एक केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, हजारों-लाखों-करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि भाजपा की 10 साल से केंद्र में सरकार है, केजरीवाल ने आठ साल में दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक कर दिए, स्कूलों को शानदार बना दिए, गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा मिल रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में कितने स्कूल बनाए। एक भी स्कूल नहीं बनाए। भाजपा वाले किस-किस का मुंह बंद करेंगे। हम लोग अन्ना आंदोलन से निकले हुए हैं। दिल्ली के रामलीला के स्टेज के उपर केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया बैठते थे। रामलीला मैदान के स्टेज पर बैठने वाले सब लोगों को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन जो करोड़ों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में आई थी, उसको कैसे गिरफ्तार करोगे। भाजपा वालों को जवाब तो देना पड़ेगा।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये हमें गिरफ्तार कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ता। केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता है। हम यहां पर अपने लिए नहीं आए। हमें पता है कि इनके बड़े-बड़े माफिया दिल्ली-पंजाब के अंदर बंद हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी जहां-जहां चुनाव प्रचार करने जाती है, वहां-वहां जीतना शुरू कर देती है। मेरी अपील है कि जिस तरह पिछली बार रानी अग्रवाल को आपने आशीर्वाद दिया था, उसी तरह आने वाले चुनाव में भी दीजिएगा। हम सभी को मिलकर झाड़ू से सफाई करनी है। सिंगरौली से इसकी शुरूआत होगी और धीरे-धीरे पूरे मध्यप्रदेश में फैलेगी। जैसे दिल्ली-पंजाब के लोगों ने चमत्कार करके दिखाया, वैसे ही आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के लोग भी चमत्कार करके दिखाएंगे। जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, मुझे नहीं पता कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर रहूंगा, लेकिन मैं जहां भी रहूंगा, वहां मुझे आवाज आनी चाहिए कि सब लोग ये कहें कि केजरीवाल सिंगरौली आया था और सिंगरौली की जनता ने ऐतिहासिक जीत देकर भेजा।

*आम आदमी पार्टी दिल्ली-पंजाब से आगे न बढ़ पाए, इसलिए ये हमें रोकने की साजिश कर रहे हैं- भगवंत मान*a

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के बाद सिंगरौली की जनता ने नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मौका दिया। हम इसके लिए आभारी हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बूटा लगाया था और आज दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आम आदमी पार्टी के दस सांसद हैं। गुजरात में हमारे पांच विधायक है और गोवा में भी विधायक हैं। जबकि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल मेयर हैं। इतनी जल्दी किसी और पार्टी ने तरक्की नहीं की है। यह आम आदमी पार्टी की तरक्की नहीं है, बल्कि आम आदमी की सोच की तरक्की है। ये लोग आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए तरह-तरह की चालें चलते हैं। ताकि आम आदमी पार्टी दिल्ली-पंजाब से आगे न बढ़ पाए। ये लोग जनहित के कोई काम नहीं करने देते हैं। केजरीवाल लोगों को क्यों फ्री बिजली, शिक्षा, इलाज दे रहा है। इसे रोक दो। ये लोग खुद तो अपने देश के लोगों को सहूलियतें दे नहीं सकते और अगर कोई भले का काम कर रहा है तो उसको करने भी नहीं देते हैं। अच्छा काम करने वालों को ये लोग जेल में डालने की धमकी देते हैं। ये किस-किस को जेल में डालेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा ने तेलंगाना के लिए 35 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

Next Post

क्रिएटर्स के लिए फेसबुक पर नया टूल लाया मेटा, कंटेंट परफॉर्मेंस पर रख सकेंगे आसानी से नजर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
क्रिएटर्स के लिए फेसबुक पर नया टूल लाया मेटा, कंटेंट परफॉर्मेंस पर रख सकेंगे आसानी से नजर

क्रिएटर्स के लिए फेसबुक पर नया टूल लाया मेटा, कंटेंट परफॉर्मेंस पर रख सकेंगे आसानी से नजर

'यूटी69' में दिखाया गया राज कुंद्रा का जेल का सफर, सिस्टम की खोली पोल

रिव्यू : 'यूटी69' में दिखाया गया राज कुंद्रा का जेल का सफर, सिस्टम की खोली पोल

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश ने अदालत में 'तारीख पे तारीख' पर जताई चिता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।