गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमित शाह, 3 राज्‍यों में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पीएम आवास पर…

लगातार दूसरे दिन हुई उच्चस्तरीय बैठक

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 दिसम्बर 2023
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (The News Air) मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन और सरकार के गठन को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नामों और सरकार गठन की रूपरेखा पर विचार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

इससे 24 घंटे पहले मंगलवार रात को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास ( 7, लोक कल्याण मार्ग ) पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 4 घंटे से भी अधिक समय तक चली मैराथन बैठक में यह तय कर लिया गया है कि अब इन तीनों राज्यों में ऐसे युवा नेताओं को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया जाए जो आने वाले 20-25 वर्षों तक पार्टी का चेहरा बने रहे। यानी गुजरात की तर्ज पर अब इन तीनों राज्यों में भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा एवं नई भाजपा का गठन किया जाए जो संगठन से लेकर सरकार तक में साफ-साफ नजर आए।

आज प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों राज्यों से मिले फीडबैक से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश कर रहे भाजपा आलाकमान ने अब इन तीनों राज्यों में गुजरात की तर्ज पर बड़े बदलाव करने का मूड बना लिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा की बैठक में यह भी तय किया गया कि इन तीनों राज्यों में विधान सभा का चुनाव जीतकर आने वाले सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री अपने पदों से इस्तीफा देकर विधानसभा सदस्य बने रहें और अपने-अपने राज्यों में सक्रिय रहकर काम करें।

पार्टी आलाकमान के निर्देश को मानते हुए मध्य प्रदेश में विधायक का चुनाव जीतने वाले नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राव उदय प्रताप, राकेश सिंह और रीति पाठक ने बुधवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तोमर और पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं और जल्द ही ये मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। इन दोनों नेताओं को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में भी गिना जा रहा है।

वहीं पार्टी आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान में विधायक का चुनाव जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी ने भी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं के अलावा राजस्थान में विधायक का चुनाव जीतने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।छत्तीसगढ़ में विधायक का चुनाव जीतने वाले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और गोमती साय ने भी लोकसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। दो सांसद महंत बालकनाथ और रेणुका सिंह इस्तीफा देने नहीं पहुंच पाए, लेकिन ये दोनों भी संसद सदस्यता से इस्तीफा देंगे। नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल की तरह रेणुका सिंह भी केंद्रीय मंत्री हैं और ये भी सांसद और मंत्रिपद दोनों से ही इस्तीफा देंगी।

भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपने 21 सांसदों को उम्मीदवार बनाया था, जिनमें से ये 12 सांसद चुनाव जीते थे। तीनों राज्यों में नए चेहरों की बात करें, तो मध्य प्रदेश में सबसे आगे ज्योतिरादित्य सिंधिया नजर आते हैं। अगर पार्टी शिवराज सिंह चौहान को रिपीट नहीं करती है तो फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय में से किसी एक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
BHARATPOL

Nitish Kumar Rajya Sabha: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले: नीतीश पर कोई दाग नहीं!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Pitra Dosh

Pitra Dosh: बांस जलाने से लगता है भयंकर दोष! धर्म और विज्ञान दोनों ने किया खुलासा

गुरूवार, 5 मार्च 2026
IT Rules 2021 Amendment

IT Rules 2021 Amendment: AI वीडियो बनाते हो? 3 घंटे में नहीं हटाया तो चैनल बैन!

गुरूवार, 5 मार्च 2026

पहले कमलनाथ की सरकार गिराकर फिर से भाजपा की सरकार बनवाने और इस बार के विधानसभा चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी छवि और लोकप्रियता के कारण इस रेस में फिलहाल सबसे आगे नजर आ रहे हैं। वहीं राजस्थान की बात करें तो वसुंधरा राजे सिंधिया की बजाय इस बार पार्टी यहां भी नए चेहरे को आगे करने का मन बना चुकी है। वसुंधरा की तरह राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी पर भी पार्टी दांव लगा सकती है, जो महिला भी है और युवा चेहरा भी हैं। दीया कुमारी के अलावा हिंदू नेता की छवि वाले और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले महंत बालकनाथ पर भी भाजपा दांव खेल सकती है। इन दोनों नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, किरोड़ी लाल मीणा,ओम माथुर और राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी सीएम की रेस में बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो पार्टी आलाकमान राज्य के आदिवासी चेहरों- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय या ओबीसी नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा आईएएस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले ओपी चौधरी में से किसी एक नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है।

हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो आलाकमान इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री बनाने का भी मूड बना चुका है। बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही भाजपा पर्यवेक्षकों का नाम तय कर भोपाल, रायपुर और जयपुर भेजेगी, जहां ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों से विचार-विमर्श कर आलाकमान को विधायकों की राय से अवगत कराएंगे और भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद पार्टी तीनों राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान कर देगी।

Previous Post

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण के लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका हैदराबाद पहुंचे

Next Post

मेटा ने मैसेंजर पर डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लॉन्च किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
BHARATPOL

Nitish Kumar Rajya Sabha: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले: नीतीश पर कोई दाग नहीं!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Pitra Dosh

Pitra Dosh: बांस जलाने से लगता है भयंकर दोष! धर्म और विज्ञान दोनों ने किया खुलासा

गुरूवार, 5 मार्च 2026
IT Rules 2021 Amendment

IT Rules 2021 Amendment: AI वीडियो बनाते हो? 3 घंटे में नहीं हटाया तो चैनल बैन!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Investment Plan

Investment Plan ₹5000/Month: हर महीने ₹5000 लगाओ, 20 साल में 1 करोड़ पाओ!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
MP Excise Constable Exam

MP Excise Constable Exam: 15 मिनट में 100 सवाल! AI ने पकड़ी नकल, 12 पर FIR

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
मेटा ने मैसेंजर

मेटा ने मैसेंजर पर डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लॉन्च किया

चकबंदी विभाग

यूपी में चकबंदी विभाग में लापरवाह और भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर गिरी गाज

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।