गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ’अपना आदर्श, स्वयं बनो’, Bhagwant Mann की तरफ से युवाओं से अपील

’अपना आदर्श, स्वयं बनो’, Bhagwant Mann की तरफ से युवाओं से अपील

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
  • युवाओं के साथ सीधा संवाद करने के लिए पंजाब सरकार जल्द शुरू करेगी नौजवान सभाएं
  • युवाओं के साथ सलाह-परामर्श करके नीतियाँ बनाऐगी सरकार
    हम चाहते हैं कि युवा नौकरियाँ मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 5 अप्रैल (The News Air) पंजाब के युवाओं को ‘अपना आदर्श, स्वयं बनने’ की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज युवाओं को कहा कि वह किसी को भी अपने जज़्बात के साथ खेलने की इजाज़त न दें क्योंकि ऐसे लोग अपना मतलब निकाल कर किनारा कर जाते हैं।
आज एक वीडियो संदेश के द्वारा युवाओं को भावुक अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को अपने रास्ता स्वयं बनाने के लिए पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप अपना रोल मॉडल स्वयं बनो जिससे आपकी काबिलीयत और सामर्थ्य का कोई और फ़ायदा न उठा सके। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आप अपने जीवन में नये उद्यम या स्टारट-अप शुरू करो और नये विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रयत्न करो, पंजाब सरकार आपकी पूरी मदद करेगी।’’

ਆਪਣਾ ਆਦਰਸ਼, ਆਪ ਬਣੋ…! ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਮੇਰਾ ਸੁਨੇਹਾ…Live https://t.co/IHg0PzGPdj

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 5, 2023

पंजाब की युवाओं की भलाई के लिए बड़ा फ़ैसले लेते हुए मुख्यमंत्री ने हर महीने दो युवा सभाएं करवाने का ऐलान किया जिसमें वह स्वयं युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभाओं का उद्देश्य युवाओं के साथ सीधी बातचीत करके उनके विचार और सुझाव लेना है जिससे सरकार युवाओं को नये कारोबार शुरू करने और अन्य प्रयास करने के लिए अनुकूल नीतियाँ तैयार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 15 दिन बाद युवा सभाएं की जाएंगी जहाँ कृषि, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में युवाओं की अधिकतम हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर सलाह-परामर्श किया जायेगा।
पंजाब के युवाओं को हुनरमंद, काबिल और दृढ़ इरादे के मालिक बताते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘युवाओं के मन में अपना भविष्य संवारने के लिए हज़ारों सपने होते हैं परन्तु अफ़सोस की बात है कि उनको अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उचित मौके प्रदान नहीं किये जाते। पंजाब सरकार अपने युवाओं को नया कारोबार शुरू करने के लिए पूरा सहयोग देगी।’’
युवाओं को अच्छे पद हासिल करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपील करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी अजीबो-गरीब बात है कि प्रौद्यौगिकी के युग में पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी में दाखि़लों की दर सिर्फ़ 35 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह प्राईवेट लवली यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में 40,000 विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं परन्तु इतनी बड़ी संख्या में से सिर्फ़ 5200 विद्यार्थी पंजाब के हैं। भगवंत मान ने कहा, ‘‘मेरी दिली इच्छा है कि पंजाब के युवा नौकरियाँ मांगने वाले न बनें बल्कि नौकरियाँ देने वाले बनें। पंजाब के युवाओं के दफ़्तर अच्छी सहूलतों के साथ लैस हों और वह उच्च पदों वाले दफ़्तरों में पहुँचें न कि उन्हें जेलों में जाने के लिए मजबूर होना पड़े।’’
वर्क कल्चर (काम सभ्याचार) की महत्ता का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी मुल्कों में वर्क कल्चर होने के कारण वहां हमारे पंजाबी युवाओं ने बहुत सख़्त मेहनतें की हैं और कई मुल्कों में तो पंजाबियों ने अंग्रेज़ों की अपेक्षा बड़े कारोबार स्थापित किये हुए हैं। वह मुल्क वर्क कल्चर के कारण विकसित मुल्कों का दर्जा हासिल कर चुके हैं।
अपने निजी जीवन का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं पंजाब की बेहतरी के लिए हर रोज़ लगभग 12 घंटे से अधिक समय काम करता हूँ और यहाँ तक कि छुट्टी वाले दिनों में भी सरकारी फाइलें निपटाने के साथ-साथ मीटिंगें करता हूं। हर रोज़ मेरी यह कोशिश होती है कि मैं पंजाबियों की भलाई के लिए कोई न कोई नया प्रयास या फ़ैसला लूँ जिससे हम पंजाब को जल्द ही तरक्कीपसन्द राज्य बना सकें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IPL 2023 : दिल्ली को एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में सुधार की जरूरत :अजित आगरकर

Next Post

वेंडर्स ने हजारों डॉलर के भुगतान के लिए Twitter पर किया मुकदमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Musk Twitter

वेंडर्स ने हजारों डॉलर के भुगतान के लिए Twitter पर किया मुकदमा

अमित शाह और जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

अमित शाह और जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

रामलीला मैदान में देशभर से आए किसान और मजदूर संगठनों की संघर्ष रैली

रामलीला मैदान में देशभर से आए किसान और मजदूर संगठनों की संघर्ष रैली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।