गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महिला आरक्षण: सोनिया ने बताया मार्मिक क्षण, अधीर के ऐतराज पर अमित शाह का कटाक्ष

महिला आरक्षण: सोनिया ने बताया मार्मिक क्षण, अधीर के ऐतराज पर अमित शाह का कटाक्ष

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 20 सितम्बर 2023
A A
0
महिला आरक्षण
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 20 सितंबर (The News Air) लोक सभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान (128 वां संशोधन) विधेयक पर बुधवार को लोक सभा में चर्चा शुरू हो गई। विधेयक को चर्चा के लिए पेश करते हुये केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी राजनीतिक दलों से सर्वसम्मति से इसे पारित करने का अनुरोध किया।

विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए सोनिया गांधी ने विधेयक का समर्थन किया। उन्‍होंने इसे सरकार से तुरंत लागू करने की मांग की। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जाति जनगणना करा कर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से आने वाली महिलाओं को भी आरक्षण देकर आगे बढ़ाने की मांग की।

सोनिया गांधी ने इसे अपने जीवनसाथी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना बताते हुए आज के दिन को अपनी जिंदगी का मार्मिक क्षण भी करार दिया। उन्होंने इस बिल को लागू करने में देरी करने को भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी बताते हुए कांग्रेस की तरफ से इसे तुरंत लागू करने की मांग की।

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026

सोनिया गांधी के बाद भाजपा की तरफ से निशिकांत दुबे बोलने के लिए खड़े हुए जिस पर अधीर रंजन चौधरी ने ऐतराज जताया तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चौधरी की आलोचना करते हुए कहा कि क्या महिलाओं की चिंता सिर्फ महिलाएं ही करेंगी, पुरुष नहीं कर सकते है क्या? उन्होंने कहा कि महिलाओं से आगे बढ़कर उनके हित के लिए भाइयों को सोचना चाहिए, यही इस देश की परंपरा है। शाह ने कटाक्ष करते हुये कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता चौधरी को शायद पहले बोलने का मौका नहीं मिला, इसलिए उन्हें जलन हो रही है।

निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी को आरक्षण देने की सोनिया गांधी की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने पंचायत में, नगर निगम में ओबीसी को आरक्षण क्यों नहीं दिया? राज्य सभा और विधान परिषद में एससी और एसटी को आरक्षण क्यों नहीं दिया?

दुबे ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण को लॉलीपॉप की तरह घुमाती रही। उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा इसका श्रेय लेने पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल की गीता मुखर्जी और भाजपा की सुषमा स्वराज ने महिला आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा आवाज उठाई, सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन सोनिया गांधी ने अपने भाषण में इन दोनों नेताओं का जिक्र तक नहीं किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं लेकिन श्रेय उसी को मिलता है जो गोल करता है और आज यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

Previous Post

सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर

Next Post

1996 में महिला आरक्षण पर निजी विधेयक पेश करने वाली पहली सांसद थीं गीता मुखर्जी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026
World News

World News | ख़बरें विदेश की : ईरान ने बातचीत ठुकराई, अब होगा बड़ा हमला

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Alireza Tangsiri Killed

Alireza Tangsiri Killed: Israeli Strike में ईरानी नौसेना कमांडर ढेर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
गीता मुखर्जी

1996 में महिला आरक्षण पर निजी विधेयक पेश करने वाली पहली सांसद थीं गीता मुखर्जी

महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में गुरुवार को सर्वसम्मति से हो सकता है पारित

महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में गुरुवार को सर्वसम्मति से हो सकता है पारित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।