बिहार, 07 नवंबर(The NewsAir): पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो रहा।
नम आंखों से बिहार कोकिला को अंतिम विदाई देते लोग।
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को लोग आज नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं। पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बज रहा है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान घाट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के वरीय नेता शामिल हो सकते हैं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पटना आएंगे। वह स्व. शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।