नई दिल्ली 04 जुलाई (The News Air) हेमंत सोरेन 7 जुलाई को एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 7 जुलाई को ही उनके साथ कई और मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता लेने की संभावना है। चंपई सोरेन के CM पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक में उन्हें फिर से विधायक दल का नेता चुनने का फैसला लिया गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत INDIA गठबंधन के नेता रांची स्थित राजभवन पहुंचे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
#WATCH झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत INDIA गठबंधन के नेता रांची स्थित राजभवन पहुंचे।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। pic.twitter.com/gdxkywfRWN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024








