Anju Love Story: इन दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू चर्चाओं में बनी हुई है। सीमा की तरह अंजू को भी शक की निगाहों से देखा जा रहा है। दरअसल,नसरुल्लाह से मुलाकात करने गई अंजू ने कहा था कि वो 2 से 3 दिन में भारत लौट आएंगी। लेकिन अंजू अभी तक भारत नहीं लौटी हैं।
सामने आ गया था हलफनामा
अंजू जब भारत से पाकिस्तान गईं उसके बाद 25 जुलाई को ना सिर्फ एकाएक पाकिस्तान से अंजू और नसरुल्लाह की शादी की खबर सामने आई गई, बल्कि देखते ही देखते दोनों का निकाहनामा और धर्म बदल कर अंजू का अंजू से फातिमा बन कर नसरुल्लाह से शादी करने का हलफनामा तक सामने आ गया।
अंजू हो गई थी आगबबूला
अंजू और नसरुल्लाह ने कुछ देर तक तो इन बातों को झूठलाने की कोशिश की, लेकिन जब सबूतों ने उनके झूठ की चुगली कर दी तो फिर दोनों ने धीरे-धीरे मीडिया से बात करना और लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दिया और तब एक वक्त ऐसा आया, जब शादी और हिंदुस्तान लौटने के सवाल पर अंजू आगबबूला हो गई।
भारत आना हुआ मुश्किल
दरअसल, अंजू की जिंदगी में चीजे इतनी बदल चुकी है कि उसका भारत मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान जाते ही अंजू ने अपने सीक्रेट फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ गुप्त शादी कर ली थी। जानकारों की मानें तो अंजू और नसरुल्लाह का इरादा इस शादी को दुनिया की नजरों से छिपाए रखने का था। ताकि अंजू शादी करके आराम से हिंदुस्तान लौट सके और यहां से अपने बच्चों से मिलकर या फिर उन्हें साथ लेकर नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान जा सके। और खुद को नसरुल्लाह की बीवी यानी एक पाकिस्तानी नागरिक की पत्नी बताते हुए अपने लिए लॉन्ग टर्म वीजा या नागरिकता की मांग कर सके लेकिन उनके मनसूबो पर पानी फिर गया।
हक में नहीं है हालात
जाहिर तौर पर अब अंजू के लिए हिंदुस्तान में हालात उसके हक में नहीं है। खुद उसके पति से लेकर पिता तक सब उससे सख्त नाराज हैं और खुद अंजू तमाम जांच एजेंसियों के रडार पर है। अंजू के लिए भारत लौटना जितनी बड़ी मुश्किल है, उसका पाकिस्तान में रहना भी उतनी ही बड़ी परेशानी है।






