सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Atishi से पहले शीला दीक्षित थीं दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री, बदली थी राजधानी की तस्वीर,

Atishi से पहले शीला दीक्षित थीं दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री, बदली थी राजधानी की तस्वीर,

अब नया चेहरा नई उम्मीद

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 17 सितम्बर 2024
A A
0
Atishi से पहले शीला दीक्षित थीं दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री, बदली थी राजधानी की तस्वीर,
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 17 सितंबर,(The News Air): दिल्ली में कौन होगा मुख्यमंत्री, अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की मंगलवार की बैठक में कैबिनेट मंत्री और पार्टी का चर्चित महिला चेहरा आतिशी को अपना नेता चुना गया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगीं. इससे पहले दिल्ली में सीएम की कुर्सी पर बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. सुषमा एक बार तो शीला दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री रहीं हैं. शीला दीक्षित आज भी दिल्ली के विकास का चेहरा कही जाती हैं. उनके कार्यकाल में राजधानी दिल्ली को तमाम फ्लाईओवर्स से लेकर मेट्रो के विस्तार तक की सौगात मिली है. अब उम्मीद की जा रही है कि आतिशी के नेतृत्व में भी दिल्ली विकास के नये आयाम रच सकती है.

आतिशी आम आदमी पार्टी की तेज तर्रार महिला नेता हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं के जेल में रहने के दौरान आतिशी की सक्रियता ने ना केवल दिल्ली सरकार के काम काज को पटरी पर बनाये रखा बल्कि पार्टी को संगठित रखने में भी अपनी काबिलियित दिखाई. आतिशी बिजली, पानी की समस्या से लेकर आम लोगों के बीच जाती रहीं, तो राजधानी में शिक्षा क्रांति की अलख को भी जलाये रखा. उन्होंने स्कूलों में जा-जाकर वहां की व्यवस्था की निगरानी की और बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भी भेजती रहीं.

शीला दीक्षित के दौर की दिल्ली

यह सही है कि साल 2013 में दिल्ली में अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और शीला दीक्षित से सत्ता छीन कर सरकार बनाई लेकिन इससे दिल्ली के लिए शीला दीक्षित का योगदान कम नहीं हो जाता. अपने तीन कार्यकालों के दौरान करीब 15 सालों में शीला दीक्षित के कई फैसले और योजनाओं ने दिल्ली की तस्वीर बदल दी. दिल्ली को लोगों को नई सुविधाएं दीं. फ्लाइओवर्स, मेट्रो और ब्लू लाइन बसों के बदले डीटीसी की सीएनजी बसें शीला सरकार की देन हैं. इससे दिल्ली को नई रफ्तार मिली और प्रदूषण पर नियंत्रण करने का प्रयास भी कारगर साबित हुआ. शीला सरकार के समय ही दिल्ली को नई लाइफलाइन मेट्रो की शुरुआत हुई.

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026

कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित को उस वक्त दिल्ली की कमान सौंपी जब राजधानी में बीजेपी के पास साहब सिंह वर्मा, विजय कुमार मलहोत्रा और मदनलाल खुराना जैसे दिल्ली नेता थे लेकिन शीला दीक्षित ने अपनी सूझबूझ और मजबूत इरादों का परिचय देते हुए कांग्रेस को तीन बार विजय दिलाई और उन्होंने अपनी सरकार बनाई. इस दौरान साल 1998 में उन्होंने मेट्रो की बुनियाद डाली तो 1998 से 2013 तक राजधानी को 70 फ्लाइओवर्स दिये और रिंग रोड को सिग्नल फ्री किया, इससे दिल्ली को जाम से छुटकारा मिला. शीला दीक्षित ने ही दिल्ली के यमुना पार को सिग्नेचर ब्रिज का उपहार दिया था.

अब आतिशी से दिल्ली वालों को उम्मीद

दिल्ली सरकार में आतिशी के पास कई विभाग हैं. मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उनको शिक्षा मंत्री का भी दायित्व दिया गया. उससे पहले उनके पास पीडब्यूडी और जल विभाग का कार्यभार था. पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के जेल जाने के बाद आतिशी ने इन तीनों ही विभागों का काम काज बखूबी निभाया. स्कूलों का दौरा करने से लेकर, दिल्ली में पानी की आपूर्ति के संकट को दूर करने और फिर पीडब्यूडी के तहत सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश की.

मनीष सिसोदिया की शिक्षा क्रांति को बढ़ाया

आतिशी ने दिल्ली के स्कूलों के रखरखाव के उन कामों को आगे बढ़ाया, जिसको मनीष सिसोदिया ने शुरू किया था. यही वहज है कि आज दिल्ली में मनीष सिसोदिया के साथ साथ आतिशी को भी शिक्षा क्रांति की नेता कहा जाता है. दिल्ली में कहीं भी जनता को कोई समस्या का सामना करना पड़ा, आतिशी ने वहां जाकर, समस्याओं का निराकरण करने का पूरा प्रयास किया. ऐसी उम्नीद की जा रही है कि दिल्ली में एक महिला मुख्यमंत्री के तौर पर जिस प्रकार शीला दीक्षित ने अपना योगदान दिया था, कुछ उसी तरह आतिशी भी जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध हैं.

आतिशी के पास काम दिखाने का समय है कम

ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली और विरोधी दलों पर आक्रामक प्रहार करने वाली आतिशी अरविंद केजरीवाल की सबसे भरोसे मंद नेता हैं. लेकिन दिल्ली में राजनीतिक वजहों से रुके कामों को निपटाने और विकास की नई तस्वीर दिखाने के लिए आतिशी के पास समय बहुत कम है. अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही दिल्ली में विधानसभा का चुनाव करने की अपील की है, इस लिहाज से वो करीब दो महीने तक सीएम की कुर्सी पर रह सकेंगी और अगर तय समय में भी अगले साल चुनाव होते हैं तो भी आतिशी के पास महज 5 महीने का समय होगा. हालांकि वो चाहें तो इस कम समय में भी विकास की झलकियां दिखा सकती हैं.

Previous Post

इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के लिए SEBI का फीस Payment Platform 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा,

Next Post

कर्मचारियों को समय पर मिल रहा वेतन : सीएम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Odisha Hospital Fire

Odisha Hospital Fire: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
कर्मचारियों को समय पर मिल रहा वेतन : सीएम

कर्मचारियों को समय पर मिल रहा वेतन : सीएम

Kolkata Rape Case Updates: लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक से SC का इनकार, कपिल सिब्बल बोले-

Kolkata Rape Case Updates: लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक से SC का इनकार, कपिल सिब्बल बोले-

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।