बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल का शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प

पिछली सरकारों ने पंजाब वासियों और महान शहीदों को भुला दिया था - केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 31 जुलाई 2025
A A
0
CM Mann and Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

शहीद ऊधम सिंह वाला (सुनाम), 31 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करके शहीदों के सपनों को साकार किया जाएगा।

आज यहां शहीद ऊधम सिंह वाला नगर के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए की लागत वाले परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अपने देश को गुलामी की दलदल से निकालने के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेना उनके लिए बहुत गर्व और शांति की बात है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिए ताकि समानता वाला समाज बनाया जा सके, जिससे कमजोर और दबे-कुचले वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी खजाने की लूट की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे और भ्रष्टाचार के प्रतीकों के साथ पंजाब को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इन राजनेताओं ने अपने निजी हितों के लिए लोगों के पैसे को बेरहमी से लूटा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई थी क्योंकि पिछली सरकारों ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की कभी परवाह ही नहीं की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ही राज्य में नशे का जाल फैलाया, जिसने हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पंजाब में अब नशे की कमर टूट चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, उसकी मिसाल देश के इतिहास में नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कोई भी सरकार इस प्रभावशाली राजनीतिक नेता को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करती थी, जो राज्य में नशे फैलाने का सूत्रधार था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अनुकरणीय कार्य किया और नशे के कारोबार की बड़ी मछलियों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासनकाल के दौरान पंजाब ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है, किसानों तक नहरी पानी पहुंच रहा है, 20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग करके शहीदों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के इन नेक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस या अकाली-भाजपा कभी भी राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो वे अपनी खराब कार्यप्रणाली के माध्यम से पंजाब में चल रहे विकास को फिर से पटरी से उतार देंगे।

अपने संबोधन में मुख्य मंत्री ने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नाम रखना इन नायकों की शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान नायकों के बलिदानों के कारण ही देशवासी आज स्वतंत्रता के फल का आनंद ले रहे हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन के कैक्सटन हॉल में जाकर सर माइकल ओ’ड्वायर को मार डाला था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की कठपुतली बनकर चलने वालों को वे ‘सर’ का खिताब देते थे, और ऐसा ही एक खिताब उस परिवार को भी दिया गया था जिसने अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की रात जनरल डायर के लिए भोज की मेजबानी की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उसी गद्दार परिवार का वंशज, जिसने पंजाब में नशे को संरक्षण दिया, युवाओं की जिंदगियां बर्बाद करने के अपराध में अब नाभा जेल में बंद है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि वे लगातार कैक्सटन हॉल जाते रहे हैं, जहां शहीद ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर लाखों भारतीयों का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्वतंत्रता का फल वास्तविक अर्थों में हर घर तक नहीं पहुंचा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीते समय में सत्ता में बैठे लोगों ने चिट्टे जैसे नशे फैलाने, लोगों की लूट-खसोट करने, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में एक जैसे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह और भी दुखद है कि इन नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए हैं और जनता अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे शहीदों के सपने अभी तक साकार नहीं हुए क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आम आदमी पार्टी महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती के हर हिस्से पर महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों के निशान हैं, जिन्होंने हमें अन्याय, अत्याचार और जुल्म का डटकर विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को देश की राजनीति के केंद्र बिंदु पर लाने का श्रेय श्री अरविंद केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और फूट डालने वाले एजेंडे को बढ़ावा दिया है, वहीं श्री केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को नई दिशा दी है।

एक अन्य बड़ी कल्याणकारी पहल का जिक्र करते हुए, उन्होंने मुख्य मंत्री स्वास्थ्य योजना की बात की, जिसमें कहा कि यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है जो पंजाब के प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक का नकद रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को अब तक 55,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है और अब टेलों पर रहने वाले किसानों को भी नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं और इसके अलावा कई अन्य जन-हितैषी पहलें लगातार जारी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Chandigarh Weather Update

Punjab Chandigarh Weather Update: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab LPG Gas Crisis

Punjab LPG Gas Crisis: कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha में बड़ा बवाल: खैहरा पर भड़के चीमा, बोले “तेरे जैसों की…”

बुधवार, 11 मार्च 2026
Chandigarh Excise Policy

Chandigarh Excise Policy: होटलों में 24 घंटे शराब, बड़ा फैसला लागू

बुधवार, 11 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्म से ही मेहनती और नेतृत्व करने वाले रहे हैं और अपने इस स्वभाव के कारण ही उन्होंने विश्व भर के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत और साहसिक स्वभाव के साथ हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की प्रगति के लिए पंजाबियों की इस भावना का सही उपयोग करने और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी सम्मानित किया।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस पवित्र धरती पर आने के लिए स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. रवजोत, गुरमीत सिंह खुड्डीयां, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., बरिंदर कुमार गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां, वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया, उप स्पीकर पंजाब विधानसभा जय किशन सिंह रोड़ी, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जगदीप कंबोज गोल्डी, प्रोफेसर बलजिंदर कौर और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Previous Post

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए

Next Post

Malegaon Blast से बरी होने के बाद Pragya Thakur का बड़ा खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Chandigarh Weather Update

Punjab Chandigarh Weather Update: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab LPG Gas Crisis

Punjab LPG Gas Crisis: कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha में बड़ा बवाल: खैहरा पर भड़के चीमा, बोले “तेरे जैसों की…”

बुधवार, 11 मार्च 2026
Chandigarh Excise Policy

Chandigarh Excise Policy: होटलों में 24 घंटे शराब, बड़ा फैसला लागू

बुधवार, 11 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 10 March 2026

Breaking News Live Updates 11 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

बुधवार, 11 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को आ सकती है 22वीं किस्त, जानें पूरा अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Pragya Thakur Claims she was pressured to take PM Modi name in Malegaon blast case

Malegaon Blast से बरी होने के बाद Pragya Thakur का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi

“Jaitley ने मुझे धमकाया था” – Rahul Gandhi के दावे पर बेटे Rohan Jaitley का करारा जवाब!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।