नई दिल्ली,11 सितंबर,(The News Air): कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वह हमेशा की तरह भारत का विरोध करने वाले लोगों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और साथ ही कई मुद्दों पर बीजेपी व केंद्र सरकार पर निशाना साध दे रहे हैं। बीजेपी ने इसको लेकर उनपर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल ने अमेरिका में भारत विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर के साथ मुलाकात की है, जिसको लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा है।
साथ ही अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहा है कि जब भारत निष्पक्ष देश होगा, तब कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जो अभी नहीं है। उनके इस बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने उनपर पलटवार किया है। राहुल की इल्हान उमर के साथ मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई जिस पर वह बुरी तरह घिर गए हैं। इसको लेकर बीजेपी ने राहुल के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।
दरअसल, इल्हान उमर खालिस्तान तथा कश्मीर को अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है। उनसे मुलाकात पर बीजेपी भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है।
इस बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर खुलेआम भारत के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, तस्वीर में लाल घेरे में मौजूद इल्हान उमर खालिस्तान तथा कश्मीर को अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है और अभी अमेरिका में राहुल गांधी भ इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।








