शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - एमसीडी की आप सरकार का बड़ा फैसला, किसी भी ग्रामीण रिहायशी इलाके…

एमसीडी की आप सरकार का बड़ा फैसला, किसी भी ग्रामीण रिहायशी इलाके…

से नहीं वसूला जाएगा हाउस टैक्स- डॉ शैली ओबरॉय

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 दिसम्बर 2023
in राष्ट्रीय
A A
0
आप सरकार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में हाउस टैक्स के नोटिस भेजकर जनता को खूब परेशान किया गया- डॉ शैली ओबरॉय

– सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के प्रधानों से चर्चा कर हाउस टैक्स के अधिकारियों को टैक्स ना वसूलने का निर्देश दिया- डॉ शैली ओबरॉय

– एमसीडी के सभी अधिसूचित कमर्शियल क्षेत्रों से हाउस टैक्स पहले की तरह ही वसूला जाएगा- डॉ शैली ओबरॉय

– सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एमसीडी ने हाउस टैक्स ना वसूलने का फैसला लिया है- आले मोहम्मद इकबाल

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। भाजपा के फैसले को पलटते हुए निर्देश दिए हैं कि किसी भी ग्रामीण रिहायशी इलाकों में हाउस टैक्स के नोटिस नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा न ही उनसे भविष्य में कभी हाउस टैक्स वसूला जाएगा मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि एमसीडी अबसे दिल्ली के किसी भी ग्रामीण रिहायशी इलाके से हाउस टैक्स नहीं वसूलेगी। एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में हाउस टैक्स के नोटिस भेजकर जनता को खूब परेशान किया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश अनुसार कुछ दिन पहले ही हमने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के प्रधानों से चर्चा की। इसके बाद कल हाउस टैक्स के सभी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर टैक्स ना वसूलने का निर्देश दिया। एमसीडी के सभी अधिसूचित कमर्शियल क्षेत्रों से हाउस टैक्स पहले की तरह ही वसूला जाएगा। उधर डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एमसीडी ने हाउस टैक्स ना वसूलने का फैसला लिया है।

दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के हित में काम करती आई है। अब काम की राजनीति की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक नई कड़ी को जोड़ा गया है। भाजपा पिछले 15 सालों तक दिल्ली नगर निगम में रही। और इस दौरान दिल्ली के जितने भी ग्रामीण क्षेत्रों क रिहायशी मकानों को हाउस टैक्स के नोटिस भेजकर वहां की जनता को परेशान किया जाता था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही इन ग्रामीण इलाकों के प्रधानों से हमारी चर्चा हुई और कल ही हाउस टैक्स के सभी अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश के अनुसार दिल्ली में जितने भी ग्रामीण और रिहायशी इलाके हैं, अब एमसीडी वहां से हाउस टैक्स नहीं वसूलेगी और ना उसके नोटिस भेजेगी। एमसीडी के जितने भी अधिसूचित कमर्शियल क्षेत्र हैं, वहां से संपत्ति कर पहले की तरह ही वसूला जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Raj Nath

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

वहीं डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल ने कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में जहां भी ग्रामीण क्षेत्र हैं, चाहे वह लाल डोरा हो या एक्सटेंडेड लाल डोरा हो, वहां से हाउस टैक्स नहीं वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हाउस टैक्स विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर इसका फैसला लिया गया।

प्रेस वार्ता में मौजूद 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कल दिल्ली की मेयर और डिप्टी मेयर के साथ हमारी बैठक हुई। उसमें उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि दिल्ली के जितने भी ग्रामीण इलाके हैं, वहां पर कोई हाउस टैक्स नहीं लगेगा। एमसीडी द्वारा अधिसूचित 2138 सड़के हैं, वहां कमर्शियल पर टैक्स दिया जाएगा लेकिन अगर कोई गांव वाला छोटा-मोटा रोजगार कर रहा है, तो उससे हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। हमने पीरागढ़ी की पंचायत में भी यह फैसला लिया था। हमें खुशी है कि हमारी बात सुनी गई। उम्मीद करते हैं कि हमारे और जो भी मुद्दे हैं उसपर भी जल्द से जल्द सुनवाई हो। इस अवसर पर प्रधान चौधरी नरेश, प्रधान सुरेश, प्रधान विजेंद्र पहलवान, प्रधान आजाद शौकीन मौजूद रहे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘पापा की परी’ कार की खिड़की पर बैठकर घूमने चली, पुलिस ने…

Next Post

आप ने 3 राज्यों में जीत के लिए भाजपा को बधाई दी, कहा- 6 दिसंबर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Raj Nath

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Hindu Conversion

Hindu Conversion: धर्म बदलने के लिए America से आ रहा फंड, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
AAP

आप ने 3 राज्यों में जीत के लिए भाजपा को बधाई दी, कहा- 6 दिसंबर...

जेडपीएम और एमएनएफ के बीच कड़ा मुकाबला

मिजोरम परिणाम: जेडपीएम और एमएनएफ के बीच कड़ा मुकाबला

बिरला

संसद के शीतकालीन सत्र में सभी सांसद अनुशासन व शालीनता के साथ कार्यवाही में लें भाग : बिरला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।