Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मच्छल और तंगधार इलाकों में अभियान शुरू किया गया था।
सेना ने कहा, ‘‘खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं।
उसने कहा, ‘‘घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया था।’’








