बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पानी की किल्लत को लेकर देवली के लोगों में आक्रोश, जल मंत्री प्रवेश वर्मा का जमकर विरोध

पानी की किल्लत को लेकर देवली के लोगों में आक्रोश, जल मंत्री प्रवेश वर्मा का जमकर विरोध

देवली विधानसभा के संगम बिहार में आए मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मांगा पीने का पानी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
AAP Protest
108
SHARES
723
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (The News Air) भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्लीवालों को पीने का पानी तक नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार ने देवली विधानसभा के संगम विहार में लगे पानी के टैंकर हटा दिए हैं। पानी की भारी किल्लत से परेशान लोग गुरुवार को सड़क पर गए और संगम विहार में आए दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रेम चौहान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भाजपा सरकार और जल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर टैंकर वापस लगाने या पाइप लाइन से पानी देने की मांग की। इस दौरान पहुंची दिल्ली पुलिस ने “आप” कार्यकर्ताओं के साथ कई स्थानीय लोगों को हिरासत में ले लिया।

जल मंत्री

ठंड के मौसम में भी दिल्ली में गहराते जल संकट को लेकर “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की झूठी सरकार ने संगम विहार (देवली विधानसभा) के पानी के टैंकर हटा दिए हैं। लोग बहुत परेशान हैं। पानी की भारी किल्लत चल रही है। उन्होंने सवाल किया कि मौसम ठंडा है और यमुना में इतना पानी (आचमन योग्य) होने के बाद भी दिल्ली में पानी की इतनी किल्लत क्यों चल रही है। चुनाव के दौरान लोगों को 1100 रुपए देने वाले प्रवेश वर्मा जल मंत्री हैं और गुरुवार को संगम विहार में उनका का विरोध हुआ । लोगों ने हटाए गए टैंकर देने या पाइप लाइन से पानी देने की मांग की।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान देवली से “आप” विधायक प्रेम चौहान ने कहा कि हम लगातार जल मंत्री प्रवेश वर्मा से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। देवली विधानसभा क्षेत्र की जनता की शिकायतें हैं कि यहां पहले सरकारी पानी के 20 टैंकर आते थे, लेकिन उन्हें हटा दिया गया और भाजपा के विधायक के क्षेत्र में लगा दिया गया। इस क्षेत्र की जनता पानी की त्रासदी से जूझ रही है। पहले जो 70 टैंकर उपलब्ध होते थे, उनकी संख्या भी घटा दी गई है। ऊपर से, देवली विधानसभा के लिए आवंटित 31 करोड़ रुपए के फंड को भाजपा सरकार ने वापस ले लिया है, जिससे सड़कें और अन्य विकास कार्य रुक गए हैं। ये शिकायतें जनता की हैं।

यह भी पढे़ं 👇

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

जल मंत्री

प्रेम चौहान ने शिकायती पत्र दिखाते हुए कहा कि मैं ये शिकायतें भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा को सौंपेंगे। ये शिकायतें हजारों लोगों की आवाज है, जो अर्जी के माध्यम से मेरे पास पहुंची हैं। लेकिन पुलिस मुझे रोक रही है और कह रही है कि वहां नहीं जा सकते। प्रवेश वर्मा देवली विधानसभा की जनता के भी मंत्री हैं। उन्हें हमारी बात सुननी होगी और क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करना होगा। यहां के भाजपा के छुट भैया नेता जनता का जीना दुश्वार कर रहे हैं। उन्हें पानी नहीं दिया जाता, उनके टैंकर काटे जाते हैं, इधर-उधर डायवर्ट कर दिए जाते हैं। देवली विधानसभा में टैंकर माफिया इतना फल-फूल रहा है और सरकार पूरी तरह अंधी, गूंगी और बहरी बनी बैठी हुई है।

प्रेम चौहान ने कहा कि देवली विधानसभा में मूलभूत सुविधाएं, जो सरकार की ओर से पहले उपलब्ध होती आ रही थीं, वे यथावत चलनी चाहिए। टैंकर न हटाए जाएं, सड़क निर्माण के लिए रोका गया फंड तुरंत वापस किया जाए, ताकि हम अपने क्षेत्र के लोगों का काम कर सकें। जो टैंकर लिए गए हैं, वे वापस दिए जाएं। हम पानी के लिए ही यहां खड़े हैं और हमें जल मंत्री प्रवेश वर्मा से मिलने दीजिए।

जल मंत्री

प्रेम चौहान ने कहा कि पुलिस हमें प्रवेश शर्मा से मिलने नहीं दे रही। पूरा पुलिस तंत्र मिला हुआ है, ताकि विधायक कोई काम न कर पाएं। जनता पानी मांग कर कोई गलत काम तो नहीं कर रही हैं। हम शांति से जल मंत्री से मिलना चाहते हैं। अगर पुलिस हमें मिलने देगी, तो हम इंतजार करेंगे। अगर कहेंगी कि आराम से मिलवाएंगे, तो हम शांतिपूर्ण तरीके से काम करेंगे। अन्यथा, हम मंत्री से मिलने की कोशिश करेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Govt’s BIG Support: 6.65 लाख महिलाओं को 693 करोड़ जारी, जानें क्या है स्कीम

Next Post

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत कार्यों की समीक्षा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab RC Driving Licence Backlog

Punjab RC Driving Licence Backlog खत्म करने के लिए सरकार का बड़ा एक्शन

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Rozgar Kranti

Punjab Rozgar Kranti: वित्त मंत्री चीमा ने 11 Junior Auditors को सौंपे नियुक्ति पत्र

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Harbhajan ETO

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत कार्यों की समीक्षा

PM Modi

'Katta' and 'Rangdar' Politics: PM मोदी का RJD पर 'जंगल राज' वाला सीधा हमला

CM Gujrat

गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस: पंजाब सरकार ने गुजरात के CM को भेजा न्योता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।