शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अडाणी समूह का मार्केट कैप एक दिन में 12,675 करोड़ रुपए बढ़ा

अडाणी समूह का मार्केट कैप एक दिन में 12,675 करोड़ रुपए बढ़ा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023
A A
0
अडाणी समूह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 2 सितंबर (The News Air) अदाणी समूह के शेयरों में शुक्रवार को तेजी रही, जिससे उसके बाजार पूंजीकरण में 12,675 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 10.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर उसका मार्केट कैप 10.49 लाख करोड़ रुपये था।

एक विश्लेषक ने कहा, “अडाणी समूह का हालिया उछाल, विशेष रूप से इसके पावर पोर्टफोलियो में, निवेशक समुदाय के नए आत्मविश्वास और इसकी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने का उदाहरण है। यह रुचि केवल वर्तमान प्रदर्शन पर आधारित नहीं है, बल्कि समूह की मजबूत वित्तीय और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता के कारण भी है।

“हालिया मीडिया रिपोर्टों की छाया के बावजूद, बाजार काफी हद तक नकारात्मकताओं को दरकिनार कर समूह की भविष्य की विकास क्षमता की ओर ध्यान दे रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में समूह की लचीलापन और अनुकूलन क्षमता ने उसे दूसरों से अलग किया है।”

अडाणी समूह के पावर पोर्टफोलियो ने घरेलू निवेशकों की नई रुचि के कारण मजबूत लाभ दर्ज किया।

अडाणी पावर के शेयर 2.79 फीसदी बढ़कर 330.25 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इसका मार्केट कैप 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 1.94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैप 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 1.59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मार्केट कैप 92,017 करोड़ रुपये हो गया।

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 1.27 प्रतिशत बढ़कर 2,450.05 रुपये हो गई और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपये हो गया। अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी 0.92 फीसदी चढ़े।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Iraq War

Iran Iraq War: अमेरिका ने सद्दाम को क्यों दिया था पूरा सपोर्ट, जानें पूरी कहानी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
South Pars Gas Field

South Pars Gas Field पर Israel का हमला, Trump ने दी Iran को चेतावनी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Russia Iran War

Russia Iran War: रूस के सैटेलाइट से ईरान को मिल रही पिनपॉइंट एक्यूरेसी, अमेरिका परेशान

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia Case

Harish Rana Euthanasia Case: मां ने कोर्ट से मांगी बेटे की मौत, 11 साल की तकलीफ की दर्दनाक दास्तान

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

अदाणी समूह के शेयरों को बढ़ावा तब मिला जब बाजार ने समूह की बुनियादी ताकत को पहचाना और हिंडनबर्ग रिपोर्ट और हालिया ओसीसीआरपी जैसी रिपोर्टों को खारिज कर दिया। अडाणी ग्रुप ने इन रिपोर्ट्स के दावों को खारिज कर दिया है।

रिपोर्टों के अनुसार, नियामक पहले ही अडाणी जांच में ओसीसीआरपी द्वारा नामित फंड की जांच कर चुका है। इन बाहरी चुनौतियों के बावजूद समूह के वित्तीय आंकड़े मजबूत हैं, जो परिचालन ताकत और लचीलेपन को दर्शाता है।

मौजूदा वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की सूचीबद्ध कंपनियों का कर पूर्व लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 23,532 करोड़ रुपये हो गया। इसमें कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की समूह की कंपनियों का कर पूर्व लाभ 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,233 करोड़ रुपये रहा।

एईएल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने सालाना आधार पर 96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कर पूर्व लाभ में 1,718 करोड़ की वृद्धि दर्ज की। सीमेंट व्यवसाय ने लागत अनुकूलन और परिचालन तालमेल के साथ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मजबूत सुधार दर्ज किया, जिससे मार्जिन में सुधार हुआ।

वित्‍त वर्ष 2022-23 में अडाणी समूह का कर पूर्व लाभ 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57,219 करोड़ रुपये बढ़ा था जिससे मजबूत मुनाफा हुआ।

अमेरिका स्थित निवेश इकाई जीक्यूजी पार्टनर्स ने हाल के महीनों में अडाणी समूह में निवेश किया है। कंपनी ने मार्च में 1.87 अरब डॉलर के निवेश के साथ शुरुआत की, मई में 50 करोड़ डॉलर और जोड़े तथा जून में एक अरब डॉलर के अडाणी स्टॉक का अधिग्रहण किया।

Previous Post

मध्य प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी

Next Post

अकाली दल ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के पक्ष में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Iraq War

Iran Iraq War: अमेरिका ने सद्दाम को क्यों दिया था पूरा सपोर्ट, जानें पूरी कहानी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
South Pars Gas Field

South Pars Gas Field पर Israel का हमला, Trump ने दी Iran को चेतावनी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Russia Iran War

Russia Iran War: रूस के सैटेलाइट से ईरान को मिल रही पिनपॉइंट एक्यूरेसी, अमेरिका परेशान

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia Case

Harish Rana Euthanasia Case: मां ने कोर्ट से मांगी बेटे की मौत, 11 साल की तकलीफ की दर्दनाक दास्तान

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Blood in Urine

Blood in Urine: 2 साल इग्नोर किया तो निकला Kidney Cancer, जानें खतरनाक लक्षण

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
What Happened on March 20

What Happened on March 20: इतिहास में आज के दिन हुईं ये बड़ी घटनाएं, जन्म और मौतें

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
अकाली दल

अकाली दल 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के पक्ष में

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।