रविवार, 5 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - विभिन्न उद्योगपतियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को अपील

विभिन्न उद्योगपतियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को अपील

शंभू बार्डर से यातायात खोलने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM MAnn
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 फ़रवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए औद्योगिक विकास को और प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उद्योगपतियों और व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की।

इस अवसर पर हुए विचार-विमर्श के दौरान उद्योगपतियों और व्यापारियों ने भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास में तेजी से वृद्धि हुई है और राज्य सरकार उन्हें पूर्ण समर्थन दे रही है। इस मौके पर उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि पंजाब भौगोलिक रूप से जमीनी सीमाओं से जुड़ा राज्य है और किसान आंदोलन के कारण शंभू बार्डर पर यातायात ठप्प होने से व्यापारिक गतिविधियां बहुत प्रभावित हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इस मार्ग से यातायात खोलने के लिए मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की ताकि व्यापार सुचारू रूप से चल सके।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को पेश आ रही सभी समस्याओं का समाधान करके उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों की सुविधा के लिए पहले ही कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि वह उद्योगपतियों को पेश आने वाले सभी मसलों को केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे ताकि व्यापार करने में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढे़ं 👇

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को सामुदायिक सौहार्द, शांति और सद्भावना वाले राज्य के रूप में जाना जाता है, जो मुख्य रूप से राज्य के समग्र विकास और खुशहाली का मुख्य आधार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते पिछले तीन वर्षों में अब तक राज्य में लगभग 94,000 करोड़ रुपए का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल और अन्य प्रमुख कंपनियां राज्य में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि कंपनियां अपने कारोबार के विस्तार के लिए राज्य में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधन और बेहतरीन औद्योगिक और कार्य संस्कृति वाले अनुकूल माहौल का अधिक से अधिक लाभ उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को राज्य में निवेश करके बहुत लाभ हो रहा है, जो देश के औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए नए सुझावों और विचारों पर गौर करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी मदद करेगी।

शिष्टमंडल में फोकल प्वाइंट एसोसिएशन जालंधर के प्रधान गुरशरण सिंह,उद्योगपति शरद अग्रवाल, तुषार जैन, नितिन कपूर,सुविंदर पाल सिंह, विनीत महाजन, सुगम जैन, रोमी और अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पंजाब हैरिटेज एवं प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली एवं अन्य उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डॉ. अंबेडकर की तस्वीर हटाने से नाराज ‘‘आप’’ ने भाजपा के खिलाफ सदन में किया प्रदर्शन

Next Post

Lalu Yadav की मुश्किलें बढ़ीं! Land for Job Scam में कोर्ट ने भेजा समन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Weather Alert Update

Weather Alert Update: आंधी-बारिश का कहर, IMD ने 15 राज्यों को जारी किया अलर्ट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Pakistan Attack on India

पाकिस्तान की धमकी: Kolkata पर हमले की बात, राजनाथ की चेतावनी का दिया जवाब

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
Lalu Tej Pratap Hema Yadav and others summoned by Delhi courrt in Land for job scam

Lalu Yadav की मुश्किलें बढ़ीं! Land for Job Scam में कोर्ट ने भेजा समन

gold toilet

सिर्फ 5 मिनट में चोरी हुआ Gold Toilet! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

CM Mann in Vidhan Sabha

"अगर हो सके तो अपने विधायकों को इकट्ठा करके दिखा दो": मुख्यमंत्री द्वारा बाजवा को चुनौती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।