शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मायावती के खिलाफ BJP विधायक की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी

मायावती के खिलाफ BJP विधायक की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मायावती
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक की ‘‘आपत्तिजनक टिप्‍पणियों’’ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सार्वजनिक रूप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए विधायक पर मानहानि का मुकदमा होना चाहिए।

यादव ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक समाचार चैनल पर ‘‘विमर्श’’ की 30 सेकंड की एक वीडियो क्लिप साझा की और लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक द्वारा राज्य की एक पूर्व महिला मुख्यमंत्री जी (मायावती) के प्रति कहे गये अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपा नेताओं के मन में महिलाओं और खासतौर से वंचित-शोषित समाज से संबंध रखने वालों के प्रति कितनी कटुता भरी है।’’

यह भी पढे़ं 👇

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
यादव ने इसी पोस्ट में लिखा, ‘‘राजनीतिक मतभेद अपनी जगह होते हैं, लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।’’उन्होंने कहा ‘‘भाजपा नेता कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की थी, यह भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है और बिना किसी आधार के ये आरोप लगाना भी बेहद आपत्तिजनक है कि वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं।’’
विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हो-अखिलेश

सपा प्रमुख ने मांग की कि सार्वजनिक रूप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए भाजपा के विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंचा रही है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो मान लेना चाहिए कि ये किसी एक विधायक का व्यक्तिगत विचार नहीं है बल्कि पूरी भाजपा का विचार है। घोर निंदनीय!”

यादव ने समाचार चैनल का जो वीडियो साझा किया गया है उसमें मथुरा जिला स्थित मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मायावती जी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है और पहली बार हमने (भाजपा) ही (उन्हें मुख्यमंत्री) बनाया था।” संवाद के दौरान बीच में कुछ बातें स्पष्ट नहीं हैं और इसके बाद चौधरी कह रहे हैं, ‘‘उत्तर प्रदेश में यदि कोई भ्रष्ट मुख्यमंत्री हुआ है तो उनका नाम है मायावती।”
सपा-बसपा के गठबंधन का इतिहास

सपा और बसपा एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी हैं। हालांकि 1993 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव में समझौता हुआ था तब यह पहल बसपा संस्थापक कांशीराम और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने की थी। जून 1995 में लखनऊ के सरकारी अतिथि गृह में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों के बाद यह समझौता टूट गया था। तब बसपा ने मायावती पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया था। फिर 2019 में लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच समझौता हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश की 80 सीट में 10 सीट पर बसपा और पांच सीट पर सपा को जीत मिली थी लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद ही 2019 में यह समझौता टूट गया था और तब से अक्सर दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। मायावती के प्रति अखिलेश यादव की इस नरमी के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Stree 2: ये उनका लालच है – श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना को लेकर ये क्या बोल गए अभिषेक!

Next Post

तमीजान से सरकार तक, साउथ एक्टर विजय की पांच सबसे बेहतरीन राजनीतिक फिल्में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Afsana Khan

Afsana Khan की कहानी: Bigg Boss 15 से बाहर, धुरंधर से स्टार बनीं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
तमीजान से सरकार तक, साउथ एक्टर विजय की पांच सबसे बेहतरीन राजनीतिक फिल्में

तमीजान से सरकार तक, साउथ एक्टर विजय की पांच सबसे बेहतरीन राजनीतिक फिल्में

कश्मीर में शुरू होगी अल्फा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, शरवरी वाघ बोलीं- बहुत रोमांचक होने वाला है

कश्मीर में शुरू होगी अल्फा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, शरवरी वाघ बोलीं- बहुत रोमांचक होने वाला है

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से सीतारमण ने हरित बदलाव पर चर्चा की

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से सीतारमण ने हरित बदलाव पर चर्चा की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।