चंडीगढ़, 7 जून
Aam Aadmi Party: बास्केटबॉल के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सज्जण सिंह आज आम आदमी पार्टी में फिर से शामिल हो गए हैं। आज पार्टी के मुख्य दफ़्तर में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने सज्जण सिंह का सिरोपा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
सोमवार को पार्टी के मुख्य दफ़्तर में प्रदेश प्रधान भगवंत मान ने सज्जन का स्वागत करते कहा कि पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है, क्योंकि यह पार्टी आम लोगों की पार्टी है, जिसका उदेश्य देश के लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी, कलाकारों और समाजसेवियों का पार्टी में खुले दिल से स्वागत किया जाता है और पंजाब के खिलाड़ी और कलाकार बड़ी संख्या में आप के परिवार में शामिल हो रहे हैं।
इस समय सज्जण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर वह मान महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह पार्टी ही आम लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली की केजरीवाल सरकार की लोक हितैशी नीतियों से वह बहुत प्रभावित हुए हैं और उन्होंने आप में वापसी का फैसला किया है। सज्जण सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग राजनीति में तब्दीली लाना चाहते हैं और आम आदमी पार्टी ही राजनीति में तब्दीली लाने के समर्थ है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो ड्यूटी दी जायेगी उसे तन मन के साथ निभाएंगे।