• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 सोमवार, 8 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

‘राष्ट्र का अपमान’ -भाजपा अब आरएसएस मुख्यालय के पास लगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा…

हटाने का कुचक्र रच रही- संजय सिंह

The News Air by The News Air
बुधवार, 25 सितम्बर 2024
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली, 25 सितंबर,(The News Air) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय के पास लगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने की साजिश कर रही भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि देशभक्तों, शहीदों और राष्ट्र का अपमान करना भाजपा के रग-रग में बसा है। भाजपा अपने इस आदत को बरकरार रखते हुए 1857 की योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाने का कुचक्र रच रही है। इनके पुरखों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों की जासूरी की थी और आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर 53 साल तक तिरंगा नहीं फहरा कर देश से गद्दारी की। वहीं, मोदी जी ने संसद से महात्मा गांधी, डॉ. अंबेडकर और शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाकर उनका अपमान किया। हम लोग पूरी दिल्ली में मुहिम चलाकर भाजपा और आरएसएस को बेनकाब करेंगे और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने नहीं देंगे।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा ने अपना चरित्र नहीं बदला है। इसी चरित्र के चलते भाजपा और उनके पुरखे देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों का बार-बार अपमान करते हैं। भाजपाई 1857 की शहादत का अपमान करते हैं। भाजपा के लोग बार-बार वही चरित्र दिखाते हैं, जो इनके पुरखों ने आजादी के आंदोलन में दिखाए थे। आजादी के आंदोलन में भाजपा वालों के पुरखों ने अंग्रेजों का साथ दिया था, स्वतंत्रता सेनानियों की जासूसी की और उनके खिलाफ काम किया था। आज वही काम देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा करने जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि विरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की एक मूर्ति आरएसएस मुख्यालय के सामने लगी हुई है। आरएसएस और भाजपा को बर्दाश्त नहीं है कि देश के लिए कुर्बानी देने वाली रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति कैसे लगी हुई है। भाजपा के लोग कुचक्र रचकर लक्ष्मीबाई की मूर्ति को आरएसएस मुख्यालय के पास से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को आगाह करना चाहता हूं कि देशभक्तों का अपमान देशद्रोह और देश के साथ गद्दारी है। भाजपा की गद्दारी का इतिहास पूरा देश जाना है। आरएसएस ने 53 साल तक अपने मुख्यालय पर भारतीय तिरंगा नहीं फहराया। जिन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उनके खिलाफ अदालत में 12 साल तक लड़ाई लड़ी। ये लोग तिरंगे को अपना झंडा नहीं मानते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Vande Mataram Debate

Vande Mataram Debate: प्रियंका ने PM मोदी की कॉपी चेक की, सामने आया सच!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram History

Vande Mataram History: गांधी ने क्यों कहा था किसी पर मत थोपो?

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Temple Brain Health Device

अब Temple Brain Health Device रखेगा आपके दिमाग पर नजर, Zomato CEO ने दिया संकेत

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
RBI Repo Rate Home Loan News

RBI का बड़ा तोहफा, Home Loan हुआ सस्ता, इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025

संजय सिंह ने कहा कि संसद के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज की जहां प्रतिमा लगी थी, उसे देखने और नमन करने के लिए पूरे देश के लोग आते थे। लेकिन इन्होंने वहां से इन महापुरुषों की प्रतिमाएं हटा दी। भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के अंदर भी महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। अब दिल्ली में 1857 की योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाने जा रहे हैं। हरियाणा के चुनाव में भी हम लोग इस मुद्दे को जगह-जगह बताएंगे कि देशभक्तों का अपमान देशद्रोह है और यह देशद्रोह दिल्ली के अंदर भाजपा खुलेआम करने जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि हम लोग दिल्ली के अंदर मुहिम चलाकर भाजपा और आरएसएस के लोगों को बेनकाब करेंगे। लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने नहीं देंगे। इन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और देश के साथ गद्दारी की। आजादी मिल गई तो 53 साल तक आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा न फहरा कर देश के साथ गद्दारी की। फिर संसद के अंदर से हमारे महापुरुषों की प्रतिमाएं हटा दी और अब दिल्ली में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाने जा रहे हैं। भाजपा देश के लोगों को बताएगी कि हम लोग किसकी प्रतिमा लगाएं। क्या हम उन गद्दारों की प्रतिमा लगाएं, जिन्होंने देश के साथ गद्दारी की। अगर आरएसएस मुख्यालय के सामने से रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाई गई तो पूरी दिल्ली में भाजपा को बेनकाब करेंगे। साथ ही हरियाणा में भी इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा का यह कृत्य अक्षम अपराध और देशद्रोह है।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Vande Mataram Debate

Vande Mataram Debate: प्रियंका ने PM मोदी की कॉपी चेक की, सामने आया सच!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram History

Vande Mataram History: गांधी ने क्यों कहा था किसी पर मत थोपो?

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Temple Brain Health Device

अब Temple Brain Health Device रखेगा आपके दिमाग पर नजर, Zomato CEO ने दिया संकेत

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
RBI Repo Rate Home Loan News

RBI का बड़ा तोहफा, Home Loan हुआ सस्ता, इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
CM Mann

मोहाली बनेगा ‘कोरिया की सिलिकॉन वैली’! CM मान ने दक्षिण कोरियाई दिग्गजों से की बड़ी डील

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Navjot Kaur Sidhu

500 करोड़ में CM कुर्सी? Navjot Kaur Sidhu कांग्रेस से सस्पेंड, रंधावा ने पिता को भी घसीटा

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR