गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Arthritis in menopause : मेनोपॉज के साथ बढ़ सकती है अर्थराइटिस की जटिलताएं, जानिए इस स्थिति से निपटने के उपाय

Arthritis in menopause : मेनोपॉज के साथ बढ़ सकती है अर्थराइटिस की जटिलताएं, जानिए इस स्थिति से निपटने के उपाय

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 अगस्त 2023
A A
0
male contraceptive pill hain safe
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अकसर मेनोपॉज का प्रभाव हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। इस दौरान बहुत तेजी से हॉर्मोन में बदलाव आते हैं। इस कारण हॉर्मोनल इम्बैलेंस की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसका सीधा असर एस्ट्रोजन लेवल पर पड़ता है। यह हॉर्मोन बोन हेल्थ को भी मजबूती देता है। इसकी कमी से मेनोपॉज के दौरान गठिया (arthritis in menopause) होने की संभावना बढ़ जाती है।

अस्थि और उपास्थि पर कैसे काम करता है एस्ट्रोजन

एस्ट्रोजन हार्मोन हड्डियों और जोड़ों के साथ-साथ मस्तिष्क, हृदय और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है। एस्ट्रोजन रिसेप्टर्स जॉइंट कार्टिलेज पर भी पाए जाते हैं। एस्ट्रोजन एंटी इंफ्लामेटरी प्रभाव वाले होते हैं। ये जोड़ों (Joints) और उपास्थि (Cartilage) को सुरक्षा प्रदान करते हैं। एस्ट्रोजन हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है।

क्यों होता है मेनोपॉज आर्थराइटिस (Menopause Arthritis)

गुरुग्राम के क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में सीनियर कन्सल्टेंट गायनेकोलोजी डॉ. रितु सेठी कहती हैं, ‘ आमतौर पर महिलाओं को 45-55 वर्ष की उम्र के बीच मेनोपॉज होती है। मेनोपॉज के कारण एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी आती है। इससे हड्डियों और जोड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे जोड़ों का दर्द जैसी समस्या होने लगती है। एस्ट्रोजन की कमी जॉइंट्स को कमजोर करने वाला हो सकता है। यह गतिशीलता और लचीलेपन को भी कम कर देता है। हड्डियां पतली भी होने लगती हैं। इसे ‘ऑस्टेपोरोसिस’ कहा जाता है। मेनोपॉज में हड्डियों की कमजोरी आम कारण है। इससे बोन फ्रैक्चर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।’

यह भी पढे़ं 👇

Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana: 98 साल की बुजुर्ग को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज, बड़ी राहत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

19 March 2026 | Khabar 20-20 | बड़ी ख़बरें | Breaking News

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

ताज़ा ख़बरें, देश, दुनिया और विदेश | Breaking News | 19 March 2026

गुरूवार, 19 मार्च 2026

हिप जॉइंट पर सबसे अधिक प्रभाव (menopause arthritis effect on hip joint) 

डॉ. रितु कहती हैं, ‘ जोड़ों के आसपास दर्द, स्टिफनेस और सूजन की समस्या आम है। सुबह में यह समस्या सबसे अधिक अनुभव होता है। दिन बढ़ने के साथ इसमें सुधार होता है। हिप जॉइन्ट और घुटनों जैसे बड़े जोड़ों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि महिलाओं में आर्थराइटिस होने का खतरा अधिक होता है। पीठ, हाथ और अंगुलियों के जोड़ भी आमतौर पर प्रभावित होते हैं। जॉगिंग जैसे हाई इनटेंसिटी वाले व्यायाम समस्या को बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति के बाद वजन भी बढ़ जाते हैं। जोड़ों के दर्द के कारण एक्टिविटी सीमित हो जाती है। इससे वजन बढ़ने लगता है, जो जोड़ों पर दबाव डालता है।’

जीन भी हो सकते हैं जिम्मेदार

कई शोध भी बताते हैं कि मेनोपॉज फेज में आर्थराइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका कारण आनुवंशिक (Genetics) भी हो सकता है। यह विरासत में मिले असामान्य जीन की उपस्थिति के कारण एस्ट्रोजेन के चयापचय में गड़बड़ी हो सकती है। जो महिलाएं स्तन कैंसर थेरेपी जैसी एस्ट्रोजन अवरोधक दवाएं ले रही हैं, उनमें जोड़ों में दर्द और सूजन होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन महिलाओं ने ओवरी को हटाने के लिए ऑपरेशन करवाया है, उनमें भी मेनोपॉज आर्थराइटिस विकसित होने का खतरा अधिक होता है। मेनोपॉज रूमेटॉइड आर्थराइटिस का कारण भी बन सकता है।

ओरल गर्भ निरोधक का सकारात्मक प्रभाव

डॉ. रितु के अनुसार, जो महिलाएं एस्ट्रोजन युक्त ओरल गर्भ निरोधक का उपयोग कर रही हैं, उनमें आर्थराइटिस विकसित होने का जोखिम कम हो जाता है। इससे हड्डी और जोड़ों पर एस्ट्रोजन का सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है।

male contraceptive pill hain safe
ओरल गर्भ निरोधक पिल्स  का हड्डी और जोड़ों पर एस्ट्रोजन का सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। चित्र : शटरस्टॉक

यहां हैं आर्थराइटिस से बचाव और उपचार के उपाय

1 एस्ट्रोजन रिप्लेसमेंट थेरेपी (Estrogen replacement therapy)

एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर की पूर्ति उपचार के साथ-साथ रोकथाम का आधार भी बनती है। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार, एस्ट्रोजन रिप्लेसमेंट थेरेपी शुरू करने से जोड़ों के दर्द और सूजन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

2 नियमित एक्सरसाइज (Exercise)

स्वस्थ वजन बनाए रखने, नियमित एक्सरसाइज और संतुलित आहार लक्षणों को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। जोड़ों पर दबाव और बार-बार होने वाले तनाव को कम करना जरूरी है। जोड़ों की सुरक्षा के लिए कठोर सतहों पर जॉगिंग करने से बचना चाहिए। जोड़ों पर बहुत अधिक दबाव या भार डाले बिना योग और तैराकी मददगार हो सकते हैं।

3 संतुलित आहार (balance diet)

आवश्यक पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां लें। संतुलित आहार वजन नियंत्रण में भी मदद करेगा, जिससे जोड़ों पर तनाव कम होगा। आहार में नट्स, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने से कैल्शियम और मैग्नीशियम की आपूर्ति में मदद मिलती है।

no diet day
संतुलित आहार वजन नियंत्रण में भी मदद करेगा, जिससे जोड़ों पर तनाव कम होगा। चित्र : एडॉबीस्टॉक

विटामिन बी3, ओमेगा फैटी एसिड और मछली के तेल की सप्लीमेंट लेने से भी मदद मिल सकती है।

4 फिजियोथेरेपी (Physiotherapy)

ओरल पेन किलर, इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन, फिजियोथेरेपी, स्प्लिंट्स भी मददगार हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सर्जिकल विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

Previous Post

दिल्ली AIIMS में इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Next Post

नगर कौंसिल प्रधान को कोर्ट से राहत: नीम का पेड़ चोरी करने पर दर्ज हुआ था केस; EO को…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana: 98 साल की बुजुर्ग को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज, बड़ी राहत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

19 March 2026 | Khabar 20-20 | बड़ी ख़बरें | Breaking News

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

ताज़ा ख़बरें, देश, दुनिया और विदेश | Breaking News | 19 March 2026

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? इस तारीख पर रखें नजर

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Nora Fatehi Song Controversy

Nora Fatehi Song Controversy: ‘सरके चुनर’ गाने पर NCW का बड़ा एक्शन, 5 लोगों को समन

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
नगर कौंसिल प्रधान

नगर कौंसिल प्रधान को कोर्ट से राहत: नीम का पेड़ चोरी करने पर दर्ज हुआ था केस; EO को...

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता, स्पेशल कोर्ट ने दी है दो साल की सजा

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।