बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रोहिणी सेक्टर-27 में मिला एक और वर्ल्ड क्लास नया स्कूल, CM Atishi ने किया उद्घाटन

रोहिणी सेक्टर-27 में मिला एक और वर्ल्ड क्लास नया स्कूल, CM Atishi ने किया उद्घाटन

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 नवम्बर 2024
A A
0
CM Atishi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 21 नवंबर (The News Air) दिल्ली के बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देने के क्रम में सीएम आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-27, पॉकेट सी-2 में शानदार नए स्कूल को आसपास के बच्चों को समर्पित किया। ये शानदार स्कूल 121 कमरें, 10 अत्याधुनिक लैब, सेंट्रल लाइब्रेरी, एमपी हॉल सहित तमाम सुविधाओं से लैस है। इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने सरकारी स्कूलों की शानदार बनाकर साबित कर दिया है कि, अच्छी शिक्षा पाकर अब गरीब का बच्चा गरीब नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि, देशभर से लोग दिल्ली में अपने बच्चों को अच्छी ज़िंदगी देने का सपना लेकर आते है; अपनी शिक्षा क्रांति से अरविंद केजरीवाल जी ने आम आदमी के इस सपने को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, ग़रीब परिवारों के बच्चों को ऐसे स्कूल, ऐसी शिक्षा आगे भी मिलती रहे इसलिए दिल्लीवालों को फ़रवरी में दोबारा शिक्षा पर काम करने वाली सरकार चुननी होगी।

सीएम आतिशी ने कहा कि, “रोहिणी सेक्टर-27 पॉकेट सी-2 का ये शानदार स्कूल, इतनी शानदार बिल्डिंग इस पूरे इलाके के आसपास के बड़े प्राइवेट स्कूलों की भी नहीं होगी। इस स्कूल में 121 कमरें है। 10 लैब्स है, योगा के लिए अलग कमरा है, एक्टिविटी रूम है, एमपी हॉल, लेक्चर हॉल, लिफ्ट है।”

उन्होंने कहा कि, “मुझे ये बताते हुए खुशी है कि, सेक्टर 27 में रहने वाले बच्चों को यहाँ से 10-15 किमी दूर शाहाबाद दौलतपुर के स्कूल में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। लेकिन इस स्कूल की बदौलत अब यहाँ रहने वाले बच्चों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि, “2015-16 में अरविंद केजरीवाल जी यहाँ लोगों के बीच आए थे। तब यहाँ लोगों ने अपने बच्चों के लिए एक स्कूल की माँग की थी और अरविंद केजरीवाल जी ने यहाँ शानदार स्कूल बनाकर इस वादे को पूरा करने का काम किया है।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “सरकारें दिल्ली में पहले भी रही लेकिन जब से दिल्ली के लोगों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया तब से ये दिल्ली की पहली ऐसी सरकार बनी जिसने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया।”

उन्होंने कहा कि, “दिल्ली में लोग देश के अलग-अलग हिस्से से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद में आते है और अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देने के लिए सुबह से शाम तक मेहनत करते है। कोई भी परिवार सबसे ज़्यादा खर्च अपने बच्चों पर, उनकी पढ़ाई पर करता है। एक परिवार जब सबसे ज़्यादा मेहनत अपने बच्चों के लिए करता है, सबसे ज़्यादा खर्च अपने बच्चों पर करता है तो फिर सरकारें ऐसा क्यों नहीं करती? सरकारों को भी सबसे ज़्यादा मेहनत, सबसे ज़्यादा खर्च बच्चों पर करना चाहिए।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “आप” सरकार ने ये काम किया। पूरे देश में कोई इकलौती ऐसी सरकार है जो अपने बजट का 25% खर्च आम लोगों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च करती है तो वो दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार है।”

उन्होंने कहा कि, “दिल्ली के स्कूल हमेशा ऐसे नहीं थे। 2015 से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल बदहाल होते थे। स्कूल में घुसते ही सबसे पहले टॉयलेट की बदबू आती थी। बरसात में छत से पानी टपकता था। सर्दियों के टूटी हुई खिड़कियों से ठंडी हवा आती थी। बच्चों के लिए पीने का पानी नहीं होता था, बैठने के लिए टेबल-कुर्सी नहीं होते थेजेड आम लोगों के बच्चे मजबूरी में टीन-टप्पर के स्कूल में पढ़ने को मजबूर थे। कोई भी परिवार अपने बच्चों को टूटे-फूटे स्कूल में नहीं भेजना चाहता था। लोग मजबूरी की वजह से, गरीबी की वजह से अपने दिल पर पत्थर रखकर बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते थे। जिन परिवारों के पास थोड़ा भी पैसा होता था तो वो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के भेजते थे क्योंकि उनको लगता था कि शायद प्राइवेट स्कूल में उनके बच्चों का भविष्य संवर जाएगा।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “2015 में दिल्लीवालों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए चमत्कार कर दिया और अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दिल्ली पहली ऐसी सरकार बनी जिसनें अपना 25% बजट शिक्षा पर लगाया, ऐसे शानदार सरकारी स्कूल बनाने पर लगाया। उन्होंने कहा कि, आजादी से लेकर 2015 तक कई सरकारें आई-गई लेकिन 75 सालों में इन सरकारों ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में मात्र 24000 कमरें बनवाये लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने मात्र 10 सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों में 22,000 से ज़्यादा नए कमरें बनवाए। शानदार स्कूल बनवायें।”

