बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

सदन में गाली और सड़क पर नोट बांटने वालों को भाजपा ने दिया टिकट – संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 जनवरी 2025
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 04 जनवरी (The News Air) भाजपा द्वारा शनिवार को जारी 29 प्रत्याशी की लिस्ट पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस लिस्ट के आने के बाद “आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, सीएम आतिशी और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने सदन में गाली देने वाले और सड़क पर नोट बांटने वालों को टिकट दिया है। भाजपा की जारी लिस्ट से पता चलता है कि, उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था नहीं है। लेकिन दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के काम और उनकी योजनाओं पर वोट देंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा की करारी हार होगी। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की पूरी जनता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी दिख रही है, उसके बाद चुनाव एक औपचारिकता भर रह गया है।

भाजपा की जारी लिस्ट से पता चलता है, उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था नहीं है – संजय सिंह

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की पहली लिस्ट में संसद में गाली देने से लेकर चुनाव क्षेत्र में रुपए बांटने तक वाले लोगों को शामिल किया गया है। यह बताता है कि भाजपा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कितनी आस्था है। जो व्यक्ति संसद में गाली देता है, इन्होंने उसे प्रत्याशी बनाया। जो व्यक्ति खुलेआम 1100-1100 रुपए वोट लेने के लिए रिश्वत बांटता है, उसे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इस सूची में ऐसे तमाम विभूतियां हैं, जिसका जवाब दिल्ली की जनता देगी।

केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा फ्री की- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की योजनाओं पर वोट देंगे और क्या काम किया है, उसके आधार पर वोट देंगे। बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, माताओं-बहनों की बस यात्रा फ्री की। फरिश्ते जैसी स्कीम लागू की। साथ ही, 2100 रुपए हर महीने हर महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे, इसका वादा किया है। वहीं, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का सारा खर्चा आम आदमी पार्टी की बनने वाली अगली सरकार उठाएगी। चाहे बुजुर्ग अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराएं या फिर सरकारी अस्पताल में कराएं। चाहे वह एक लाख रुपए का इलाज कराएं या फिर पचास लाख रुपए का कराएं। इसके साथ-साथ अरविंद केजरीवाल ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है। पुजारियों और ग्रंथियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। मैं समझता हूं कि लोग काम के नाम पर वोट देंगे। जो भाजपा है, वह इस चुनाव में पहले की तरह ही टाय-टाय फिस्स होने वाली है।

हर किसी को 15 लाख रुपए देने के प्रधानमंत्री के वादे पर एक भी कांग्रेसी सवाल नहीं उठाते हैं – संजय सिंह

एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि बड़ी अजीब बात है कि देश के प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सीना ठोककर कहा था कि इतना काला धन लाएंगे कि हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए देंगे। एक भी कांग्रेसी इनके ऊपर सवाल नहीं उठा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे। 11 साल हो गए, 22 करोड़ नौकरी कहां हैं? वह कहते हैं कि पकौड़ा बेच लो। कहते हैं नाली के गैस से चाय बना लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 तक सभी को पक्का मकान मिल जाएगा। कोई उनके ऊपर सवाल नहीं उठाता है कि पक्के मकान का वादा कहां गया? सब कुछ छोड़ दिए। 750 किसानों ने अपनी शहादत दी है। दिल्ली के आसपास बॉर्डर पर वो बैठे रहे, उनके साथ दुश्मन देश के नागरिकों की तरह व्यवहार किया गया। सड़क पर कीलें गाड़ दी गईं। लाठियां चलाई गईं। आसूं गैस के गोले छोड़े गए। उनकी एक ही मांग थी कि एमएसपी की गारंटी दे दो। आजतक नहीं दी। कोई उनसे सवाल नहीं पूछ रहा है।

पंजाब में हम 300 यूनिट बिजली फ्री दे रहे, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बना रहे, महिलाओं को हजार रुपए भी देंगे – संजय सिंह

उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में क्या किया है। 300 यूनिट बिजली फ्री देने का फैसला, जो हमने लिया उसे लागू किया। 30-30 साल से वहां की नहरों में पानी नहीं आ रहा था, हमने वहां पानी पहुंचाया। वहां हमने गावों में बिजली देने के समय को बढ़ाया। पंजाब के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाए, स्कूल अच्छे किए।महिलाओं को हजार रुपए देने की योजना को भी लागू कर देंगे। इसमें क्या इतना हल्ला मचा रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी है, यह गारंटी देती है। वादे से ज्यादा काम करने वाले नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है, जिन्होंने जो कहा ,उसे पूरा किया। पंजाब में भगवंत मान की सरकार भी अपने एक-एक वादे को पूरा कर रही है। इस वादे को भी पूरा कर देंगे। कांग्रेस को भाजपा से सवाल करना चाहिए। भारतीय झूठ्ठा पार्टी से भी तो कुछ पूछो, जिसने हर चीज में झूठ बोला है।

अरविंद केजरीवाल स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी के साथ ही अपनी गारंटियों पर भी काम करेंगे- मनीष सिसोदिया

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव होगा तो भाजपा से भी कोई ना कोई लड़ेगा ही, कांग्रेस से भी कोई ना कोई लड़ेगा, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली की पूरी की पूरी जनता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी दिख रही है, उसके बाद चुनाव एक औपचारिकता भर है। कुछ दिन की देरी है। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर दिल्ली के उन सारे कामों को आगे बढ़ाएंगे जो उन्होंने किए हैं। साथ ही, हम नई घोषणाओं पर काम करेंगे। चाहे वह महिलाओं को ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत 2100 रुपए देने का वादा हो। चाहे वह ‘संजीवनी योजना’ के तहत 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति के लिए दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज का वादा हो। या चाहे ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ के तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए की सम्मान राशि देने का वादा हो। स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी इन सबके साथ-साथ इन योजनाओं पर भी काम करेंगे।

दिल्ली की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल हैं और वह वापस आएंगे – मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि कौन काम करता है। शुक्रवार को पीएम मोदी की रैली के बाद कई पत्रकारों ने दिल्ली के लोगों से पूछा कि वह किसे वोट देंगे। इस पर लोगों ने कहा कि हम रैली में मोदी जी को सुनने आए थे लेकिन वोट तो अरविंद केजरीवाल को ही देंगे। पत्रकारों ने पूछा कि क्यों, आप लोग तो मोदी जी की रैली में आए थे? इस पर लोगों ने कहा कि मोदी जी को सुन लिया। लेकिन काम तो अरविंद केजरीवाल करते हैं। हमारे बच्चों को अरविंद केजरीवाल पढ़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की वजह से हमारे घर में 24 घंटे बिजली आ रही है। उनकी वजह से हमारे बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल हैं। अब लोकतंत्र है और चुनाव एक प्रक्रिया है, उससे गुजरेंगे और अरविंद केजरीवाल वापस आएंगे।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने रमेश बिधूड़ी पर कसा तंज

वहीं, सीएम आतिशी ने कक्काजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से दस साल सांसद रहे। लेकिन उनकी अपनी पार्टी ने इस लायक नहीं समझा कि उनके 10 साल से काम के आधार पर उनको फिर से सांसद का टिकट दे दे। अगर उनकी पार्टी ही उनके काम पर भरोसा नहीं करती है, तो कालकाजी के लोग उनके काम पर कैसे भरोसा करेंगे।

भाजपा की लिस्ट में कई लोग ऐसे हैं जो कुछ न कुछ अनैतिक काम करते हुए पकड़े गए हैं- प्रियंका कक्कड़

यह भी पढे़ं 👇

Christian Dior

बड़ा खुलासा: Bernard Arnault ने 1 Franc में खरीदा Christian Dior

बुधवार, 11 मार्च 2026
Leg Cramps While Sleeping

Leg Cramps While Sleeping: रात में पैरों में ऐंठन हो तो ना करें इग्नोर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 11 March 2026

