नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (The News Air): रूस में 16वें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्टÑपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। जिनपिंग ने इस दौरान कहा कि हमें एक दूसरे से कोई खतरा नहीं है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि एक-दूसरे के बीच भरोसा होना बहुत जरूरी है।