उन्होंने कहा कि, “हमनें शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा। पिछली सरकारों में मंत्री-मुख्यमंत्री, नेता विदेश जाते थे। लेकिन दिल्ली की सरकार पहली ऐसी सरकार बनी जिसनें सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा ताकि वो दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा दे सके। आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों को अत्याधुनिक लैब मिलते है, शानदार पढ़ाई मिलती क्योंकि दिल्ली के लोगों ने एक सही सरकार को चुना, शिक्षा पर काम करने वाली सरकार को चुना।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “पहले जो बच्चे सरकारी स्कूलों से निकलते थे तो उनमे से कोई मैकेनिक का काम करता था, कोई दुकान पर छोटी नौकरी करता था। लेकिन अब ये बदल गया है। उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पड़ने वाले कुछ बच्चों की कहानी साझा की-

-शिल्पी सेक्टर 23 रोहिणी में रहती थी। उसके पिताजी नरेला की एक फैक्ट्री में काम करते थे। 8000-10000 रुपये कमाते थे। उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा। शिल्पी पढ़ाई में बहुत तेज थी, इंजीनियर बनना चाहती थी। पर उसे लगता था कि, शायद सरकारी स्कूल में उसे अच्छा मौका न मिले।

यह भी पढे़ं 👇

Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: लारीजानी की हत्या के बाद ईरान का कहर, NATO में बड़ी टूट, ट्रंप बौखलाए

बुधवार, 18 मार्च 2026

लेकिन अरविंद केजरीवाल जी की सरकार ने, स्कूल के शिक्षकों ने शिल्पी की पढ़ाई-लिखाई में मदद की। शिल्पी ने जेईई की परीक्षा की तैयारी की और आज शिल्पी आईआईटी गोवाहाटी में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और हो सकता है की आज उसके पिताजी जहाँ नौकरी कर रहे है, कल शिल्पी उस फैक्ट्री की मैनेजर बनें।

-हिमांशु नंदनगरी में रहता था। दसवीं में उसके पिताजी गुजर गए। ग्यारहवीं से हिमांशु अपने घर को सपोर्ट करने के लिए स्कूल के बाद ट्यूशन पढ़ाता था। हिमांशु डॉक्टर बनना चाहता था। उसे लगा की वो अपने आगे की पढ़ाई कैसे करेगा लेकिन दिल्ली सरकार के स्कूल में अच्छी पढ़ाई मिलने से हिमांशु ने नीट की परीक्षा क्वाकिफ़ाई की और आज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है।

-रोहिणी सेक्टर-25 में रहने वाले राजीव के पिताजी एक मैकेनिक का काम करते थे। 9000 रुपये कमाते थे। लॉकडाउन के दौरान उनकी वो नौकरी भी चली गई। तब राजीव को लगा कि शायद उसे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़े। लेकिन दिल्ली सरकार के स्कूल में अच्छी पढ़ाई के कारण, शिक्षकों से मिली मदद के कारण राजीव ने जेईई की परीक्षा पास की और आज आईआईटी गोवाहाटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। आज मैकेनिक का बेटा मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है और आगे जाकर बड़ी कार कंपनियों में बड़े पदों पर काम करेगा।

सीएम आतिशी ने कहा कि, “एक समय ऐसा था जब स्कूल टूटे-फूटे होते थे। ग़रीब का बच्चा सरकारी स्कूल में आकर ग़रीब रहने को मजबूर था। लेकिन आज दिल्ली के सरकार ने जो शानदार सरकारी स्कूल बनवाये है, उससे आज गरीब का बच्चा गरीब नहीं रहेगा, बड़ी नौकरी करेगा, बिज़नेस करेगा और एक ही पीढ़ी में अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाल लेगा। ये है दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति।”

उन्होंने कहा कि, “ग़रीब परिवारों के बच्चों को ऐसे स्कूल, ऐसी शिक्षा आगे भी मिलती रहे तो दिल्लीवालों को फ़रवरी में दोबारा उस सरकार को चुनना होगा जो उनके बच्चों की शिक्षा के लिए, अच्छे भविष्य के लिए काम करती है।”

Previous Post

मोदी जी के मित्र अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को किया शर्मशार

Next Post

iPhone 17 सीरीज़ बहुत जल्द होने जा रहा है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: लारीजानी की हत्या के बाद ईरान का कहर, NATO में बड़ी टूट, ट्रंप बौखलाए

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March

Breaking News 18 March: लोकसभा रद्द, ईरान में तबाही, DGCA का बड़ा फैसला समेत 20 धमाकेदार खबरें

बुधवार, 18 मार्च 2026
LPG ATM India

LPG ATM India: गुरुग्राम में शुरू हुआ देश का पहला LPG एटीएम, 2 मिनट में मिलेगा भरा सिलेंडर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
iPhone 17

iPhone 17 सीरीज़ बहुत जल्द होने जा रहा है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

Gopal Rai

जमीनी स्तर के 11 नेताओं को "आप" ने बनाया उम्मीदवार

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।