मुंबई 15 फरवरी (The News Air) महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर अपना फैसला सुना दिया है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि अजित गुट को 41 विधायकों का समर्थन है। अजित पवार के पास शरद पवार से ज्यादा विधायकों का समर्थन है इसलिए अजित पवार ही असली एनसीपी है। शिवसेना की तर्ज पर ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला सुनाया है। नार्वेकर ने कहा कि 29 जून तक शरद पवार के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं था।राष्ट्रवादी के संविधान को लेकर कोई विवाद नहीं है। स्पीकर ने कुल पांच याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। नार्वेकर के फैसले को शरद पवार के लिए झटका माना जात रहा है।
29 जून तक शरद पवार थे अध्यक्ष : राहुल नार्वेकर ने कहा एनसीपी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुनाते हुए कहा कि वह इस मामले में दो अलग-अलग फैसले सुनाएंगे। राहुल नार्वेकर ने स्पष्ट किया कि वह पहला फैसला इस मुद्दे पर देंगे कि एनसीपी पार्टी कौन है? इसके बाद वह विधायक अयोग्यता मामले पर फैसला देंगे। नार्वेकर ने अजित पवार के गुट को असली राजनीतिक एनसीपी माना। नार्वेकर ने कहा कि दो गुटों को पार्टी के संविधान को लेकर कोई विवाद नहीं है। नार्वेकर ने कहा कि संख्याबल और बहुमत अजित पवार गुट के पास है। उन्होंंने कहा कि पार्टी 30 जून 2023 विभाजित हुई थी।








