सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी के ”महिला विंग लीडरशिप ट्रेनिंग” कार्यक्रम को किया संबोधित

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी के ”महिला विंग लीडरशिप ट्रेनिंग” कार्यक्रम को किया संबोधित

सिर्फ आम आदमी पार्टी ही महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का मौका देती है - अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 अगस्त 2025
A A
0
aap
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 13 अगस्त (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पार्टी के “महिला विंग लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम” संबोधित किया एवं उनसे सामाजिक- राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी के महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष व मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा एवं पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल मौजूद रहें। वहीं अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का मौका देती है। दूसरी पार्टियां महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करती है। वे अपने महिला विंग के नेताओं से रैली में महिलाओं को बुलाते हैं या किसी महिला केंद्रित कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति होती है। सक्रिय राजनीति में वे साधारण परिवार के महिलाओं को नहीं आने देते।

उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से भी महिलाओं को सबसे ज्यादा राहत मिली है। उन्होंने कहा कि नशे से सबसे ज्यादा पीड़ा महिलाओं को ही होती है क्योंकि नशा उनसे उनके बच्चे और पति छीन लेता है एवं उनका घर बर्बाद कर देता है। इसलिए युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान में भी महिलाओं को प्रमुखता से भाग लेना चाहिए और पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

केजरीवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके बच्चे, पिता या पति नशे से पीड़ित हैं तो आप बिना किसी संकोच किए उन्हें तुरंत नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराएं। आप सरकार ने इन केंद्रों में हर तरह की आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की है। इनमें एअर कंडीशन की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को गर्मी के कारण कोई परेशानी उत्पन्न न हो।

यह भी पढे़ं 👇

Raja Warring

AAP Punjab 4 Years पर Congress अध्यक्ष Warring का हमला: “धोखे, लूट और गंवाए गए मौकों के 4 साल”

सोमवार, 16 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

AAP Punjab 4 Years पर BJP अध्यक्ष Sunil Jakhar का हमला: कर्ज, गैंगस्टरवाद और नशे बढ़े

सोमवार, 16 मार्च 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly: Speaker संधवां ने 117 विधायकों की तस्वीरों का किया उद्घाटन, Civil Services टॉपर्स को दी बधाई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Kanshi Ram Bharat Ratna

Kanshi Ram Bharat Ratna: पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को भेजेगी सिफारिश

सोमवार, 16 मार्च 2026

उन्होंने महिलाओं से अपने अपने इलाके में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। केजरीवाल ने कहा कि मेरी नज़र में सबसे ज्यादा पुण्य का काम नशे से पीड़ित लोगों को बचाना एवं उनके परिवार को फिर से पटरी पर लाना है।

केजरीवाल ने कहा कि हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं, इसलिए अभी तक राजनीति में जिंदा हैं। हमारे खिलाफ बहुत साजिशें रची गई। मुझे और मेरी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया और पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन हम नहीं टूटे क्योंकि हमारे साथ गरीबों और आम लोगों की दुआएं हैं।

हमने गरीबों के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाएं, उनके इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे सरकारी अस्पताल बनवाए एवं उनके घरों के बिजली बिल जीरो किए। इन योजनाओं के कारण गरीब लोगों का जीवन काफी आसान हुआ है, वर्ना इतनी महंगाई में लोगों का गुज़ारा करना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण आज भाजपा और कांग्रेस के परंपरागत वोटर भी हमारी तारीफ कर रहे हैं।

जिस तरह महिलाओं के बिना घर ठीक से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके बिना देश भी सही से नहीं चल सकता – भगवंत मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां भी महिला विंग बनाती हैं लेकिन वह सिर्फ किसी मंत्री तक ही सीमित रहता है। आम घरों की महिलाएं सिर्फ नारे लगाने के लिए होती है।

वहीं आम आदमी पार्टी महिलाओं को पार्टी में आने के बाद ट्रेनिंग देती है कि सक्रिय राजनीति में कैसे भाग लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाओं के बिना कोई घर ठीक ढंग से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके सहयोग के बिना देश भी सही से नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिकों से भी महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। इससे उनपर महंगाई का बोझ कम पड़ता है क्योंकि उनपर ही महंगाई का सीधा असर पड़ता है। राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक, सब उनसे जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार मुझे एक दूध वाला मिला। उसने कहा आपने दूध वालो के लिए बहुत कुछ किया है। इसके लिए आपका धन्यवाद! मैंने पूछा कैसे? उसने कहा – 300 यूनिट बिजली माफ करने से महिलाओं के पैसे बचने लगे हैं। पहले लोग 3 महीने बाद मेरा हिसाब करते थे। अब हर 10 दिन में लोग पैसे दे देते हैं क्योंकि उनके इलाज बिजली और बच्चों के स्कूल फीस के पैसे बचने लगे हैं।

इसी तरह मुझे एक व्यक्ति का फोन आया उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान भी वास्तव में महिलाओं के लिए है क्योंकि नशे से सबसे ज्यादा दुखी महिलाएं ही होती थी। उनके बच्चे बर्बाद होते थे या पति नशा करके मारपीट करता था। अब यह बहुत बहुत कम हो गया है।

मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए महिलाओं की आर्थिक तरक्की का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि संगरूर में सरकार की मदद से 100 महिलाओं ने ग्रूप बनाकर अपना काम शुरू किया, आज उनका एक महीने का टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा हमने पंजाब पुलिस में भी हजारों महिलाओं की भर्ती की। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है।

आज ही हमने फतेहगढ़ साहिब में करीब 350 महिला सरपंचों और पंचों को सरकारी खर्चे पर ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है। उनके रहने से लेकर खाने पीने और आने जाने का किराया भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रतिबद्धता पूर्वक काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सार्थक नतीजे देखने को मिलेंगे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का किया शिलान्यास

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raja Warring

AAP Punjab 4 Years पर Congress अध्यक्ष Warring का हमला: “धोखे, लूट और गंवाए गए मौकों के 4 साल”

सोमवार, 16 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

AAP Punjab 4 Years पर BJP अध्यक्ष Sunil Jakhar का हमला: कर्ज, गैंगस्टरवाद और नशे बढ़े

सोमवार, 16 मार्च 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly: Speaker संधवां ने 117 विधायकों की तस्वीरों का किया उद्घाटन, Civil Services टॉपर्स को दी बधाई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Kanshi Ram Bharat Ratna

Kanshi Ram Bharat Ratna: पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को भेजेगी सिफारिश

सोमवार, 16 मार्च 2026
DA Hike January 2026

DA Hike January 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% होगा, जानें कब होगा ऐलान

सोमवार, 16 मार्च 2026
OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: Border 2 और Peaky Blinders समेत इस हफ्ते Netflix-Prime Video पर 5 बड़ी रिलीज

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का किया शिलान्यास

Child Marriage

फरीदकोट में बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका, 16 वर्षीय बच्ची को बचाया : डॉ. बलजीत कौर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।