Hemant Soren Got Bail: झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार (28 जून) को जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को 50 हजार रुपए के 2 मुचलके पर जमानत दी गई। बता दें कि ED ने उन्हें भूमि घोटाले से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोप में इस साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
वहीं गिरफ्तारी के 6 महीने बाद हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले मामले में राहत मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर रांची के बड़गाईं अंचल में 8.86 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप लगाया गया है। जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी। इस पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद आज पूर्व सीएम के जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट की मुहर लग गई।








