सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - डी.सी. के बाद अब चंडीगढ़ में गृह सचिव के रूप में नई पारी खेलेंगे मंदीप बराड़

डी.सी. के बाद अब चंडीगढ़ में गृह सचिव के रूप में नई पारी खेलेंगे मंदीप बराड़

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 18 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
गृह सचिव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ 18 अगस्त (The News Air): हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीसी के रूप में कार्य कर चुके हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को सिटी ब्यूटीफुल के गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बराड़ हरियाणा के दूसरे ऐसे आईएएस अधिकारी बन गए है, जो चंडीगढ़ में डीसी रहने के बाद गृह सचिव बने हैं। इनसे पहले हरियाणा के आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन चंडीगढ़ के डीसी के पद पर रहने के बाद गृह सचिव नियुक्त किए गए थे।

चंडीगढ़ में गृह सचिव का पद जून से खाली था। चंडीगढ़ प्रशासन ने पूर्व गृह सचिव नितिन कुमार यादव को 14 जून को रिलीव किया था। अब बराड़ की नियुक्ति के बाद यह पद खाली नहीं रहेगा। हरियाणा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को चंडीगढ़ के नए गृह सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने को लेकर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें तीन साल के डेपुटेशन पर चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। बराड़ सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं। वह वर्तमान में हरियाणा सरकार में सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक हैं।

बराड़ का नाम हरियाणा के मुख्यमंत्री के नजदीकी और विश्वसनीय अधिकारियों में आता है। बराड़ ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में कला स्नातक की डिग्री के साथ कानून में स्नातक किया है। उनके पास स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक कल्याण और समाज के वंचित समूहों के सशक्तिकरण, ढांचागत विकास, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक समस्याओं को सुलझाने का प्रशासनिक अनुभव है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मंदीप सिंह बराड़ कोरोना काल के दौरान चंडीगढ़ में डीसी के पद पर कार्यरत थे। मनदीप सिंह बराड़ जल्द ही चंडीगढ़ में अपना पदभार संभालेंगे। उन्हें परिवहन सचिव समेत अन्य कई विभागों की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। हालांकि, डीसी रहते हुए भी वह परिवहन सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। चंडीगढ़ में डीसी के रूप में उनका कार्यकाल अक्टूबर 2021 में पूरा हो गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन के आग्रह पर गृह मंत्रालय द्वारा मंदीप बराड़ का सेवाकाल 3 महीने बढ़ाते हुए जनवरी 2022 तक किया गया था। बराड़ को चंडीगढ़ में काम करने का लंबा अनुभव है। उनकी पढ़ाई भी पंजाब यूनिवर्सिटी से ही हुई है। वह पीयू के लॉ विभाग के पूर्व छात्र हैं।

बता दें कि मनदीप सिंह बराड़ की धर्मपत्नी आशिमा बराड़ भी बेहद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री द्वारा सोपी गई है। वह फिलहाल एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम है। उनके पास भी कई महत्वपूर्ण विभागों के नेतृत्व का अनुभव प्राप्त है। उनकी गिनती भी बेहद सुलझे हुए अधिकारियों में आती है। शहरी संपदा के महानिदेशक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। बेहद ईमानदार और अनुशासन प्रिय आशिमा बराड़ भी मुख्यमंत्री के बेहद नजदीक अधिकारियों में से एक हैं।

आईएएस अधिकारी 2005 कैडर मंदीप बराड़ इससे पूर्व हरियाणा के कई जिलों के उपयुक्त रह चुके हैं। जिसमें यमुनानगर व कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र प्रशासित राज्य चंडीगढ़ के उपयुक्त भी रहे हैं। वहीं उनकी धर्मपत्नी आशिमा बराड भी एक आईएएस अधिकारी हैं जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। एक बार फिर से उनकी नियुक्ति अतिरिक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में एक दिन पहले ही हुई है। इससे पूर्व मंदीप बराड़ भी उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा इनके पिता जेएस बराड माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की वही चंडीगढ़ और इंडिया से स्नातक सामाजिक विज्ञान राजनीतिक व मनोविज्ञान की शिक्षा प्राप्त की है।

नए गृह सचिव चंडीगढ़ लगाने के लिए हरियाणा की तरफ से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया था। इन तीन नाम में डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल, मनदीप सिंह बराड़ तथा जे गणेशन के नाम शामिल थे। मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर पहले भी डीसी चंडीगढ़ के रूप में काम कर चुके हैं। हरियाणा कैडर के डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल 2003 बैच के हैं, जबकि मनदीप सिंह बराड़ 2005 बैच के अधिकारी हैं तथा जे गणेशन 2006 बैच के अधिकारी है। वर्तमान में डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगे हुए हैं, जबकि मनदीप सिंह बराड़ डीजीपीआर हरियाणा लगे हुए हैं। जे गणेशन शेफर्ड में एमडी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अमित अग्रवाल राज्यपाल के सचिव, आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक का जिम्मा संभाल चुके हैं। गुरुग्राम में असिस्टेंट कमिश्नर, हिसार में एसडीएम, पानीपत में एडीसी, फरीदाबाद में हुड्डा प्रशासक, यमुनानगर, हिसार, पलवल, रोहतक व फरीदाबाद में उपायुक्त वा डीजीआईपीआर भी रहे है।मूल रूप से जयपुर के निवासी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने वहीं के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की, लेकिन ना तो प्राइवेट और ना ही सरकारी किसी भी स्तर पर डॉक्टर के तौर पर प्रेक्टिस की । इन्हें चैलेंजिंग काम करना पसंद था और वह आईएएस की तैयारी में जुट गए और इन्होंने अपने टारगेट को एचीव किया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जब अमिताभ बच्चन को दलेर मेहंदी संग काम करने के लिए करना पड़ा 3 महीने इंतजार

Next Post

नालंदा में परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, मां-बेटी और बेटे ने घर में ही फांसी लगा दे दी जान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
नालंदा में परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, मां-बेटी और बेटे ने घर में ही फांसी लगा दे दी जान

नालंदा में परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, मां-बेटी और बेटे ने घर में ही फांसी लगा दे दी जान

बहन से बदतमीजी के विरोध में मारे थप्पड़, फिर छात्र ने की बदले की प्लानिंग और धोखे से बुलाकर घोंप दिया चाकू

बहन से बदतमीजी के विरोध में मारे थप्पड़, फिर छात्र ने की बदले की प्लानिंग और धोखे से बुलाकर घोंप दिया चाकू

कोलकाता पुलिस 24 अगस्त तक आरजी कर अस्पताल के पास भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं देगी

कोलकाता पुलिस 24 अगस्त तक आरजी कर अस्पताल के पास भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं देगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।