रविवार, 5 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल ने एलजी को फिर भेजी डीईआरसी अध्यक्ष नियुक्त करने की फाइल

अरविंद केजरीवाल ने एलजी को फिर भेजी डीईआरसी अध्यक्ष नियुक्त करने की फाइल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को फटकार लगाते हुए कहा कि डीईआरसी चेयरमैन मामले को दो हफ्ते में निस्तारित करें
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दिल्ली सरकार ने फिर सेवानिवृत्त जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा
  • 11 और 19 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों के अनुसार एलजी लैंड, कानून व्यवस्था और पुलिस को छोड़कर राज्य सरकार की सहायता व सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य हैं

नई दिल्ली, 30 मई (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष की नियुक्ति की फाइल एक बार फिर एलजी को भेजी है। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर सेवानिवृत्त जज राजीव कुमार श्रीवास्तव को डीईआरसी का बतौर अध्यक्ष नियुक्त करने की सिफारिश की है। दिल्ली सरकार ने एलजी को यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपाल में भेजा है। डीईआरसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला चार महीने से रूका हुआ है और पूरा काम ठप पड़ा है। इस मामले को लेकर गत 19 मई को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को कड़ी फटकार लगाते हुए दो सप्ताह के अंदर इसपर निस्तारण करने का आदेश दिया था। 11 और 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि एलजी लैंड, पब्लिक आर्डर और पुलिस को छोड़कर बाकी विषयों पर चुनी हुई सरकार की सहायता व सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य हैं।

डीईआरसी के अध्यक्ष की नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है, ताकि दिल्ली में बिजली क्षेत्र को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सके। चार माह पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीईआरसी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पेश किया था, जिनके पास बिजली मंत्रालय का प्रभार था। इससे पहले, पिछले दो डीईआरसी अध्यक्षों की नियुक्ति विद्युत अधिनियम के इसी प्रक्रिया के अनुसार की गई थी। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पूर्व एलजी अनिल बैजल डीईआरसी के पिछले दो अध्यक्षों की नियुक्ति में सरकार के फैसलों से सहमत थे और उनका सरकार के फैसलों से अलग मत नहीं था।

दिल्ली सरकार की ओर से फाइल एलजी कौ भेजी गई थी। दिल्ली सरकार ने एलजी की ओर से डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। दिल्ली सरकार ने याचिका में कहा कि चार माह पहले जनवरी में डीईआरसी के नए अध्यक्ष के रूप में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव कुमार श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 5 April 2026

Breaking News Live Updates 5 April 2026: Big Alerts, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Western Disturbance

बड़ा अलर्ट! Western Disturbance से भारी बारिश, 10 अप्रैल तक ओलावृष्टि

रविवार, 5 अप्रैल 2026
5 April History

5 April History: ईस्टर आइलैंड की खोज से लेकर Kurt Cobain की मौत तक, जानें इस दिन की दिलचस्प घटनाएं

रविवार, 5 अप्रैल 2026

दिल्ली सरकार ने विद्युत अधिनियम की धारा 84(2) का उल्लेख किया है। इसके अनुसार, नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति के संबंध में उसके मूल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का परामर्श जरूरी है। इस मामले में जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहले ही अपनी सहमति दे चुका है। इससे पहले, डीईआरसी अध्यक्ष रहे न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शबीबुल हसनैन की नियुक्ति के दौरान भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी। चूंकि वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे, इसलिए उनके संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से सहमति ली गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली के एलजी को दो सप्ताह में इस मामले पर निर्णय लेने का आदेश दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के एलजी चुनी हुई सरकार की सहायता और सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर एलजी को फाइल भेज कर डीईआरसी के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sakshi Murder Case: दो दिन की पुलिस रिमांड में साहिल, हत्या से चार दिन पहले गर्लफ्रेंड को दी थी धमकी

Next Post

Official Who Molested Woman Didn’t Have to Be Politically Correct

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 5 April 2026

Breaking News Live Updates 5 April 2026: Big Alerts, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Western Disturbance

बड़ा अलर्ट! Western Disturbance से भारी बारिश, 10 अप्रैल तक ओलावृष्टि

रविवार, 5 अप्रैल 2026
5 April History

5 April History: ईस्टर आइलैंड की खोज से लेकर Kurt Cobain की मौत तक, जानें इस दिन की दिलचस्प घटनाएं

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर राशि वालों का दिन शानदार, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

रविवार, 5 अप्रैल 2026
CM Bhagwant Mann Moga Visit

CM Bhagwant Mann Moga Visit: 88 करोड़ की परियोजनाएं शुरू, 13 अप्रैल से विभाजन अभियान

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post

Official Who Molested Woman Didn't Have to Be Politically Correct

Here's Some of the Best Sneakers on Display at London Fashion Week

Nintendo Switch UI gets new close-up in deleted tweet

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।