शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अखिलेश ने चंद्रशेखर तो लालू ने पप्पू के संग कर दिया खेला,

अखिलेश ने चंद्रशेखर तो लालू ने पप्पू के संग कर दिया खेला,

नहीं जीते तो कैसे बिगाड़ेंगे गेम?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 अप्रैल 2024
A A
0
अखिलेश ने चंद्रशेखर तो लालू ने पप्पू संग किया खेला,क्या बिगाड़ेंगे गेम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली 1 अप्रैल (The News Air) उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में दलित नेता चंद्रशेखर आजाद को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चलते जगह नहीं मिल सकी. इसी तरह बिहार में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय तक कर लिया, लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनकी राह में रोड़ा अटका दिया. सपा ने नगीना लोकसभा सीट नहीं छोड़ी तो चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी से ताल ठोक दी तो पूर्णिया से पप्पू यादव अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. वो हर हाल में यहां से चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं.

चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव के उतरने से सियासी गेम बदल सकता है. नगीना से चंद्रशेखर तो पूर्णिया में पप्पू यादव अगर चुनाव नहीं जीतते हैं तो इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ने की ताकत रखते हैं, क्योंकि दोनों नेता पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटे हैं. ऐसे में नगीना और पूर्णिया दोनों ही सीटों का चुनाव काफी रोचक हो सकता है.

चंद्रशेखर खेल बनाएंगे या फिर बिगाड़ेंगे?

नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद अपनी आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि एक समय इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने की चर्चा थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नगीना सीट चंद्रशेखर के लिए छोड़ने के बजाय मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बना दिया है. नगीना सुरक्षित सीट है, जहां पर हर पार्टी से दलित समुदाय के कैंडिडेट उतरे हैं. नगीना सीट पर मुस्लिम वोटर बड़ी संख्या में है, जो किसी भी दल का खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं. चंद्रशेखर लगातार मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं. दलित युवाओं के बीच उनकी अपनी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

नगीना लोकसभा सीट पर 16 लाख मतदाता हैं, यहां पर मुस्लिम मतदाता 6 लाख से ज्यादा हैं तो तीन लाख दलित वोटर हैं. लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर करीब 50 फीसदी से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं. मुस्लिम-दलित गणित समीकरण विपक्ष के लिए जीत का आधार बन सकता है, लेकिन नगीना सीट पर मुस्लिम और दलित मतों का बिखराव होता है तो फिर इंडिया गठबंधन के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा. चंद्रशेखर आजाद भले ही अपना खेल न बना पाएं, लेकिन विपक्ष के खेल को बिगाड़ने के मूड में पूरी तरह दिख रहे हैं. चंद्रशेखर से लेकर सपा और बसपा ने दलितों पर दांव खेला है, उससे बीजेपी के लिए सियासी राह आसान हो सकती है.

पप्पू यादव पूर्णिया में कर सकते हैं’खेला’

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी काफी समय से कर रहे हैं. पूर्णिया से लड़ने की फिराक में पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया, लेकिन इंडिया गठबंधन में यह सीट आरजेडी के हिस्से में चली गई. कांग्रेस ने भले ही पूर्णिया सीट आरजेडी के लिए छोड़ दी हो, लेकिन पप्पू यादव आत्मसमर्पण करने के मूड में नहीं है. इस सीट से हर हाल में चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं. पप्पू यादव ने कह दिया है कि वो पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर ‘फ्रेंडली फाइट’ के लिए उतर सकते हैं.

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 5 बजे से लाइन फिर भी खाली हाथ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Punjab Anti Sacrilege Law

Punjab Anti Sacrilege Law: बेअदबी पर सबसे सख्त कानून, 13 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र की घोषणा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bhagwant Mann Dharamkot Rally

Bhagwant Mann Dharamkot Rally: सत्ता की बारी-बारी का दौर खत्म, अब जनता का राज

शनिवार, 21 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear हमला, बिहार में CM सस्पेंस और Air India की बड़ी चूक

शनिवार, 21 मार्च 2026
पप्पू यादव और पूर्णिया सीट का रिश्ता

पप्पू यादव इससे पहले भी तीन बार अपने दम पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 1991 में निर्दलीय, 1996 में सपा के टिकट पर और 1999 में भी पप्पू यादव निर्दलीय ही पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे. पूर्णिया सीट से इस बार आरजेडी ने बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है. पूर्णिया की रूपौली विधानसभा सीट से विधायक बीमा भारती जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आई हैं. यहां पर 40 फीसदी मुस्लिम मतदाता है तो डेढ़ लाख यादव वोटर हैं.

पप्पू यादव की कोशिश मुस्लिम-यादव वोटों को एकजुट कर जीत दर्ज करने की है, जिस पर उनकी मजबूत पकड़ रही है तो आरजेडी भी इन्हीं वोटों के सहारे जीत की उम्मीद लगाए हुए है. ऐसे में पप्पू के उतरने से सबसे बड़ा खतरा आरजेडी की कैंडिडेट बीमा भारती के लिए हो सकता है. पप्पू यादव अपना खेल नहीं बनाते हैं तो आरजेडी का गेम पूरी तरह से बिगाड़ने की ताकत रखते हैं?

Previous Post

लखनऊ में आदमी ने हैवानियत की सारे हदें की पार, 2 बच्चे समेत

Next Post

दिल्ली शराब नीति घोटाला: 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में केजरीवाल,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 5 बजे से लाइन फिर भी खाली हाथ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Punjab Anti Sacrilege Law

Punjab Anti Sacrilege Law: बेअदबी पर सबसे सख्त कानून, 13 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र की घोषणा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bhagwant Mann Dharamkot Rally

Bhagwant Mann Dharamkot Rally: सत्ता की बारी-बारी का दौर खत्म, अब जनता का राज

शनिवार, 21 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear हमला, बिहार में CM सस्पेंस और Air India की बड़ी चूक

शनिवार, 21 मार्च 2026
Akali Dal Leader Joins AAP

Akali Dal Leader Joins AAP: BC विंग जिला प्रधान सरवण सिंह मुनीम ‘आप’ में शामिल

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gagandeep Singh Death CBI Probe

Gagandeep Singh Death CBI Probe: MP रंधावा ने भी मांगी CBI जांच, भुल्लर पर मुकदमे की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
LIVE: अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल जाने से पहले मांगी ये सुविधाएं

दिल्ली शराब नीति घोटाला: 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में केजरीवाल,

LPG सिलेंडर के गिरे दाम, आम लोगों को चुनाव से पहले मिला तोहफा

LPG सिलेंडर के गिरे दाम, आम लोगों को चुनाव से पहले मिला तोहफा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।