रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार

भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 9 मई 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
AAP Road
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना/ चंडीगढ़, 9 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगरांव में एक बड़ा रोड शो निकाला और लोगों से इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताने की अपील की।

रोड शो में पहुंचे लोगों ने आम आदमी पार्टी की 13-0 से जीत के लिए बुलंद आवाज में नारे लगाए, ‘इस बार पंजाब बनेगा हीरो, 13-0’। रोड शो में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग के खिलाफ भी लोगों ने नारे लगाए। लोगों ने कहा – ‘बिट्टू ते राजा गप्पी, जितेगा साडा पप्पी’।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंजाब का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसे लोग ‘भाई जी’ कहकर बुलाते हैं। वहीं पहले वाले मुख्यमंत्री को लोग ‘काका जी’ और ‘राजा साहब’ जैसे बड़े-बड़े शब्द कहकर बुलाते थे। यही मेरे प्रति पंजाब के लोगो का प्यार है। मान ने कहा कि आपका यही प्यार और समर्थन मुझे कभी थकने नहीं देता। आपके इस प्यार का कर्ज मैं सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता।

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम पंजाब के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो सालों के दौरान हमने कई ऐतिहासिक फैसले किए जिसके अच्छे नतीजे आपके सामने है। आगे भी इसी तरह उत्साहपूर्वक काम करने के लिए हमें आपके समर्थन की जरूरत है। इस बार आम आदमी पार्टी को 13-0 से जीता दें। हमारे सभी सांसद संसद में पंजाब के हकों के लिए आवाज उठाएंगे और पंजाब का एक-एक पैसा केंद्र से वसूल कर लाएंगे और पंजाब को फिर से हम सोने की चिड़ियां बनाएंगे।

मान ने पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि हम इस चुनाव में स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी किसान और रोजगार जैसे मुद्दे एवं पिछले दो सालों के दौरान अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल शासन करने के बाद भी मुस्लिम और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहें हैं क्योंकि उनके पास गिनाने लायक कोई काम ही नहीं है। वह जाति-धर्म के नाम पर लोगों को डरा कर वोट लेना चाहते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Khabar 20 20 News

बड़ी खबरें: Khabar 20_20 आज की 20 प्रमुख खबरें एक साथ

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026

भाषण के दौरान मान ने सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए कहा कि बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, ‘दुनिया का पहला स्कूल, जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल।

मान ने लोगों से कहा कि आज आप हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए आप ईश्वर से प्रार्थना करें ताकि कल वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाहर निकल आएं। उन्हें कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाहर निकालने के बाद हम दोगुनी ऊर्जा के साथ प्रचार करेंगे और अपनी सभी सीट जीतेंगे। मान ने लोगों से नारे लगवाए, ‘जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे’।

लोगों को संबोधित करते हुए लुधियाना से आप प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि पिछले दो सालों में मान सरकार ने कई ऐसे काम किए जिसके बारे में पिछली सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। इसका उदाहरण सड़क सुरक्षा फोर्स से मिलता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पंजाब के विकास के लिए बड़ा विजन है। वह जहां भी जाते हैं उनके दिमाग में हमेशा पंजाब ही घूमता रहता है। उन्होंने कहा कि मान साहब खुद इस बात का जिक्र करते है कि वह दुबई गए थे जहां उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स का कॉन्सेप्ट देखा। फिर उन्होंने पंजाब में भी इसकी शुरुआत हुबहू दुबई की तरह कर दी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू

Next Post

कोई संरक्षण नहीं, अब केवल सीधी कार्रवाई, गैंगस्टरों से निपटने के लिए सीएम मान का स्पष्ट संदेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Khabar 20 20 News

बड़ी खबरें: Khabar 20_20 आज की 20 प्रमुख खबरें एक साथ

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Bhagwant Mann

कोई संरक्षण नहीं, अब केवल सीधी कार्रवाई, गैंगस्टरों से निपटने के लिए सीएम मान का स्पष्ट संदेश

punjab police

पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी;

एक्सिस बैंक

फिच रेटिंग्स ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसी बैंक की रेटिंग ‘बीबी+’ पर बरकरार रखी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।