The News Air – (चंडीगढ़) पंजाब के जालंधर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि हड़ताल पर चल रही आशा वर्करों और नर्सों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अगले तीन-चार दिनों में इनकी सारी जायज़ मांगे मान ली जाएंगी।
जालंधर को लेकर उन्होंने कहा कि यहां 90 फ़ीसदी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। जो 10 फ़ीसदी बचे हैं उन्हें भी चुनाव से पहले-पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस पर जब उनसे पूछा गया कि दो महीने का समय चुनाव को शेष रह गया है, ऐसे में इतनी जल्दी काम कैसे पूरे हो जाएंगे तो उन्होंने कहा कि जो दस प्रतिशत काम भी बचे हैं वह भी 40 से 50 फ़ीसदी शेष रह गए हैं। प्रशासन और विभागों के प्रमुखों को हिदायत दी गई है कि इन्हें जल्द से करवाएं और समयबद्ध यह काम हो जाने चाहिए।
वहीं सड़कों जालंधर में चल रहे सड़कों के काम पर सर्दी में भी तब तक सड़कें बनती है जब तक कि टेंपरेचर बिल्कुल नीचे नहीं चला जाता। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सड़कों को बनाने में कहीं गड़बड़ी हुई है तो वह डीसी जालंधर को आदेश दे रहे हैं कि इसकी जांच करें।
रंधावा के सवाल पर कहा उनकी निजी राय
अभी हाल ही में पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा दिए गए बया कि समय होता तो वह बेअदबी के मामलों को लेकर सुखबीर, मजीठिया के साथ कैप्टन को भी अंदर डाल देते। इस पर सोनी ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। इन पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। सोनी ने कहा कि सरकार और क़ानून दो अलग-अलग धाराएं हैं। क़ानून अपना काम करता है और सरकार अपना काम करती है। जब तक किसी मामले में कोर्ट से कोई फ़ैसला नहीं आता उसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। सरकार का काम कोर्ट से फ़ैसला आने के बाद शुरू होगा।
सिद्धू हमारे प्रधान ख़त्म कर रहे हैं माफ़िया राज़
इसके साथ नवजोत सिद्धू द्वारा दिए गए बयान यदि माफ़िया राज़ को नकेल ना डली तो वह 2022 के चुनाव में ज़िम्मेदारी नहीं लेंगे पर सोनी ने कहा कि वह हमारे प्रधान हैं और हमारे लिए सम्मानीय हैं। उनकी चिन्ता भी जायज़ है, लेकिन सरकार भी माफ़िया राज़ पर नकेल डालने के लिए दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज की तारीख़ में जो रेत सस्ता हुआ है वह माफ़िया राज़ पर नक़ल की वजह से ही हुआ है। ट्रांसपोर्ट माफ़िया सहित अन्य माफ़िया पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
केजरीवाल पहले अपनी हेल्थ सर्विस देखें
सोनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में नए-नए शिगूफे छोड़ने से पहले दिल्ली में अपनी हेल्थ सर्विस पर ध्यान दें। यह वही दिल्ली है जहां कोरोना के दौरान लोगों को सुविधाएं नहीं मिली और कई लोगों की जान चली गई। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए पंजाब राज्य का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली के काफ़ी मरीज़ों का इलाज पंजाब में किया गया। उन्होंने कहा कि यह बातें किसी से छुपी नहीं है। उस वक़्त पंजाब ने ही दिल्ली के लिए रास्ते खोले थे कि यदि कोई पंजाब में अपना इलाज करवाना चाहता है तो वह यहां आ सकता है।