The News Air- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही कांग्रेसी मंत्रियों की सिक्योरिटी छीन गई है। पंजाब के एडीजीपी (सिक्योरिटी) की तरफ़ से राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए गए हैं। सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के आदेश जारी हुए हैं। जिन मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी हुए हैं।
उनमें पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, राज़ कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंदरा, संगत सिंह गिलजियां, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, राण केपी सिंह, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, प्रगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अरुणा चौधरी, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया अहम रुप से शामिल हैं।
इनके अलावा बरिंदरमीत सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह कीकी ढिल्लो, सुनील दुत्ती, कुलदीप सिंह वैद, संजय तलवार, सुखविंदर सिंह डैनी, हरप्रताप सिंह अजनाला, संतोख सिंह भलाईपुर, जगदेव सिंह कमलू आदि कई पूर्व विधायक शामिल हैं। कुल 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि इन मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचित किया जाए। वहीं कहा गया है कि अदालती आदेशों पर जिन मंत्रियों और विधायकों को सुरक्षा मिली थी वह वापस न लें। वहीं यदि किसी पूर्व मंत्री या विधायक को सुरक्षा की ख़तरा की जानकारी है तो इसकी सुरक्षा वापस लेने से पहले एडीजीपी (सुरक्षा) से क्लीयरेंस ली जाए।