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृश्चिक-मकर को 100% लाभ, कर्क रहें सावधान

बुधवार, 11 मार्च 2026
School of Eminence in Adampur

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

मंगलवार, 10 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा के पास कोई सीएम चेहरा नहीं है। विधानसभा चुनाव के इतनी करीब आकर भी आज तक भी वो 29 उम्मीदवारों के नाम की ही घोषणा कर पाए हैं। और इन नामों में भी कई ऐसे लोग हैं जो कुछ न कुछ अनैतिक काम करते हुए पकड़े गए हैं। यह भाजपा में आम बात है। इसमें कोई नई बात नहीं है। बल्कि नया यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया है क्योंकि उनको जमीन हकीकत पता है। उनको पता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि वो लाएंगे तो केजरीवाल को ही। दिल्ली की जनता को भी मालूम है कि अगर गलती से भी भाजपा जीत गई तो सबसे पहले वह फ्री बिजली बंद करेगी। सबसे पहले 24 घंटे बिजली को नुकसान पहुंचाएगी। क्योंकि भाजपा अपने किसी भी 20 राज्य में दिल्ली मॉडल जैसा मॉडल नहीं ला पाई है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में आए दिन बम की धमकियां आ रही हैं। दिल्ली में दो स्कूलों के बाहर बम ब्लास्ट भी हुआ। वे बच्चे अमित शाह से मिलकर यह बताने गए थे कि कैसे उन्हें डर लगता है जब उनकी बहनों को शाम को घर आने में देर हो जाती है क्योंकि दिल्ली में रोज 3-4 महिलाओं के रेप हो रहे हैं। वे बच्चे बताने गए थे कि कैसे उन्हें अपने बूढ़े मां-बाप के लिए डर लगता है, जो बाहर निकलते हैं तो उनका मोबाइल छीन लिया जाता है, चेन स्नैचिंग होती है। उन्हीं बच्चों के बड़े भाई जब व्यापार करते हैं तो गैंगस्टर उनकी दुकान के आगे गोलियां चलाते हैं। अमित शाह को वे बच्चे ये बताने गए थे। अमित शाह को बच्चों की आड़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए। जो दिल्लीवालों ने भाजपा को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की एकमात्र जिम्मेदारी दी थी, उन्हें उसपर जरूर काम शुरू कर देना चाहिए।

Previous Post

टोहाना महापंचायत: पीएम मोदी को लोकतंत्र का सम्मान करने की चेतावनी, दल्लेवाल की जान बचाने की अपील

Next Post

“OYO की नई चेक-इन पॉलिसी: अनमैरिड कपल्स को होटल में एंट्री से किया गया बैन!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Christian Dior

बड़ा खुलासा: Bernard Arnault ने 1 Franc में खरीदा Christian Dior

बुधवार, 11 मार्च 2026
Leg Cramps While Sleeping

Leg Cramps While Sleeping: रात में पैरों में ऐंठन हो तो ना करें इग्नोर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 11 March 2026

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृश्चिक-मकर को 100% लाभ, कर्क रहें सावधान

बुधवार, 11 मार्च 2026
School of Eminence in Adampur

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

मंगलवार, 10 मार्च 2026
LPG Cylinder Theft Jhansi

LPG Cylinder Theft Jhansi: ₹18 लाख के 524 गैस सिलेंडर चोरी, हड़कंप

मंगलवार, 10 मार्च 2026
AAP MLA

Sukhpal Singh Khaira Controversy: महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा, प्रस्ताव पारित

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
"OYO की नई चेक-इन पॉलिसी

"OYO की नई चेक-इन पॉलिसी: अनमैरिड कपल्स को होटल में एंट्री से किया गया बैन!"

Prime Minister Modi

"जब Prime Minister Modi की स्पीच के दौरान Teleprompter हुआ बंद, देखें वायरल Video!"

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।